Close Menu
    What's Hot

    UP News: उत्तर प्रदेश के 40 जिला अस्पतालों में होगी मेडिकल की पढ़ाई, PG कोर्स और डिप्लोमा के लिए होंगी इतनी सीटें | Uttar Pradesh

    July 30, 2026

    हाउस टैक्स समय पर, लेकिन सफाई नहीं…अंबाला के न्यू शिवपुरी में बदबू के बीच जीने को मजबूर लोग

    July 30, 2026

    Slowest ODI Century Record: वनडे इतिहास का सबसे धीमा शतक आज भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के नाम, 34 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन जैसा | Sports

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      UP News: उत्तर प्रदेश के 40 जिला अस्पतालों में होगी मेडिकल की पढ़ाई, PG कोर्स और डिप्लोमा के लिए होंगी इतनी सीटें | Uttar Pradesh

      July 30, 2026

      IMD Weather Alert: आज दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में बारिश होगी या नहीं? जानिए देशभर में कैसा रहेगा मौसम | National

      July 30, 2026

      अनूप जलोटा के 5 अमर भजन, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं

      July 30, 2026

      Paytm Payment Bank: पेटीएम पेमेंट्स बैंक होगा बंद, अगर आपका भी इसमें अकाउंट, तो जमा पैसों का क्या होगा? | National

      July 29, 2026

      तीन राज्यों की तीन सीटों पर होगा मतदान, बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में सियासी प्रतिष्ठा दांव पर | National

      July 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, July 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Kanwar Yatra 2026: आज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, दिल्ली-NCR में कौन से हाईवे रहेंगे बंद, कहां रूट होगा डायवर्ट? | Delhi
    दिल्ली

    Kanwar Yatra 2026: आज से शुरू हुई कांवड़ यात्रा, दिल्ली-NCR में कौन से हाईवे रहेंगे बंद, कहां रूट होगा डायवर्ट? | Delhi

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJuly 30, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Kanwar Yatra 2026 traffic advisory, Delhi Meerut Expressway road closure today, Kanwar Yatra route diversion August 2026, NH 34 traffic restrictions Kanwar Yatra, Delhi NCR Kanwar Yatra highway update, Haridwar Kanwar Yatra travel advisory, कांवड़ यात्रा 2026, ट्रैफिक एडवाइजरी, रूट डायवर्जन, दिल्ली-हरिद्वार हाईवे
    कांवड़ यात्रा के कारण दिल्ली-एनसीआर में कई सड़कों को बंद किया गया है।

    Kanwar Yatra 2026 Travel Advisory: महादेव का प्रिय सावन का महीना शुरू हो चुका है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। सावन के पावन महीने के साथ ही गुरुवार से कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। हर साल लाखों शिवभक्त हरिद्वार, गंगोत्री, गौमुख और अन्य पवित्र घाटों से गंगाजल लेकर अपने-अपने शिवालयों तक पैदल यात्रा करते हैं। इस साल भी लाखों कांवड़ियों के जाने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार समेत पूरे कांवड़ मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किए गए हैं। प्रशासन ने 30 जुलाई से 12 अगस्त तक कई एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक बंद किया गया है या रूट डायवर्जन लागू किया गया है। अगर आप इन दिनों दिल्ली-एनसीआर से उत्तर प्रदेश या उत्तराखंड की ओर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें।

    दिल्ली-गाजियाबाद रोड पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    30 जुलाई की सुबह 8 बजे से दिल्ली, गाजियाबाद और आगे कांवड़ मार्गों पर ट्रक, ट्रॉली, कैंटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन के अनुसार 5 अगस्त से बस, कार, टैम्पो और अन्य हल्के वाहनों पर भी कई मार्गों पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे रहेगा कांवड़ियों के लिए रिजर्व

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को इस बार कांवड़ यात्रा के लिए विशेष रूप से रिजर्व किया गया है। 30 जुलाई से यहां ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है। फिलहाल केवल भारी वाहनों को दूसरे रास्तों पर भेजा जा रहा है, लेकिन 7 अगस्त से 12 अगस्त तक उत्तर प्रदेश वाले हिस्से में सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में एक्सप्रेसवे पर केवल कांवड़ यात्री ही आवाजाही कर सकेंगे।

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पूरी तरह खुला रहेगा

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को सामान्य वाहनों के लिए खुला रखा गया है। इस एक्सप्रेसवे पर कांवड़ यात्रा की अनुमति नहीं होगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वाले वाहन इसका उपयोग कर सकेंगे। हालांकि अन्य मार्गों से ट्रैफिक डायवर्ट होने के कारण यहां वाहनों का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।

