Close Menu
    What's Hot

    Developed India 2047 : देश की घरेलू क्षमता बढ़ाने की जरूरत : जेपी नड्डा

    May 3, 2026

    हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026

    पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

    May 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Developed India 2047 : देश की घरेलू क्षमता बढ़ाने की जरूरत : जेपी नड्डा

      May 3, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकेबंदी हटाई जाए : ईरान

      May 3, 2026

      धनबाद में कोयला खदान में स्लरी ढहने से 4 मजदूरों की मौत

      May 2, 2026

      बंगाल की फालता सीट पर वोटिंग रद्द

      May 2, 2026

      टीएमसी को झटका, केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती के खिलाफ दायर याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की

      May 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव
    हरियाणा

    शहरी निकाय चुनाव की तैयारी तेज, जानिए कहां कहां होगें चुनाव

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana Municipal Election 2026: हरियाणा में नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने जिन नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है, उनकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही चुनाव की औपचारिक तैयारियों को गति मिल गई है।

    अब अगले चरण में नगर निगमों के मेयर पदों और नगर परिषद व नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पदों के आरक्षण को लेकर निर्णय लिया जाएगा, जिसे जल्द पूरा किए जाने की संभावना जताई जा रही है।Haryana Municipal Election 2026

    उल्लेखनीय है कि अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2026 में समाप्त हो रहा है। इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, सांपला नगर पालिका और उकलाना नगर पालिका का कार्यकाल भी समाप्ति की ओर है, जिससे इन सभी क्षेत्रों में निकाय चुनाव होना तय माना जा रहा है।

    तैयारियां तेज : सरकार और भाजपा संगठन ने निकाय चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं शहरी स्थानीय निकाय विभाग भी शेष बचे निकायों में वार्डबंदी की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। ताजा स्थिति के अनुसार प्रदेश के छह शहरी निकायों में वार्डबंदी पूरी हो चुकी है, जिनमें से तीन निकायों में वार्डों का आरक्षण भी तय कर दिया गया है। अधिसूचना जारी होने के बाद संबंधित क्षेत्रों में चुनावी हलचल बढ़ने लगी है।


    IMG 20260318 094223

    वार्ड बंदी पूरी: अधिसूचना के मुताबिक नगर परिषद रेवाड़ी में कुल 32 वार्ड बनाए गए हैं और उनकी सीमाएं निर्धारित कर दी गई हैं। नगर निगम सोनीपत में 22 वार्ड और नगर निगम अंबाला में 20 वार्ड तय किए गए हैं। इन दोनों नगर निगमों में भी वार्डों की सीमाएं पूरी तरह फाइनल हो चुकी हैं और इन्हीं के आधार पर आगामी निकाय चुनाव कराए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि सीमांकन को लेकर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

    वार्डबंदी के साथ-साथ रेवाड़ी की धारूहेड़ा नगर परिषद, रोहतक की सांपला नगर पालिका और हिसार की उकलाना नगर पालिका में वार्डों का आरक्षण भी फाइनल कर दिया गया है। आरक्षण तय होने के बाद इन निकायों में संभावित प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ने लगी है और चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। इन क्षेत्रों में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी साफ नजर आने लगी है।

    वहीं दूसरी ओर नगर निगम पंचकूला में अभी तक वार्डबंदी को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का कहना है कि लगभग सभी नगर निगमों में वार्डबंदी का काम पूरा हो चुका है और समय पर चुनाव कराए जाएंगे। पंचकूला में भी जल्द प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में शॉर्ट टर्म लिक्विडिटी डाली
    Next Article दिल्ली और इंदौर में आग लगने से 17 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया दुख
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026

    हरियाणा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

    May 3, 2026

    हवन यज्ञ, भजनोपदेश तथा सम्मान से हुआ आगाज

    May 2, 2026

    हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

    May 2, 2026

    कल इन राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें अपना भविष्यफल

    May 2, 2026

    हरियाणा के इस जिले में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, अवैध गलियों और प्लाटों की नींव उखाड़ी

    May 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    Developed India 2047 : देश की घरेलू क्षमता बढ़ाने की जरूरत : जेपी नड्डा

    By अंकित कुमारMay 3, 2026

    Developed India 2047 : देश की घरेलू क्षमता बढ़ाने की जरूरत : जेपी नड्डा विकसित…

    हरियाणा में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026

    पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

    May 3, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.