Close Menu
    What's Hot

    केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी सिनेमा तथा मनोरंजन…

    October 29, 2026

    पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

    October 29, 2026

    मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेच रहे

    October 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Nagpur MLC Election Result: नागपुर एमएलसी चुनाव में BJP को झटका, कांग्रेस के अभिजीत वंजारी को मिली जीत | National

      October 29, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें हिमाचल समेत देशभर का हाल | National

      October 29, 2026

      MLC Elections Result 2026: चार राज्यों में MLC सीटों पर मतगणना जारी, जानिए यूपी-बिहार में किसकी टक्कर | National

      October 28, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा और हिमाचल तक बदलेगा मौसम, कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट | National

      October 28, 2026

      MLC Election Results: यूपी में BJP का दबदबा, बिहार में सभी मौजूदा शिक्षक MLC चुनाव हारे, जानें सभी सीटों का हाल | National

      October 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, October 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»टेक»Google Maps Without Internet: जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, फिर गूगल मैप कैसे करें यूज? अपनाएं गजब की ट्रिक्स | National
    टेक

    Google Maps Without Internet: जंतर-मंतर के आसपास इंटरनेट बंद, फिर गूगल मैप कैसे करें यूज? अपनाएं गजब की ट्रिक्स | National

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 25, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    how to use Google Maps without internet, Google Maps offline navigation feature, download Google Maps offline map steps, hidden Google Maps features every user should know, use Google Maps during internet outage, Google Maps tips and tricks for travelers, गूगल मैप्स ऑफलाइन, बिना इंटरनेट गूगल मैप्स, गूगल मैप्स फीचर्स, ऑफलाइन नेविगेशन
    गूगल मैप का इस्तेमाल बिना इंटरनेट के भी किया जा सकता है।

    Google Maps Offline Mode Explained: जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन के कारण नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज के समय में रास्ता ढूंढने से लेकर ट्रैफिक की जानकारी लेने तक ज्यादातर लोग गूगल मैप पर निर्भर रहते हैं। कई बार नेटवर्क की समस्या, इंटरनेट बंद होने या कमजोर सिग्नल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर यात्रा के दौरान या किसी आपात स्थिति में बिना इंटरनेट के नेविगेशन की जरूरत महसूस होती है। ऐसे में गूगल मैप्स का ऑफलाइन मैप्स (Offline Maps) फीचर बड़े काम का साबित हो सकता है। अगर किसी इलाके में इंटरनेट सेवा उपलब्ध नहीं है, तो यूजर पहले से उस क्षेत्र का नक्शा डाउनलोड करके बिना इंटरनेट के भी रास्ता देख सकते हैं। हालांकि ऑफलाइन मोड में लाइव ट्रैफिक अपडेट और रियल टाइम रूट बदलाव जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती हैं। सामान्य नेविगेशन के लिए यह फीचर काफी मददगार है।

    इंटरनेट बंद होने पर Google Maps कैसे चलाएं?

    गूगल मैप्स को ऑफलाइन इस्तेमाल करने के लिए पहले उस क्षेत्र का नक्शा डाउनलोड करना जरूरी है। इसके लिए अपने फोन में Google Maps ऐप खोलें। ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। Offline Maps विकल्प चुनें। Select Your Own Map पर जाकर जिस क्षेत्र का नक्शा चाहिए, उसे चुनें। आखिर में Download बटन दबाकर मैप सेव कर लें। इसके बाद इंटरनेट उपलब्ध न होने पर भी डाउनलोड किया गया क्षेत्र Google Maps में देखा जा सकता है।

    Google Maps के 8 छिपे हुए फीचर्स

    Offline Navigation सुविधा : गूगल मैप्स का ऑफलाइन मोड सबसे काम का फीचर है। सफर से पहले किसी शहर या इलाके का नक्शा डाउनलोड कर लेने पर बिना इंटरनेट के भी रास्ता देखा जा सकता है। खासकर बड़े शहरों में यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में यह कम कारगर है।

    Live Location शेयर करना : गूगल मैप्स के जरिए यूजर अपनी लाइव लोकेशन परिवार या दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर खासकर यात्रा और सुरक्षा के लिहाज से काफी उपयोगी है। आपके करीबी घर बैठे पता कर सकते हैं कि आप किस जगह हैं और कहां जा रहे हैं।