    इन रूट पर भी आवाजाही रहेगी प्रभावित

    गाजियाबाद क्षेत्र में तीन प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। 37 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन रोड (लोनी तक), कादराबाद से सीमापुरी (दिल्ली सीमा) तक लगभग 39 किलोमीटर का मार्ग और करीब 50 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आवाजाही प्रभावित रहेगी। हरिद्वार, मुरादाबाद, अमरोहा और लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को एनएच-9, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भेजा जाएगा।

    एनएच-34 पर भी रहेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

    दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे (NH-34) कांवड़ यात्रा का सबसे व्यस्त मार्ग माना जाता है। यह सड़क दिल्ली से गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और रुड़की होते हुए हरिद्वार तक जाती है। प्रशासन ने 4 अगस्त से 12 अगस्त तक इस हाईवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस दौरान मार्ग पर मुख्य रूप से कांवड़ियों और आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को ही अनुमति होगी।

    सुरक्षा के लिए बड़े स्तर पर किए गए इंतजाम

    गाजियाबाद से हरिद्वार तक करीब 126 किलोमीटर लंबे कांवड़ मार्ग को 157 बीट और 502 स्थायी ड्यूटी पॉइंट में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगभग 3,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 100 पुलिस रिस्पॉन्स वाहन (PRV), 16 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT), 8 वॉच टावर, 10 कंट्रोल रूम, सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे और टेथर्ड ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गाजियाबाद में करीब 300 कांवड़ शिविर लगाए गए हैं। हरिद्वार तक पहुंचते-पहुंचते इन शिविरों की संख्या और बढ़ जाएगी। यहां भोजन, विश्राम, प्राथमिक उपचार और पेयजल जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

    यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

    यदि आपको दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की या हरिद्वार की ओर यात्रा करनी है, तो पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें। जहां तक संभव हो कांवड़ मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें, क्योंकि भीड़ बढ़ने पर प्रशासन समय-समय पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव कर सकता है। ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करना सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए सबसे जरूरी होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVaibhav Sooryavanshi Ranking: वैभव सूर्यवंशी का आईसीसी रैंकिंग में धमाका, 230 पायदान की लगाई छलांग, शुममन गिल बने नंबर -1 | Sports
    Next Article Slowest ODI Century Record: वनडे इतिहास का सबसे धीमा शतक आज भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के नाम, 34 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन जैसा | Sports
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में हर महीने ₹2500 वाली योजना होगी शुरू, 3 से ज्यादा बच्चे तो नहीं मिलेगा लाभ, पढ़ें 5 बड़ी शर्तें | Delhi

      July 29, 2026

      IMD Weather Alert: आज भी दिल्ली में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा-पंजाब और हिमाचल में भारी बारिश, जानिए अन्य राज्यों का मौसम | Lifestyle

      July 29, 2026

      WATCH VIDEO: नोएडा सेक्टर 16 में मेट्रो पिलर के नीचे का डिवाइडर गिरा, मूसलाधार बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल | National

      July 28, 2026

      ADCP संदीप लांबा को दिल्ली HC से राहत, थप्पड़ विवाद में ट्रांसफर की मांग ठुकराई | National

      July 28, 2026

      अचानक काले बादलों से घिरी दिल्ली, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; आंधी संग हुई तेज बारिश

      July 28, 2026

      SC on Delhi Protest: सीजेपी प्रोटेस्ट में हुई हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने दिए SIT जांच के आदेश, CJI बोले- जवाबदेही तय हो | Delhi

      July 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      UP News: उत्तर प्रदेश के 40 जिला अस्पतालों में होगी मेडिकल की पढ़ाई, PG कोर्स और डिप्लोमा के लिए होंगी इतनी सीटें | Uttar Pradesh

      By अंकित कुमारJuly 30, 2026

      यूपी के 40 अस्पतालों में अब मेडिकल की पढ़ाई होगी। UP Medical News: उत्तर प्रदेश…

      हाउस टैक्स समय पर, लेकिन सफाई नहीं…अंबाला के न्यू शिवपुरी में बदबू के बीच जीने को मजबूर लोग

      July 30, 2026

      Slowest ODI Century Record: वनडे इतिहास का सबसे धीमा शतक आज भी ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के नाम, 34 साल पुराना रिकॉर्ड टूटना नामुमकिन जैसा | Sports

      July 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.