Close Menu
    What's Hot

    AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

    April 27, 2026

    चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

    April 27, 2026

    राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

    April 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      April 27, 2026

      पश्चिम बंगाल में दूसरे दौर के मतदान की तैयारियां पूरी

      April 27, 2026

      पीएम आज सिक्किम को चार हजार करोड़ की देंगे सौगात

      April 27, 2026

      हर साल बढ़ती गर्मी कृषि पद्धति के लिए हानिकारक : एफएओ

      April 23, 2026

      मिर्जापुर हाईवे पर चार वाहन टकराए, 11 की मौत

      April 23, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 27
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»Nirmala Sitharaman : उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेबी : निर्मला सीतारमण
    दुनिया

    Nirmala Sitharaman : उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेबी : निर्मला सीतारमण

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Nirmala Sitharaman : उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेबी : निर्मला सीतारमण
    Nirmala Sitharaman : उभरती चुनौतियों के लिए तैयार रहे सेबी : निर्मला सीतारमण

    देश की वित्त मंत्री ने सेबी के स्थापना दिवस पर इसकी अहमियत पर डाला प्रकाश

    Nirmala Sitharaman  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : देश की वित्त मंत्री सीतारमण ने सेबी के स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था ने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि लगातार बदलते वैश्विक परिवेश के बीच देश में पूंजी निर्माण और निवेश गतिविधियों को बनाए रखने में इस संस्था का विशेष योगदान रहा। यह योगदान भविष्य में भी जरूरी होगा।

    वहीं वित्त मंत्री ने कहा कि सेबी को उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा, जिनमें सबसे बड़ी चुनौती साइबर सुरक्षा है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी बड़े स्टॉक एक्सचेंज, डिपॉजिटरी, क्लियरिंग कॉरपोरेशन या बड़े ब्रोकर पर सफल साइबर हमला राष्ट्रीय स्तर पर बाजारों को प्रभावित कर सकता है। वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसा हमला निवेशकों की बड़ी पूंजी मिटा सकता है और आम लोगों का भरोसा भी बुरी तरह हिला सकता है, जिसे दोबारा कायम करने में वर्षों लग सकते हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स साइबर हमलों को पहले से ज्यादा तेज, स्मार्ट, बड़े पैमाने पर और कई मामलों में स्वत: संचालित बना रहे हैं।

    तेजी से बदल रहे साइबर हमले के तरीके

    निर्मला सीतारमण ने कहा कि सिर्फ सेबी ही नहीं, बल्कि उसके तहत आने वाली सभी विनियमित संस्थाओं को भी बेहद सतर्क रहना होगा। हमले के तरीके तेजी से बदल रहे हैं, इसलिए सुरक्षा के साधनों को उससे भी तेज गति से विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2025 से लागू साइबर सिक्योरिटी और साइबर रेजिलिएंस फ्रेमवर्क के जरिए रएइक ने सराहनीय काम किया है। यह एक मजबूत आधार है, जिस पर आगे और व्यापक सुरक्षा ढांचा तैयार किया जा सकता है।

    सेबी ने अपनी विश्वसनीयता बनाए रखी

    वहीं इस दौरान सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने कहा कि संस्था की सबसे बड़ी ताकत उसकी विश्वसनीयता है, जो वर्षों के सुधारों, मजबूत नियमन और निवेशकों के भरोसे से बनी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, व्यापारिक अनिश्चितताओं और तेजी से बदलती तकनीक के बावजूद भारतीय पूंजी बाजार मजबूती से आगे बढ़ रहा है। इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद रहीं।

    भारत के बाजार का आकार और दायार तेजी से बढ़ा

    पांडे ने बताया कि आज भारत के बाजार का आकार और दायरा तेजी से बढ़ा है। देश में 5,900 से अधिक सूचीबद्ध कंपनियां हैं, जबकि 14 करोड़ से ज्यादा यूनिक निवेशक बाजार से जुड़े हैं। पिछले 10 वर्षों में बाजार पूंजीकरण लगभग 15 प्रतिशत की चक्रवृद्धि दर से बढ़ा है। वहीं, म्यूचुअल फंड उद्योग की परिसंपत्तियां 20 प्रतिशत सालाना दर से बढ़ी हैं। प्राथमिक बाजार हर साल करीब 10 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटाने में अहम भूमिका निभा रहा है।

    ये भी पढ़ें : Paytm Payments Bank : पीपीबीएल पर आरबीआई की कार्रवाई का प्रभाव नहीं : प्रबंधन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में धमाकेदार एंट्री को तैयार
    Next Article आईजीआई एयरपोर्ट पर विमान में लगी आग, 6 यात्री घायल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सेबी ने भारतीय बाजार को पूरी तरह बदल दिया : पांडे

      April 27, 2026

      पीपीबीएल पर आरबीआई की कार्रवाई का प्रभाव नहीं : प्रबंधन

      April 27, 2026

      भारत के लिए न्यूजीलैंड में व्यापार की राह होगी आसान

      April 27, 2026

      वैश्विक आपूर्ति में भारतीय बंदरगाहों की भूमिका अहम

      April 23, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए जरूरी

      April 23, 2026

      आरबीआई की नई योजना ऑनलाइन फ्रॉड से बचाएगी

      April 23, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का आंकड़ा 148

      By अंकित कुमारApril 27, 2026

      AAP MPs Merger BJP: AAP के 7 सांसदों का BJP में विलय मंजूर… NDA का…

      चलती बस में लगी आग, 20 से ज्यादा यात्री थे सवार

      April 27, 2026

      राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने

      April 27, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.