Delhi News, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज विमान में खराबी के चलते आग लग गई और हादसे में कम से छह यात्री जख्मी हो गए हैं। स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 में टेकआफ के दौरान यह घटना हुई है। अचानक इंजन में गड़बड़ी के चलते विमान में लग गई। हालांकि पायलट व ग्राउंड स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसो होने से टल गया।
रनवे पर गति पकड़ रहा था विमान
सूत्रों ने बताया कि स्विस एयर का विमान उड़ान भरने के लिए रनवे पर गति पकड़ रहा था, तभी इसके एक इंजन से असामान्य साउंड सुनाई दी और चंद मिनटों में उसमें आग की लपटें दिखीं। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को भांप लिया और उन्होंने तुरंत टेकआफ रोक दिया। इसके बाद घटना की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी गई। दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
सभी घायलों की हालत स्थिर
विमान में दिल्ली से ज्यूरिख जा रहा था और इसमें 232 यात्री सवार थे। घटना के समय विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई। छह यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और घटना के तुरंत बाद उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आजा अपडेट के अनुसार उन्हें प्रारंभिक उपचार दिया गया है और सभी की हालत स्थिर बनी हुई है।
तकनीकी गड़बड़ी को आग लगने की वजह माना जा रहा
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मियों ने सुरक्षा के सभी मानकों का पालन करते हुए प्लेन के क्रू मेंबर्स और उसमें सवार सभी यात्रियों को सबसे पहले सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव अभियान के दौरान कुछ समय के लिए रनवे पर संचालन बाधित हुआ। हालांकि थोड़ी देर बाद स्थिति सामान्य कर दी गई। विमानन कंपनी व संबंधित एजेंसियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में इंजन में तकनीकी गड़बड़ी को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें : Ahmedabad Plane Crash Live Updates: पीएम मोदी ने किया घटनास्थल का दौरा, जीवित बचे एकमात्र व्यक्ति से मिले

