Close Menu
    What's Hot

    देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

    June 7, 2026

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    June 7, 2026

    अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट
    दुनिया

    विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Foreign Investors : विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट
    Foreign Investors : विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

    रिजर्व बैंक के निवेश संबंधी सुधारों के बाद देश में 75 अरब डॉलर निवेश आने की उम्मीद

    Foreign Investors (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पश्चिम एशिया तनाव और पिछले कई माह से विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजार से पूंजी निकासी के चलते देश की अर्थव्यवस्था पर लगातार दबाव बना हुआ है। इसी से राहत पाने और विदेशी निवेशको को आकर्षित करने के लिए कई नए प्रयास शुरू किए हैं। आरबीआई ने विदेशी निवेशकों पर लगे कई तरह के अतिरिक्त शुल्क हटाने की भी घोषणा की है।

    इससे उम्मीद जताई जा रही है कि विदेशी निवेशकों का उत्साह दोबारा बनेगा और वे भारतीय बाजार में दोबारा से निवेश करेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की हालिया नीतिगत घोषणाओं और निवेश संबंधी सुधारों से भारत में 75 अरब डॉलर तक की विदेशी पूंजी आ सकती है। एसबीआई रिसर्च और कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्टों में कहा गया है कि इन सुधारों से विदेशी निवेश बढ़ेगा, रुपये को मजबूती मिलेगी और सरकारी उधारी की लागत कम हो सकती है।

    आर्थिक वृद्धि दर 6.6 प्रतिशत की

    एसबीआई का अनुमान है कि आरबीआई के उपायों से कम से कम 40 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है, जबकि कोटक सिक्योरिटीज ने 50 से 75 अरब डॉलर तक पूंजी प्रवाह की संभावना जताई है। दोनों संस्थानों का मानना है कि अगस्त में मौद्रिक नीति समिति रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर ही बरकरार रख सकती है।

    आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान 6.6 प्रतिशत कर दिया है, जो पहले 6.9 प्रतिशत था। केंद्रीय बैंक ने इसके लिए कमजोर वैश्विक मांग, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और अल नीनो से जुड़े जोखिमों को जिम्मेदार बताया है। वहीं खुदरा महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.1% कर दिया गया है।

    पीएम मोदी ने किया आर्थिक विकास पर मंथन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक उथल पुथल के बीच आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के सदस्यों के साथ भारत की आर्थिक वृद्धि को और गति देने के उपायों पर विचार विमर्श किया और सुझाव लिए। पीएम व आर्थिक सलाहकार परिषद के बीच हुई इस बैठक में मुख्य रूप से उन रणनीतियों पर मंथन किया गया, जो भारत को वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के दौर में भी तेजी से आगे बढ़ने में मदद कर सकती हैं।

    अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए केवल नीतियां बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर सुधार करना भी जरूरी है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विभिन्न सुझावों और नीतिगत कदमों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके साथ ही जीवन की सुगमता और कारोबार की सुगमता को बेहतर बनाने से जुड़े सुधारों पर भी मंथन हुआ।

    ये भी पढ़ें : LPG Cylinder Price Hike : रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान
    Next Article देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      June 7, 2026

      रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

      June 7, 2026

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026

      भारत की विकास दर पर पड़ेगी महंगाई की मार

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      By परवेश चौहानJune 7, 2026

      PM Modi on GDP : देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी :…

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.