Close Menu
    What's Hot

    बस 3 दिन बाकी, जल्द फाइल करें ITR, नहीं तो इतना लगेगा जुर्माना

    July 28, 2026

    Justin Greaves Creates History: पाकिस्तान की बल्लेबाजी अकेले की तहस-नहस, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास | Sports

    July 28, 2026

    Punjab News: पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: हरपाल सिंह…

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

      July 28, 2026

      हिमाचल के चंबा में बारिश का कहर, 64 मकान और आठ दुकानें क्षतिग्रस्त, 22 वाहन दबे

      July 28, 2026

      यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन की रिपोर्ट, आर्थिक तंगी के कारण समय से पहले बूढ़ा हो रहा दिमाग

      July 28, 2026

      कमाऊ पत्नी नहीं दे सकती दोहरी वित्तीय मार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम मेंटेनेंस घटाकर आधा किया

      July 28, 2026

      Supreme Court Orders: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, हिरासत में लिए गए छात्रों को रिहा करने का निर्देश | National

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अगर इन मांगों पर लगी मुहर तो कर्मचारियों, पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले, इतना बढ़ेगा वेतन और पेंशन
    दुनिया

    अगर इन मांगों पर लगी मुहर तो कर्मचारियों, पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले, इतना बढ़ेगा वेतन और पेंशन

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 28, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    8th Pay commission update: केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग को लागू करने को लेकर लगातार बैठकें कर रही है। कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों से सरकार को अवगत करा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आयोग की सिफारिशों और संगठनों की मांगों को लेकर सरकार कुल नौ बैठकें कर चुकी हैं। इस रिपोर्ट में हम 8वें वेतन आयोग से जुड़ी जरूरी बातें जानेंगे। साथ ही, यह भी जानेंगे कि अगर सरकार ने कर्मचारी संगठनों की मांगों को मान लिया तो सैलरी और पेंशन कितना बढ़ जाएगा।

    संभावित बदलाव और मांगें

    कर्मचारी संगठनों द्वारा फिटमेंट फैक्टर को 1.92 से बढ़ाकर 3.83 गुना तक करने की मांग की जा रही है।
    न्यूनतम मूल वेतन वर्तमान 18,000 रुपये से बढ़कर अधिक होने का अनुमान है।
    महंगाई भत्ता (DA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA) और पेंशन नियमों की समीक्षा की जा रही है।

    अगर आप केंद्र सरकार के कर्मचारी या पेंशनभोगी हैं, तो आपके लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि 8वें वेतन आयोग के तहत वेतन में बढ़ोतरी, फिटमेंट फैक्टर, पे मैट्रिक्स और महंगाई भत्ते (DA) में बदलाव आपकी इनकम पर क्या असर डालेंगे। चलिए, हम आपको इसे आसान भाषा में समझाते हैं।

    8वां वेतन आयोग क्या है?

    8वां वेतन आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ पैनल है, जो एक करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन, पेंशन और भत्तों की समीक्षा करके उनमें संशोधन की सिफारिशें देगा। आयोग का आधिकारिक तौर पर गठन 3 नवंबर, 2025 को किया गया था। हर 10 वर्षों में वेतन आयोग का गठन किया जाता है।

    https://www.aajsamaaj.com/kaam-ki-baat/know-driving-licence-linking-with-aadhar-is-must-or-not/527957/

    8वें वेतन आयोग की जरूरी बातें

    • 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू हो गया है।
    • वेतन में बढ़ोतरी फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा।
    • वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने में देरी के बावजूद एरियर का भुगतान किया जाएगा।
    • पेंशनभोगियों के पेंशन को भी संशोधित किया जाएगा।
    • केंद्र सरकार फाइनल सैलरी स्ट्रक्टर को नोटिफाई करेगी।

    कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

    • नया वेतन आयोग 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा।
    • वेतन में बढ़ोतरी और एरियर का भुगतान : 2026 के अंत में या 2027 की शुरुआत में।

    भले ही सैलरी में तुरंत बदलाव न हो, लेकिन नया पे स्ट्रक्चर मंजूर होने के बाद 1 जनवरी 2026 से एरियर का हिसाब लगाया जाएगा।

    8वें वेतन आयोग से किसे फायदा होगा?

    • केंद्र सरकार के कर्मचारी।
    • सैन्यकर्मी।

    8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर क्या है?

