Close Menu
    What's Hot

    मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की  

    April 9, 2026

    Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, ‘पोलियो ऐड’ वाला बयान हुआ वायरल

    April 9, 2026

    देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

    April 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      असम में 11 बजे तक 38.9% मतदान, केरलम में 33.2, पुडुचेरी में 37% वोटिंग

      April 9, 2026

      15 अप्रैल से शुरू होंगे अमरनाथ यात्रा पंजीकरण

      April 9, 2026

      अमेरिका-ईरान युद्ध विराम, किसकी जीत-किसकी हार

      April 9, 2026

      टाइप टेस्ट क्लियर नहीं कर पाए तो क्लर्क से तीन कर्मी बने चपरासी

      April 8, 2026

      सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई
    दुनिया

    कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    RBI Repo Rate : कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई
    RBI Repo Rate : कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रहेगा : आरबीआई

    भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के बाद गवर्नर ने दी जानकारी

    RBI Repo Rate (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध और खाड़ी देशों में तनाव के चलते पिछले दिनों क्रूड के दाम काफी ज्यादा बढ़ गए थे। इसी बीच आरबीआई की मौद्रिक नीति की समीक्षा बैठक के चलते अनुमान लगाया जा रहा था कि आरबीआई इस बार ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। लेकिन बुधवार को जब बैठक खत्म हुई तो आरबीआई ने एक राहत भरी प्रेस वार्ता देश के लोगों के लिए की।

    इस वार्ता में आरबीआई गर्वनर संजय मल्होत्रा ने बाजार को आश्वस्त किया है कि अर्थव्यवस्था में कम ब्याज दरों का दौर लंबे समय तक जारी रह सकता है। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बाजार में रुपए की अस्थिरता को नियंत्रित करने के लिए हाल ही में उठाए गए कदम केवल अस्थायी हैं। मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के बाद गवर्नर का यह बयान बाजार सहभागियों और निवेशकों के लिए भविष्य की नीतियों का एक पारदर्शी खाका पेश करता है।

    कोर महंगाई के अनुमान भी जारी किए

    रिजर्व बैंक ने अपनी इस 2026 मौद्रिक नीति समीक्षा में एक महत्वपूर्ण ढांचागत बदलाव किया है, जिसके तहत अब कोर महंगाई के अनुमान भी जारी किए गए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब गवर्नर मल्होत्रा से इस नीतिगत बदलाव के बारे में सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि बाजार सहभागियों की तरफ से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी। मल्होत्रा ने कहा कि चूंकि केंद्रीय बैंक ने हाल ही में अपनी पांच वर्षीय समीक्षा पूरी की है, इसलिए नीति निमार्ताओं को लगा कि कोर महंगाई के आंकड़े पेश करने का यह सबसे सही समय है।

    मुद्रास्फीति पर काबू रखना प्रथम लक्ष्य

    मौद्रिक नीति की भविष्य की दिशा और कार्यप्रणाली पर प्रकाश डालते हुए गवर्नर ने स्पष्ट किया कि मौद्रिक नीति कोई पूर्व-निर्धारित कार्रवाई नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रिजर्व बैंक का पहला लक्ष्य हेडलाइन महंगाई को निर्धारित दायरे के भीतर बनाए रखना ही है। हालांकि मुख्य लक्ष्य हेडलाइन महंगाई को साधना है, लेकिन इसके साथ ही महंगाई के विभिन्न घटकों और वे कहां से उत्पन्न हो रहे हैं, इस पर बारीकी से नजर रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। मल्होत्रा के अनुसार, यही हमेशा से मौद्रिक नीति समिति और आरबीआई की एक सुसंगत नीति रही है। 2026 की मौद्रिक नीति समीक्षा विकास को समर्थन देने और महंगाई को पूरी तरह नियंत्रित रखने के बीच एक सटीक संतुलन दिखाती है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 3200 रुपए महंगा, चांदी 11 हजार रुपए उछली

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकम कीमत में प्रीमियम फीचर्स! Vivo V70 FE ने लॉन्च होते ही लूटी महफिल
    Next Article हंसी और हॉरर का परफेक्ट कॉम्बो, ‘भूत बंगला’ से पहले देख डालें अक्षय की ये धांसू फिल्में
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

      April 9, 2026

      शेयर बाजार में लौटा तेजी का दौर

      April 9, 2026

      अभूतपूर्व चुनौतियों का सामना कर रही वैश्विक अर्थव्यवस्था : मल्होत्रा

      April 9, 2026

      पश्चिमी एशिया तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी

      April 8, 2026

      भारत की जीडीपी वृद्धि 6.2 फीसदी रहने का अनुमान : रिपोर्ट

      April 8, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर ईरान ने दुनिया को सकते में डाला

      April 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की  

      By श्वेता चौहानApril 9, 2026

      Punjab News : मुख्यमंत्री सेहत योजना (MMSY) के प्रारंभ के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत…

      Samay Raina ने उड़ाया अमिताभ बच्चन का मजाक, ‘पोलियो ऐड’ वाला बयान हुआ वायरल

      April 9, 2026

      देश में कोयले के पर्याप्त भंडार : केंद्र

      April 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.