Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी

    June 1, 2026

    अपनी फिल्म भूल इस हॉरर मूवी की दीवानी हुई अनन्या पांडे

    June 1, 2026

    वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक
    दुनिया

    तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    RBI-MPC Meeting : तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक
    RBI-MPC Meeting : तीन जून से शुरू होगी आरबीआई-एमपीसी की बैठक

    आरबीआई गवर्नर ने दिए ब्याज दरें स्थिर रखने के संकेत

    RBI-MPC Meeting (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के बाद पश्चिमी एशिया में बिगड़े हालात पर आरबीआई की नजर है। इसका असर तीन जून को होने वाली भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति कमेटी (आरबीआई-एमपीसी) में भी दिखाई देगा। एक तरफ जहां आरबीआई इस बैठक में पश्चिम एशिया तनाव के कारण महंगाई और आर्थिक प्रभाव को कम करने पर मंथन करेगा वहीं यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस बैठक में आरबीआई रेपो रेट को मौजूदा स्तर पर ही रख सकता है। इसका मतलब यह हुआ कि ब्याज दरों में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। ज्ञात रहे कि आरबीआई की यह बैठक 3-5 जून को होगी।

    हालात पर बारीकी से नजर रख रहा आरबीआई

    बाजार के जानकारों और अर्थशास्त्रियों का मानना है कि जून एमपीसी में केंद्रीय बैंक अपना सतर्क रुख बनाए रखेगा और पश्चिम एशिया में हो रहे घटनाक्रमों और कमोडिटी की कीमतों, आपूर्ति श्रृंखलाओं और वित्तीय बाजारों पर उनके प्रभावों पर बारीकी से नजर रखेगा, उसके बाद ही कोई नीतिगत कदम उठाएगा।

    बैठक में लिए फैसलों की घोषणा पांच जून को होगी

    तीन दिवसीय एमपीसी बैठक के फैसले का ऐलान आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा 5 जून को करेंगे। समिति ने अप्रैल में हुई अपनी पिछली बैठक में भी दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, जिसका कारण भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न अनिश्चितताएं और मुद्रास्फीति एवं विकास संभावनाओं पर उनके संभावित प्रभाव थे।

    आरबीआई के सामने हैं कई चुनौतियां

    हालांकि, ब्याज दरों में यथास्थिति बने रहने की संभावना सबसे अधिक है, लेकिन कुछ अर्थशास्त्रियों का मानना है कि केंद्रीय बैंक अपने व्यापक आर्थिक अनुमानों में संशोधन कर सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, आपूर्ति श्रृंखला में लगातार व्यवधान और बाहरी कारकों के कारण रुपए पर दबाव, आरबीआई को चालू वित्त वर्ष के लिए अपने मुद्रास्फीति पूवार्नुमान को बढ़ाने और जीडीपी वृद्धि अनुमानों में कटौती करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। एसबीआई रिसर्च की एक हालिया रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि अस्थिर वैश्विक परिदृश्य के बीच केंद्रीय बैंक मौजूदा नीतिगत दर को बनाए रखेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी
    Next Article पवन सिंह और संचिता सिंह की जोड़ी का जलवा बरकरार, गाना फिर हुआ वायरल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      जीडीपी वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान : रिपोर्ट

      June 1, 2026

      42 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

      June 1, 2026

      सरकार ने वस्त्र उद्योग को दी बड़ी राहत

      May 31, 2026

      ईंधन आत्मनिर्भरता के लिए बायोफ्यूल उत्पादन बढ़ाना जरूरी : गडकरी

      May 31, 2026

      भारत में निवेशकों के लिए अवसरों की भरमार : गोयल

      May 29, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव का जीडीपी पर नहीं होगा ज्यादा असर : आरबीआई

      May 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी

      By श्वेता चौहानJune 1, 2026

      चंडीगढ़ : पंजाब में हड्डियों, जोड़ों और ट्रॉमा (आघात) से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं में लगातार…

      अपनी फिल्म भूल इस हॉरर मूवी की दीवानी हुई अनन्या पांडे

      June 1, 2026

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

      June 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.