कहा- हम भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रहे
PM Narendra Modi, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पीएम नरेंद्र मोदी ने युवाओं और उन्हें नौकरियां देने वाले उद्यमियों से संवाद किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत किया गया था। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए खातों में भेजी गई।
इंटेंसिव ट्रांसफर करने का कार्यक्रम देशभर के 200 औद्योगिक क्लस्टर में हुआ। इस कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र भी बांटे गए, क्योंकि नए लेबर कोड के तहत अपॉइंटमेंट लेटर देना अनिवार्य है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, यह योजना पहली बार नौकरी खोजने वाले युवाओं और इंडस्ट्री के बीच एक पुल का काम करती है। इसके जरिए हम भविष्य के लिए एक मजबूत वर्कफोर्स तैयार कर रहे हैं।
विदेशों में हो रही भारत के टैलेंट और स्किल की चर्चा
अपने संबोधन में पीएम ने कहा, मैं कुछ ही घंटे पहले फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से आया हूं और जी7 में विकसित देशों के दिग्गज नेताओं से मिला हूं। दुनिया आज भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। भारत के टैलेंट, स्किल और सशक्त की चर्चा सब दूर तक हो रही है।
भारत का युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदले
पीएम ने कहा, हमारी कोशिश है कि भारत का युवा अपनी क्षमता को अवसर में बदल सके और इसी सोच के साथ पीएम विकसित भारत रोजगार योजना शुरू हुई है। यह बहुत आगे बढ़कर पहली नौकरी पाने वाले युवा के सपनों को शक्ति देनी वाली योजना है।
आज देश में 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप
एक समय था जब देश में केवल 500 के करीब स्टार्टअप थे। आज, 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं, और वे देश के हर जिले में मिल जाएंगे। ये आंकड़े भरोसा दिलाते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत के युवा दुनिया की ग्रोथ, इनोवेशन और एंटरप्रेन्योरशिप का नेतृत्व करेंगे।
ये भी पढ़ें : Israel Lebanon Conflict: इजरायल के हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

