Close Menu
    What's Hot

    अमीषा पटेल ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, लेटेस्ट लुक ने मचाया तहलका

    June 1, 2026

    जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

    June 1, 2026

    शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026

      राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट
    दुनिया

    जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    GDP Growth Rate : जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट
    GDP Growth Rate : जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

    पश्चिमी एशिया तनाव का देश की विकास दर पर पड़ सकता है प्रभाव

    GDP Growth Rate (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वैश्विक हालात और अमेरिका-ईरान में दोबारा तनाव बढ़ने का नकारात्मक असर विश्व की कई अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ना तय है। दरअसल अमेरिका द्वारा हमला किए जाने के तुरंत बाद ईरान ने मार्च के पहले सप्ताह में होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिया था। जिससे विश्व स्पलाई चेन का एक बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ है। इसी के चलते वित्त वर्ष 2027 के लिए, एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहेगी। साथ ही रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक परिवेश में होने वाले घटनाक्रमों के आधार पर यह पूवार्नुमान बदल सकता है।

    आरबीआई को कइम उठाने का दिया सुझाव

    रिपोर्ट में तर्क दिया गया कि आरबीआई को फिलहाल ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखते हुए आंकड़ों पर आधारित दृष्टिकोण अपनाना जारी रखना चाहिए। इसमें कहा गया है कि यदि मुद्रास्फीति का दबाव बढ़ता है, तो केंद्रीय बैंक के पास वैकल्पिक नीतिगत उपाय उपलब्ध हैं, जिनमें आॅपरेशन ट्विस्ट जैसे उपाय शामिल हैं, जो बेंचमार्क ब्याज दरों में बदलाव किए बिना बाजार की स्थितियों को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।

    तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक

    भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक तीन जून को शुरू होगी। इस बैठक में एक तरफ जहां आरबीआई इस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव के कारण महंगाई और आर्थिक प्रभाव को कम करने पर मंथन करेगा वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर ही रख सकता है।

    इसका मतलब यह हुआ कि ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ज्ञात रहे कि आरबीआई की यह बैठक 3-5 जून को होगी। बाजार के जानकारों और अर्थशास्त्रियों का मानना है कि जून एमपीसी में केंद्रीय बैंक अपना सतर्क रुख बनाए रखेगा और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों और कमोडिटी की कीमतों, आपूर्ति श्रृंखलाओं और वित्तीय बाजारों पर उनके प्रभावों पर बारीकी से नजर रखेगा, उसके बाद ही कोई नीतिगत कदम उठाएगा।

    ये भी पढ़ें : US-Iran War Update : अमेरिका और ईरान में दोबारा शुरू हुआ युद्ध

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल
    Next Article अमीषा पटेल ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, लेटेस्ट लुक ने मचाया तहलका
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

      June 1, 2026

      सरकार ने वस्त्र उद्योग को दी बड़ी राहत

      May 31, 2026

      ईंधन आत्मनिर्भरता के लिए बायोफ्यूल उत्पादन बढ़ाना जरूरी : गडकरी

      May 31, 2026

      भारत में निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार : गोयल

      May 29, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का जीडीपी पर नहीं होगा ज्यादा असर : आरबीआई

      May 29, 2026

      व्यापार समझौते पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका

      May 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      अमीषा पटेल ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, लेटेस्ट लुक ने मचाया तहलका

      By श्वेता चौहानJune 1, 2026

      Ameesha Patel Bold Photos: अमीषा पटेल ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, लेटेस्ट लुक ने…

      जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.