Close Menu
    What's Hot

    ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

    August 7, 2026

    Schools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट

    August 7, 2026

    E20 से खौफ में वाहन खरीदार, पेट्रोल छोड़ CNG, हाइब्रिड, EV खरीद रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में धुआंधार बिक्री

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026

      Ranchi Protest News: रांची में प्रोटेस्ट के दौरान कई छात्र बेहोश, लेफ्ट नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, जानिए अपडेट्स | National

      August 7, 2026

      Mumbai News: 15 अगस्त से पहले मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी, मेयर को आया ईमेल, जानिए इसमें क्या-क्या लिखा? | National

      August 7, 2026

      Agni-4 vs BrahMos Missile: अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण, 4000 किमी तक करेगी वार, ब्रह्मोस से यह कितनी अलग? | National

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, August 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की
    दुनिया

    सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMarch 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Gold Price Update : सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की
    Gold Price Update : सोना 560 रुपए सस्ता, चांदी भी 1560 रुपए लुढ़की

    पश्चिमी एशिया तनाव के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम में उतार-चढ़ाव जारी

    Gold Price Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय सर्राफा बाजार में पश्चिम एशिया तनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के दाम में अस्थिरता बनी हुई है। एक दिन इनके दाम ऊपर जाते हैं तो अगले ही दिन इनमें गिरावट आ जाती है। इस उतार-चढ़ाव और अनिश्चितता से न केवल खरीदार बल्कि सर्राफ भी परेशान हैं।

    पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अमेरिकी अधिकारियों के हालिया बयानों के बाद बुधवार को सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। ऊर्जा बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर कीमती धातुओं पर भी दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत 1560 रुपये गिरकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 560 रुपये गिरकर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के अनुसार, अप्रैल डिलीवरी के लिए पीले धातु की कीमत में 853 रुपये या 0.52 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 7,529 लॉट के कारोबार में 1,62,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

    वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का भाव

    एशियाई ट्रेडिंग घंटों के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत हल्की गिरावट के साथ 0.34% नीचे आकर 5224 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी, हालांकि यह अब भी 5200 डॉलर के स्तर से ऊपर बनी हुई है। वहीं स्पॉट सिल्वर की कीमत भी 0.32% गिरकर 89.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

    शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी

    भारतीय शेयर बाजार पश्चिम एशिया में जारी तनाव से उभर नहीं पा रहा। पिछले चार में से तीन कारोबारी सत्र में शेयर बाजार में भारी गिरावट दिखाई दी। इस दौरान सेंसेक्स तीनों दिन एक हजार से ज्यादा अंक टूटा। जबकि निफ्टी भी कुल मिलाकर एक हजार से ज्यादा अंक नीचे आया। इस तरह बड़ी गिरावट के चलते निवेशकों को लाखों करोड़ रुपए की चपत लग चुकी है। बुधवार को भी शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लगभग दो प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं दूसरी तरफ भारतीय मुद्रा रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे गिरकर 92.01 पर बंद हुआ।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत गिरकर 76,863.71 पर बंद हुआ। दिन के दौरान इसमें 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 76,759.26 पर पहुंचा। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 394.75 अंक या 1.63 प्रतिशत गिरकर 23,866.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, ट्रेंट, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईपीएल 2026 की शुरुआती टक्कर RCB vs SRH
    Next Article हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 14 मार्च से बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश–आंधी का अलर्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      E20 से खौफ में वाहन खरीदार, पेट्रोल छोड़ CNG, हाइब्रिड, EV खरीद रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में धुआंधार बिक्री

      August 7, 2026

      2026 Mahindra Scorpio N Facelift या Mahindra Thar Roxx, जानें कौन है ज्यादा दमदार और आपके लिए बेहतर

      August 7, 2026

      बैंकिंग स्टॉक का निराशाजनक प्रदर्शन, गिरावट पर बंद हुआ बाजार, कच्चा तेल हुआ सस्ता

      August 7, 2026

      क्या कल 8 अगस्त को बंद रहेंगे बैंक या खुलेंगे? यहां जानें

      August 7, 2026

      Dabur पहुंची दिल्ली हाई कोर्ट, FSSAI के बैन को दी चुनौती, ‘100% शुद्ध’ लिखने पर है विवाद | Economy

      August 7, 2026

      Ather को टक्कर देने वाली स्टार्टअप RIVER ने 12 करोड़ डॉलर का निवेश जुटाया, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी

      August 7, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      By अंकित कुमारAugust 7, 2026

      Mohammad Junaid: अग्नि ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें खुद भी ऐसे ही व्यवहार…

      Schools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट

      August 7, 2026

      E20 से खौफ में वाहन खरीदार, पेट्रोल छोड़ CNG, हाइब्रिड, EV खरीद रहे, ग्रामीण क्षेत्रों में धुआंधार बिक्री

      August 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.