पश्चिम एशिया में शुरू हुए युद्ध के चलते दोनों की कीमतों में आई तेजी, आने वाले समय में दोबारा आसमान छू सकती हैं इनकी कीमतें
Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का असर सोने और चांदी की कीमतों पर प्रत्यक्ष रूप से पड़ता दिखाई दे रहा है। इस युद्ध के चलते सोमवार को बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं की मांग में जबरदस्त उछाल आया। मांग में उछाल के चलते इनके दाम में भी तेजी आई। सर्राफा बाजार के विशेषज्ञ पहले ही यह चेता चुके हैं कि इस तनाव व युद्ध की स्थिति के चलते सोना दो लाख रुपए के पार जा सकता है जबकि चांदी दोबारा से साढ़े तीन लाख रुपए का स्तर पार कर सकती है।
इन तरह रहा दोनों कीमती धातुओं का मुल्य
सोमवार को चांदी की कीमत 10460 रुपये बढ़कर 2.92 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 5260 रुपये बढ़कर 1.67 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एमसीएक्स गोल्ड अप्रैल वायदा में दिन के दौरान 3.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 1,67,155 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर मार्च वायदा में 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 2,91,249 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रहा तेजी का रुख
वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ने से निवेशकों ने तेजी से कीमती धातुओं की ओर रुख किया, जिससे कॉमेक्स पर सोना 5,400 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया और इंट्राडे में 2.5% से अधिक की बढ़त दर्ज की। वहीं, चांदी की कीमत भी तेज उछाल के साथ खुली और शुरूआती कारोबार में 96.93 डॉलर प्रति औंस के इंट्राडे हाई तक पहुंच गई, जो करीब 2% की तेजी को दर्शाता है।
शेयर बाजार और भारतीय मुद्रा टूटे
वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझान और विदेशी निधियों की भारी निकासी ने भी बाजार की भावनाओं को प्रभावित किया। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 42 पैसे गिरकर 91.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,743.46 अंक या 3.37 प्रतिशत गिरकर 78,543.73 पर आ गया। बाद में यह 1,048.34 अंक या 1.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,238.85 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 575.15 अंक या 2.28 प्रतिशत गिरकर 24,603.50 पर आ गया। बाद में यह 312.95 अंक या 1.24 प्रतिशत गिरकर 24,865.70

