एक्ट्रेस की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई
Kareena Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: करीब 26 साल पहले सिनेमा जगत में एंट्री मारने वाली अभिनेत्री करीना कपूर खान को आज बी टाउन की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जाना जाता है। हाल ही में करीना की कुछ अनसीन तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
करीना कपूर की इन अनसन तस्वीरों के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उन्हें अभिनेत्री ने काफी समय पहले अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। इन फोटो में करीना का हॉट लुक साफ नजर आ रहा है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है।

आॅफ व्हाइट कलर के स्टाइलिश लंहगे में बेहद खूबसूरत लग करीना
करीना कपूर की इन इंस्टा तस्वीरों पर नजर डाली जाए तो उनमें वह आॅफ व्हाइट कलर के स्टाइलिश लंहगे में नजर आ रही हैं। इसके साथ खुले हुए बालों में उनका लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। साथ ही फोटोज में करीना की हॉटनेस भी साफ-साफ झलक रही है।

करीना कपूर की इन फोटोज को देखकर ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि 45 साल की उम्र में भी वह काफी ज्यादा हॉट और बोल्ड हैं। इन फोटोज को देखकर आप भी ये यकीन नहीं कर पाएंगी कि करीना असल जिंदगी में दो बच्चों की मां भी हैं।
जमकर लाइक और कमेंट कर रहे फैंस
आलम ये है कि अब करीना कपूर खान की लेटेस्ट फोटोज अब सोशल मीडिया पर फैंस की फेवरेट बन गई हैं। यही कारण की उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों पर जमकर लाइक और कमेंट करके अपनी प्रतिक्रियाए साझा कर रहे हैं।
फिल्म दायरा में नजर आएगी करीना कपूर
करीना कपूर पिछले 2 सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए हुए हैं। गौर किया जाए उनकी अपकमिंग फिल्म की तरफ तो उसका नाम दायरा है, जिसकी पहली झलक गुरुवार को मेकर्स की तरफ से शेयर की गई है।

इस फिल्म में करीना लेडी पुलिस आॅफिसर का रोल प्ले कर रही हैं। इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में मौजूद हैं। बात की जाए दायरा की रिलीज डेट की तो ये फिल्म 18 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: सोनम बाजवा ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का तड़का

