Close Menu
    What's Hot

    मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

    July 29, 2026

    पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

    July 29, 2026

    चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की PhD की छात्रा की मौत मामले में SDE और XEN सस्पेंड, करंट लगने से गई थी जान

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

      July 29, 2026

      कब होगा बांकीपुर उपचुनाव और कब सामने आएंगे नतीजे?

      July 29, 2026

      Nanak Ram Bhurji Death: यूपी के पूर्व मंत्री नानक राम भुर्जी नहीं रहे, लखनऊ में 7वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत, कभी थे मुलायम के करीबी | Uttar Pradesh

      July 29, 2026

      अमेरिका पहुंचे जेलेंस्की-नेतन्याहू, ट्रम्प से करेंगे मुलाकात

      July 28, 2026

      सुप्रीम कोर्ट ने एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर उठाए सवाल, पूछा- क्या क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी?

      July 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»बंदरगाह की दुनिया में सबसे बड़ा दांव खेलेंगे अडाणी? बहुत बड़े पोर्ट पर नजर, सबसे बड़ा सौदा
    दुनिया

    बंदरगाह की दुनिया में सबसे बड़ा दांव खेलेंगे अडाणी? बहुत बड़े पोर्ट पर नजर, सबसे बड़ा सौदा

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Associated British Ports Deal: भारत में 15 बंदरगाहों का संचालन करने वाली गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) अब देश से बाहर अपना पांव पसारने की तैयारी कर रही है। अडाणी की कंपनी, ब्रिटेन में बंदरगाहों का संचालन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी एसोसिएटेड ब्रिटिश पोर्ट (ABP) के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

    सवाल का नहीं दिया जवाब

    मनीकंट्रोल के सवालों का जवाब देते हुए APSEZ के एक प्रवक्ता ने कहा, ”कंपनी की नीतियों के तहत हम बाजार की अटकलों या अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते। हम उन मौकों पर लगातार विचार करते हैं, जो हमारी लंबे समय की रणनीति के अनुकूल होते हैं और सभी हितधारकों के लिए सतत वैल्यू का निर्माण करते हैं।”

    ब्रिटिश कंपनी पर लगाएंगे दांव?

    ABP इंग्लैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स में 21 बंदरगाहों का संचालन करती है, जिनमें साउथैंप्टन और हंबर भी शामिल हैं। साथ ही, यह कंपनी ब्रिटेन के समुद्र से होने वाले एक चौथाई व्यापार को मैनेज करती है। यह कंपनी स्पैन कंटेनर, ऑटोमोबाइल, ड्राई एंड लिक्विड बल्क कारगो, क्रूज वेसेल और इंडस्ट्रियल रियल एस्टेट का संचालन करती है।

    बड़ी कंपनियों की है हिस्सेदारी

    कनाडा के पेंशन फंड CCP और ओंटारियो म्यूनिसिपल एंप्लॉइज रिटायरमेंट सिस्टम्स (OMERS) की ABP में लगभग 64% हिस्सेदारी है। OMERS ने मनी कंट्रोल के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। CPPIB और एसोसिएटेड ब्रिटिश पोर्ट्स को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं आया।

    शुरुआती चरण में प्रक्रिया

    ब्लूमबर्ग ने अप्रैल में अपनी एक रिपोर्ट में कहा था कि प्रस्तावित बिक्री में दुनियाभर के इ्ंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टर्स और बंदरगाहों के संचालकों ने दिलचस्पी दिखाई थी। इन कंपनियों में KKR, ब्लैकरॉक के स्वामित्व वाली कंपनी ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स (GIP), ब्रुकफील्ड ऐसेट मैनेजमेंट और दुबई की डीपी वर्ल्ड शामिल थी। प्रक्रिया फिलहाल शुरुआती चरण में है और अभी तक औपचारिक तौर पर कोई बोली सबमिट नहीं की गई है।

    सबसे बड़ा विदेशी सौदा

    ABP का अधिग्रहण अडानी पोर्ट्स का सबसे बड़ा विदेशी सौदा होगा और इससे कंपनी को यूरोप की सबसे बड़ी व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में से एक में काम करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म मिलेगा। हाल के वर्षों में APSEZ ने भारत के बाहर लगातार अपना विस्तार किया है। इसका सबसे अहम अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण इजराइल का हाइफा बंदरगाह है, जिसे गैडोट ग्रुप के साथ मिलकर लगभग 1.18 अरब डॉलर में खरीदा गया था। इस वेंचर में अडानी पोर्ट्स की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleDelhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi
    Next Article चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की PhD की छात्रा की मौत मामले में SDE और XEN सस्पेंड, करंट लगने से गई थी जान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना-चांदी के दाम में बड़ा बदलाव, जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

      July 29, 2026

      बस 3 दिन बाकी, जल्द फाइल करें ITR, नहीं तो इतना लगेगा जुर्माना

      July 28, 2026

      अगर इन मांगों पर लगी मुहर तो कर्मचारियों, पेंशनभोगियों की बल्ले-बल्ले, इतना बढ़ेगा वेतन और पेंशन

      July 28, 2026

      HUL का मुनाफा घटा, शेयर हुए धड़ाम, टर्नओवर बढ़ा

      July 28, 2026

      जॉनसन एंड जॉनसन देगी 550 करोड़ रुपये का मुआवजा, मुकदमों को खत्म करना मकसद, आरोपों को नकारा

      July 28, 2026

      Instamart के सीईओ ने दिया इस्तीफा, नंदिता बनीं नई CEO, अचानक आया फैसला

      July 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने खन्ना में सिंचाई परियोजनाओं का किया उद्घाटन

      By श्वेता चौहानJuly 29, 2026

      खन्ना हलके के 30 गांवों को मिलेगा नहरी पानी, 37 हजार एकड़ से अधिक रकबा…

      पेपरलीक पर संसद में राहुल गांधी बरसे, कहा- छात्रों का गुस्सा जायज, प्रदर्शन में नफरत, गुस्सा नहीं

      July 29, 2026

      चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी की PhD की छात्रा की मौत मामले में SDE और XEN सस्पेंड, करंट लगने से गई थी जान

      July 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.