Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा

    May 5, 2026

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

    May 5, 2026

    गुरुग्राम नई बस्ती में टाइल्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026

      भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

      May 5, 2026

      महाराष्ट्र के बारामती से 2.18 लाख वोटों से चुनाव जीतीं सुनेत्रा पवार

      May 4, 2026

      ममता भवानीपुर से चुनाव हारीं, कहा- यह भाजपा की जीत नहीं बल्कि लूट, पीएम का जवाब- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल खिला, घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे

      May 4, 2026

      बंगाल में पहली बार खिला कमल, BJP के 5 ऐसे मास्टरस्ट्रोक जिनसे चारों खाने चित हुईं Mamata Banerjee

      May 4, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 5
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत
    दुनिया

    एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत
    Share Market Update : एक बार फिर शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत

    सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर हुए बंद

    Share Market Update  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : भारतीय शेयर बाजार ने एक बार फिर से सप्ताह के कारोबार की सकारात्मक शुरुआत की और सोमवार हो सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही पूरा दिन हरे निशान पर कारोबार करते दिखाई दिए। शेयर बाजार के जानकारों का कहना है कि शेयर बाजार की इस तेजी के पीछे दो बड़े और अहम कारण रहे।

    इनमें से पहला पांच राज्यों में आए विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा का शानदार प्रदर्शन और दूसरा अमेरिका-ईरान तनाव में कमी के संकेतों ने इसे मजबूती प्रदान की। इसके साथ ही वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में बंद हुए।

    इस तरह रहा सेंसेक्स और निफ्टी का हाल

    हालांकि चुनाव परिणामों की अस्थिरता के बीच आईटी और बैंक शेयरों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्क निफ्टी50 और सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से नीचे बंद हुए। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 355.90 अंक या 0.46% चढ़कर 77,269.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 121.75 अंक या 0.51% चढ़कर 24,119.30 अंक पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 95.08 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

    दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 900 से अधिक अंकों की उछाल आई और यह 77,257.27 पर खुलकर 77,910.75 का इंट्रा-डे हाई छुआ। वहीं निफ्टी 50 में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी देखी गई और यह 24,063.55 पर खुलकर 24,290.20 का उच्चतम स्तर छुआ।

    अदाणी पोर्ट्स ने कमाया सबसे ज्यादा लाभ

    निफ्टी 50 पैक में अदाणी पोर्ट्स सबसे अधिक लाभ कमाने वाला शेयर रहा, जिसमें 5.41 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। वहीं आयशर मोटर में 3.11 प्रतिशत की उछाल आई। इसके अलावा, अदाणी इंटरप्राइजेज, श्रीराम फाइनेंस, एचयूएल, एलएंडटी, मैक्स हेल्थ, ग्रासिम, इटरनल और सिप्ला के शेयरों में भी तेजी देखने को मिली। जबकि कोटक बैंक, भारती एयरटेल, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, ओएनजीसी, टीसीएस, इंडिगो, इंफोसिस और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली और ये टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहे।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : भाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा के हर कार्यकर्ता ने कमाल कर दिया : मोदी
    Next Article Delhi CM News : हर राज्य भगवा रंग में रंग रहा : रेखा गुप्ता
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिम एशिया हालात जल्द सामान्य होना जरूरी : आईएमएफ

      May 3, 2026

      Business News Update : बैंकिंग प्रणाली को अधिक समावेशी बनाना जरूरी : एम. नागराजू

      May 2, 2026

      भारत की मैक्रोइकोनॉमिक बुनियाद मजबूत : आरबीआई

      May 2, 2026

      विमान ईंधन के दाम 5 प्रतिशत बढ़े

      May 2, 2026

      अमेरिका-ईरान तनाव से क्रूड ऑयल की कीमतें बेकाबू

      May 2, 2026

      जल्द बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमत

      May 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा

      By परवेश चौहानMay 5, 2026

      Delhi Weather Update : दिल्ली में आज और कल भी मौसम रहेगा ठंडा पश्चिमी विक्षोभ…

      अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर लगाए नागरिक क्षेत्रों में हमले के आरोप

      May 5, 2026

      गुरुग्राम नई बस्ती में टाइल्स गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

      May 5, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.