Close Menu
    What's Hot

    जब जान पर बन आई थी बात! सपना चौधरी ने सुनाई वो रात, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं

    March 3, 2026

    भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत

    March 3, 2026

    ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

    March 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026

      पीएम मोदी ने बहरीन किंग-सऊदी प्रिंस से बात की

      March 3, 2026

      हवाई सुरक्षा क्षमता होगी मजबूत, रूस से 5 एस-400 सुदर्शन डिफेंस सिस्टम खरीदेगा भारत

      March 2, 2026

      Israel US Iran War Update: ईरान पर सबसे बड़ा अटैक बाकी: डोनाल्ड ट्रम्प

      March 2, 2026

      भाजपा की परिवर्तन यात्रा को अमित शाह ने किया संबोधित, कहा- ममता ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बनाया

      March 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय निर्यात ने हासिल की नई ऊंचाई
    दुनिया

    चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय निर्यात ने हासिल की नई ऊंचाई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Indian exports : चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय निर्यात ने हासिल की नई ऊंचाई
    Indian exports : चुनौतीपूर्ण समय में भारतीय निर्यात ने हासिल की नई ऊंचाई

    टैरिफ और वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद इसमें शानदार वृद्ध

    Indian exports (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले एक साल से पूरी दुनिया टैरिफ और वैश्विक व्यापार के प्रतिकूल दौर से जूझ रही है। हालांकि भारत के लिए स्थिति ऐसी नहीं रही। इस अवधि के दौरान भारत पर अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत का उच्च टैरिफ लगाया गया लेकिन भारत ने तुंरत नई योजना बनाकर इसका जवाब तलाश लिया।

    इतना ही नहीं भारत ने अमेरिका से निर्यात कम होने की भरपाई करते हुए बिना समय गवाए नए विदेशी बाजार तलाश लिए। इसका असर यह हुआ की भारत का अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के बीच देश का कुल निर्यात 720.76 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो पिछले साल इसी अवधि के 679.02 अरब डॉलर से 6.15% ज्यादा है। यह जानकारी व्यापार मंत्रालय की हालिया रिपोर्ट में सामने आई है।

    चुनौतीपूर्ण समय में हासिल की वृद्धि

    यह वृद्धि ऐसे समय में आई है जब वैश्विक व्यापारिक परिदृश्य आर्थिक नीति की अनिश्चितताओं और बदलती आपूर्ति शृंखलाओं के कारण चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। भारतीय व्यापार डेटा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करता है कि देश इन जटिलताओं के बीच भी अपनी क्षमता का प्रभावी ढंग से उपयोग कर रहा है। यह वृद्धि माल और सेवाओं दोनों के निर्यात में देखी गई ताकत का परिणाम है। रिपोर्टे के अनुसार सेवा निर्यात विकास का एक प्रमुख चालक बना हुआ है।

    इस तरह दर्ज की गई तेजी

    अप्रैल-जनवरी 2025-26 के दौरान, सेवा निर्यात 354.13 अरब डॉलर रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.57 प्रतिशत अधिक है, जब यह 320.28 अरब डॉलर था। 2024-25 में, सेवा निर्यात पहले ही 387.5 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जिससे 188.8 अरब डॉलर का व्यापार अधिशेष प्राप्त हुआ। इसने भारत को प्रौद्योगिकी, व्यवसाय और पेशेवर सेवाओं के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

    निर्यात में विविध क्षेत्रों का योगदान

    माल निर्यात के मोर्चे पर, विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक वृद्धि दर्ज की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात तेजी से बढ़ा है और यह सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में से एक के रूप में उभरा है। इसके अलावा, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, वस्त्र और आॅटोमोबाइल जैसे क्षेत्रों ने भी निर्यात प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उल्लेखनीय है कि रक्षा निर्यात 2024-25 में रिकॉर्ड 23,622 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जो उच्च-मूल्य विनिर्माण में भारत की बढ़ती उपस्थिति को दशार्ता है।

    ये भी पढ़ें : Share Market Update : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध से दहला शेयर बाजार

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘बुरा ना मानो होली है…जहीर के प्रैंक के बाद पति को मारने दौड़ीं सोनाक्षी
    Next Article 10 करोड़ एलिमनी के बीच ज्योति सिंह का तंज, बोलीं– ‘मंजिल भी नहीं पाई और…
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत

      March 3, 2026

      भारत पर पड़ेगा ईरान युद्ध का असर

      March 2, 2026

      India-Canada Trade Deal : भारत और कनाडा में इसी साल होगा व्यापार समझौता : मार्क कार्नी

      March 1, 2026

      भारत और इजरायल में जल्द होगा एफटीए : रेवाच

      March 1, 2026

      देश और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि

      March 1, 2026

      एआई क्रांति में सेमीकंडक्टर की अहम भूमिका : पीएम

      March 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जब जान पर बन आई थी बात! सपना चौधरी ने सुनाई वो रात, जिसे याद कर आज भी कांप उठती हैं

      By श्वेता चौहानMarch 3, 2026

      Sapna Choudhary Dance: जब जान पर बन आई थी बात! सपना चौधरी ने सुनाई वो…

      भारत और कनाडा आपसी व्यापार को नई ऊंचाई तक पहुंचाने को सहमत

      March 3, 2026

      ईरान में हम लंबी लड़ाई को तैयार : ट्रंप

      March 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.