    फिटमेंट फैक्टर वह गुणांक है, जिसका इस्तेमाल केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन या पेंशन की गणना करने के लिए किया जाता है।

    उदाहरण:

    अगर आपका मौजूद बेसिक वेतन 20,000 है और फिटमेंट फैक्टर 2.5 हैं, तो नया बेसिक वेतन 50,000 रुपये होगा।

    अनुमानित फिटमेंट फैक्टर

    कर्मचारियों के वेतन या पेंशन में बढ़ोतरी में फिटमेंट फैक्ट की भूमिका अहम होने वाली है। यह आंकड़ा 1.83 से 2.86 के बीच रहने का अनुमान है। हालांकि, अंतिम आंकड़े पर फैसला केंद्र सरकार करेगी।

    https://www.aajsamaaj.com/kaam-ki-baat/which-option-of-pf-you-should-choose-from-three-pf-options/527539/

    8वें वेतन आयोग के तहत वेतन में अनुमानित बढ़ोतरी

    मौजूद बेसिक पे  फिटमेंट फैक्टर  अनुमानित नया बेसिक पे

    18,000 रुपये      1.83            32,490 रुपये

    18,000 रुपये       2.28           41,040 रुपये

    18,000 रुपये       2.86           51,480 रुपये

    नोट: ये आंकड़े अनुमानित हैं। वास्तविक वेतन फाइनल पे मैट्रिक्स पर निर्भर करेगा।

    8वां वेतन आयोग पे मेट्रिक्स (अनुमानित)

    7वें वेतन आयोग की तरह ही 8वें वेतन आयोग में भी ये मैट्रिक्स शामिल होंगे:

    • नई पे मैट्रिक्स
    • संशोधित पे लेवल
    • नई मैट्रिक से लिंक्ड सालाना इन्क्रीमेंट

    8वें वेतन आयोग द्वारा रिपोर्ट सौंपने के बाद वास्तविक पे मैट्रिक्स की जानकारी दी जाएगी।

    महंगाई भत्ते (DA) का क्या होगा?

    महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी नए वेतन आयोग के लागू होने तक होती रहेगी।

    8वां वेतन आयोग लागू होने के बाद:

    • DA को मर्ज किया जाएगा या उसे रिसेट किया जाएगा।
    • नए DA की गणना संशोधित बेसिक सैलरी के आधार पर की जाएगी।

    पेंशनभोगियों पर क्या असर पड़ेगा?

    8वें वेतन आयोग से पेंशनभोगियों को भी फायदा होगा।

    अनुमानित बदलाव:

    • वास्तविक फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक पेंशन में संशोधन किया जाएगा।
    • महंगाई राहत (DR) की गणना फिर से की जाएगी।
    • एरियर का हिसाब 1 जनवरी, 2026 से लगाया जाएगा।

    8वें वेतन आयोग के तहत भत्ते

    नया वेतन आयोग इन भत्तों की समीक्षा करके उन्हें संशोधित करेगा:

    • हाउस रेंट अलाउंस (HRA)
    • ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA)
    • मेडिकल अलाउंस
    • अन्य विशेष अलाउंस

    8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी मिलने के बाद वास्तविक अलाउंस की घोषणा की जाएगी।

    8वें और 7वें वेतन आयोग की तुलना

    फीचर                    7वां वेतन आयोग                     8वां वेतन आयोग
    लागू होने का साल         2016                                2026
    फिटमेंट फैक्टर            2.57                                 1.83-2.86 (अनुमानित)
    पे स्ट्रक्चर                   पे मैट्रिक्स                             नई संशोधित मैट्रिक्स
    DA                         बरकरार                              रीसेट और रिकैलकुलेट
    पेंशन संशोधन               हां                                     हां

    क्या कर्मचारियों को एरियर मिलेगा?

    • नया वेतन आयोग लागू होने के बाद कर्मचारियों को एरियर मिलेगा।
    • एरियर का हिसाब 1 जनवरी, 2026 से लगाया जाएगा।
    • पेंशन पर भी एरियर लागू होगा।
    • एरियर का भुगतान एकमुश्त या अलग-अलग किस्तों में किया जा सकता है।

    Also read : https://www.aajsamaaj.com/economy/file-itr-before-deadline-enjoy-these-benefits-and-added-convenience/527759/

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को इस मामले में बताया डॉन ब्रैडमैन जैसी, वर्ल्ड चैंपियन का बड़ा बयान | Sports
    Next Article घर की तुलसी ही ले आएगी आफत, आप भी तो नहीं कर रहे अनजाने में ये गलतियां? – News18 हिंदी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      बस 3 दिन बाकी, जल्द फाइल करें ITR, नहीं तो इतना लगेगा जुर्माना

      July 28, 2026

      HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा

      July 28, 2026

      जॉनसन एंड जॉनसन देगी 550 करोड़ रुपये का मुआवजा, मुकदमों को खत्म करना मकसद, आरोपों को नकारा

      July 28, 2026

      Instamart के सीईओ ने दिया इस्तीफा, नंदिता बनीं नई CEO, अचानक आया फैसला

      July 28, 2026

      मामूली गिरावट पर बंद हुआ स्टॉक मार्केट

      July 28, 2026

      15 अगस्त पर Flipkart की बंपर सेल, जानें कब से होगा शुरू और कितना डिस्काउंट

      July 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बस 3 दिन बाकी, जल्द फाइल करें ITR, नहीं तो इतना लगेगा जुर्माना

      By परवेश चौहानJuly 28, 2026

      ITR Filling Last Date: ITR भरने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है। रिटर्न भरने…

      Justin Greaves Creates History: पाकिस्तान की बल्लेबाजी अकेले की तहस-नहस, बना डाला अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, जस्टिन ग्रीव्स ने रचा इतिहास | Sports

      July 28, 2026

      Punjab News: पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म: हरपाल सिंह…

      July 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.