    Traffic की सटीक जानकारी : इंटरनेट उपलब्ध होने पर गूगल मैप्स सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति, जाम और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी देता है, जिससे यात्रा का समय बचाया जा सकता है। कई बार गूगल मैप ज्यादा ट्रैफिक वाले रास्तों का बेहतर विकल्प भी सुझा देता है।

    Street View से जगह को पहले देखें : किसी नई जगह पर जाने से पहले स्ट्रीट व्यू फीचर के जरिए उस स्थान का वास्तविक दृश्य देखा जा सकता है। इससे जगह पहचानने में आसानी होती है।

    Location Save करने की सुविधा : यूजर अपने पसंदीदा स्थान जैसे घर, ऑफिस, होटल या किसी जरूरी जगह को सेव कर सकते हैं। इससे बार-बार पता खोजने की जरूरत नहीं पड़ती।

    Parking Location सेव करें : कई बार बड़े बाजार या मॉल में गाड़ी खड़ी करने के बाद जगह याद नहीं रहती। गूगल मैप्स में पार्किंग लोकेशन सेव करके वाहन को आसानी से ढूंढा जा सकता है।

    Nearby Places की जानकारी : गूगल मैप्स आसपास के रेस्टोरेंट, पेट्रोल पंप, अस्पताल, एटीएम और अन्य जरूरी स्थानों की जानकारी भी देता है। इससे आपको अपने आसपास जरूरी जगहों को ढूंढने में मुश्किल नहीं होती है।

    Voice Navigation का इस्तेमाल : ड्राइविंग के दौरान बार-बार फोन देखने की जरूरत नहीं होती। वॉइस नेविगेशन फीचर दिशा-निर्देश बोलकर बताता है, जिससे यात्रा सुरक्षित और आसान हो जाती है।

    यात्रा से पहले रखें इन बातों का ध्यान

    अगर आप किसी ऐसे क्षेत्र में जा रहे हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर हो सकती है, तो पहले ही उस जगह का ऑफलाइन मैप डाउनलोड कर लें। साथ ही फोन की बैटरी पर्याप्त रखें और जरूरी जानकारी जैसे होटल का पता, संपर्क नंबर और यात्रा मार्ग पहले से सेव कर लें। Google Maps का ऑफलाइन फीचर इंटरनेट बंद होने की स्थिति में एक भरोसेमंद विकल्प है, लेकिन बेहतर अनुभव के लिए समय-समय पर ऐप को अपडेट रखना और यात्रा से पहले मैप डाउनलोड करना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Car Accident: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित कार नाले में जा गिरी, आर्मी ऑफिसर के बेटे की मौत | Delhi
    Next Article बेड के नीचे रखी ये चीज बढ़ा सकती है आपकी बेचैनी, तुरंत घर के बाहर निकालें, क्या कहता वास्तु शास्त्र?
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      iPhone 18 Pro और Pro Max की पहली सेल शुरू, Apple Store के बाहर लगी लंबी कतारें

      September 18, 2026

      iPhone Duo: एप्पल ने लॉन्च किया पहला फोल्डेबल आईफोन, जानिए कीमत और फीचर्स से लेकर सेल डेट तक हर डिटेल | Gadgets

      September 10, 2026

      Tech Layoffs 2026: AI के चलते Apple, Uber, Oracle और PayPal में छंटनी, हजारों नौकरियां प्रभावित | business

      September 7, 2026

      Philips 5G Smartphone: आज भारत में लॉन्च होगा फिलिप्स का नया 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स | Gadgets

      September 2, 2026

      iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट को लेकर बड़ा अपडेट, जानिए कब से शुरू हो सकता है प्री-ऑर्डर | business

      September 1, 2026

      सैमसंग, शाओमी को टक्कर देने जा रही Philips, ला रही अपना 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

      August 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी सिनेमा तथा मनोरंजन…

      By श्वेता चौहानOctober 29, 2026

      Punjab news: आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और पंजाबी मनोरंजन जगत…

      पंजाब सरकार ने सभी विभागों से वित्तीय खर्चों का पूरा विवरण…

      October 29, 2026

      मुख्यमंत्री नायब सैनी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेच रहे

      October 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.