Close Menu
    What's Hot

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    July 23, 2026

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

      July 23, 2026

      उनसे कहा आप अनशन तोड़ दें…जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक से की मुलाकात बोले- सरकार आपके पत्र का जवाब देगी | National

      July 22, 2026

      पुलिस का दावा, CJP प्रोटेस्ट में हिंसा, जंतर-मंतर के पास पत्थरबाजी, पथराव में ACP घायल | National

      July 22, 2026

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 23
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में परिवहन विभाग सख्त, निजी बस ऑपरेटरों को मानने होंगे पास नियम
    हरियाणा

    हरियाणा में परिवहन विभाग सख्त, निजी बस ऑपरेटरों को मानने होंगे पास नियम

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 21, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा में निजी बस संचालकों की मनमानी और रियायती पास धारकों को बस में चढ़ाने से इनकार की बढ़ती शिकायतों के बीच सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। परिवहन विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि राज्य के सभी निजी स्टेज कैरिज बस संचालकों को अब हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर सभी श्रेणियों के ‘फ्री’ और ‘कन्सेशनल’ पास धारकों को यात्रा की सुविधा देनी होगी।

    इस संबंध में परिवहन आयुक्त कार्यालय की ओर से सभी जिला परिवहन अधिकारियों (डीटीओ)-सह-सचिवों को पत्र जारी किया गया है। आदेश के अनुसार यदि कोई निजी बस संचालक पास होने के बावजूद किसी यात्री को बस में चढ़ने से रोकता है, तो उसके खिलाफ संबंधित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) या विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

    सरकार ने साफ किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और इसके दायरे में प्रदेशभर में संचालित करीब 1750 निजी बसें आएंगी। ‘स्टेज कैरिज स्कीम 2016’ की शर्तों का उल्लंघन करने वाले बस संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    whatsapp image 2026 04 21 at 24757 pm1776763387 1776764575

    सरकार के निर्देशों की मुख्य बातें

    नए आदेश के तहत निजी बसों को छात्रों, दिव्यांगों, बुजुर्गों और अन्य रियायती पास धारकों को उसी तरह यात्रा की सुविधा देनी होगी, जैसे हरियाणा रोडवेज की बसों में दी जाती है। हालांकि, सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस व्यवस्था के बदले निजी बस संचालकों को किसी प्रकार की सब्सिडी नहीं दी जाएगी, क्योंकि यह उनके परमिट की शर्तों का हिस्सा है। विभाग ने 2017 के पूर्व आदेशों का हवाला देते हुए कहा है कि परमिट धारक इन नियमों का पालन करने के लिए कानूनी रूप से बाध्य हैं।

    शिकायतों के बाद सख्ती

    परिवहन विभाग के सुपरिटेंडेंट बलजिंदर सिंह के अनुसार विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि निजी बस चालक छात्रों और बुजुर्गों को पास होने के बावजूद बस में नहीं बैठाते या उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी करने पर संबंधित अधिकारियों और बस संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


    154064387 edited.webp

    निजी बस ऑपरेटरों की नाराजगी

    वहीं, स्टेट गैरिज ट्रांसपोर्ट सोसायटी एंड प्राइवेट बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन ने इस आदेश का विरोध किया है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. धन सिंह का कहना है कि रोडवेज विभाग स्वयं पास जारी कर उससे संबंधित भुगतान प्राप्त करता है, ऐसे में निजी बस संचालकों पर मुफ्त यात्रा का बोझ डालना अनुचित है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना आर्थिक मुआवजे के यह व्यवस्था उनके लिए घाटे का सौदा साबित होगी।

    हाईकोर्ट में भी मामला लंबित

    गौरतलब है कि कुछ माह पहले हिसार की अदालत ने एक मामले में निर्देश दिया था कि जब तक उच्च न्यायालय से कोई स्थगन आदेश नहीं आता, तब तक निजी बसों में भी सरकारी रियायती पास मान्य रहेंगे। यह आदेश एक लॉ छात्रा की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया था, जिसमें निजी बसों में सरकारी पास को मान्यता देने की मांग की गई थी।

    हालांकि, निजी बस संचालकों ने इस मुद्दे को लेकर उच्च न्यायालय का रुख किया है, लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है। ऐसे में सरकार के नए आदेश के बाद अब पूरे राज्य में इस नियम का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article15 हजार से कम में AI+ Nova 2 Ultra 5G, तगड़ा डिस्काउंट, पावरफुल फीचर्स
    Next Article उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में तेज लू की चेतावनी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026

    पापा ने लगाया पेड़, बेटा छाप रहा नोट…एक फैसले ने कैसे बदली फरीदाबाद के इस किसान परिवार की किस्मत?

    July 22, 2026

    हिसार के नए सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट की गुणवत्ता पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन ने उठाए सवाल, पत्र लिखकर की ये मांग

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026

    अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ICC ODI Rankings: शुभमन गिल नंबर-1 बनने के करीब, विराट-रोहित ने भी लगाई लंबी छलांग | Sports

    By परवेश चौहानJuly 23, 2026

    शुभमन गिल को आईसीसी वनडे रैंकिंग में फायदा नई दिल्ली. इंग्लैंड में हाल में खत्म…

    Sonam Wangchuk Will End Fast : सोनम वांगचुक भूख हड़ताल तोड़ने के लिए तैयार! सरकार के सामने रखी शर्त | National

    July 23, 2026

    हरियाणा पुलिस का गजब हाल, थाना प्रभारी ने अपने ही पूर्व सब-इंस्पेक्टर से मांगी रिश्वत, ₹2 लाख रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.