Close Menu
    What's Hot

    CM सैनी ने पंजाब की भर्ती परीक्षाओं पर कांग्रेस और आप से मांगा जवाब

    August 4, 2026

    मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

    August 4, 2026

    हरियाणाः ‘बच्चे पर ‘बुरी आत्मा’ का साय’, नूंह में मौलवी के पास बेटे का इलाज करवाने गई महिला से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

      August 4, 2026

      Assam News: असम में CRPF जवान ने 2 साथियों को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान, आपसी बहस के बाद हुई घटना | National

      August 4, 2026

      Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा की वजह से दिल्ली-हरिद्वार हाईवे 12 अगस्त तक रहेगा बंद, गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी | Delhi

      August 4, 2026

      Supreme Court: कार में मौत का मतलब हमेशा ‘एक्सीडेंट’: सुप्रीम कोर्ट

      August 4, 2026

      Datia Upchunav Result 2026: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, जानिए कितने पढ़े-लिखे और कितनी संपत्ति के मालिक | चुनाव

      August 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, August 4
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»क्रिकेट इतिहास का सबसे बवाली मैच, अंपायर पर प्रतिबंध, पाकिस्तान का कप्तान सस्पेंड, ज्यादा रन बनाकर भी हारी टीम | Sports
    खेल

    क्रिकेट इतिहास का सबसे बवाली मैच, अंपायर पर प्रतिबंध, पाकिस्तान का कप्तान सस्पेंड, ज्यादा रन बनाकर भी हारी टीम | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 4, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    England and Pakistan test controversy
    क्रिकेट इतिहास का सबसे विवादित मैच जिसमें अंपायर पर आईसीसी ने लगया बैन

    नई दिल्ली. क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मुकाबले खेले गए हैं जिसको उसके नतीजे के लिए याद किया जाता है. कुछ मैच ऐसे रहे जिसको उसमें अंपायर के दिए गए फैसलों की वजह से भुलाया नहीं जा सकता. कुछ मुकाबले ऐसे भी हुए हैं जहां टीम के कप्तान के विरोध ने सुर्खियां बटोरी. हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे टेस्ट मैच की जिसमें ऊपर लिखी सारी बातें देखने को मिली. सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम को हार मिली. अंपायर के फैसले पर बवाल मचा और कप्तान ने अपनी टीम के साथ मैदान पर उतरने से ही मना कर दिया. इंग्लैंड ने पहली पारी में 173 रन जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट पर 289 रन बनाया था. पाकिस्तान ने पहली पारी में 504 रन बनाया था.

    क्रिकेट इतिहास के सबसे विवादित मुकाबलों में शामिल 2006 ओवल टेस्ट आज भी चर्चा का विषय है. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया यह मुकाबला अंपायर डैरेल हेयर के बॉल टैंपरिंग के फैसले की वजह से हंगामे में बदल गया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की कप्तानी कर रहे इंजमाम उल हक ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अंपायर डैरेल हेयर के फैसले पर नाराजगी जाहिर की और आगे मैच खेलने से मना कर दिया. उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ टी ब्रेक के बाद नहीं उतरी. जब रेफरी ने इंग्लैंड मैच पूरा ना होने की परिस्थिति में विजेता घोषित किया तो हंगामा और बढ़ गया. आईसीसी ने अंपायर के बॉल टैंपरिंग के फैसले पर रिव्यू किया और उनके आगे अंपायरिंग करने पर ही बैन लगा दिया. इंजमाम पर ICC ने 4 वनडे खेलने पर प्रतिबंध लगा.

    साल 2006 के अगस्त महीने की 20 तारीख को लंदन के ओवल मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टेस्ट मैच खेला गया था. मैच के चौथे दिन अंपायर डैरेल हेयर और बिली डॉक्ट्रोव ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर बॉल से छेड़छाड़ यानी बॉल टैंपरिंग का गंभीर आरोप लगाया. इस अपराध के दंड में इंग्लैंड की टीम को पांच रन पेनल्टी के रूप में दिए गए. इतना ही नहीं बल्कि अंपायर ने उस बॉल को भी बदल दी जिसका फायदा इंग्लैंड के बल्लेबाजों को मिला. पाकिस्तान की टीम को अंपायर का ये फैसला अपमानजनक और पक्षपातपूर्ण लगा और टी ब्रेक के बाद कप्तान इंजमाम उल हक ने टीम के साथ मैदान पर उतरने से मना कर दिया. इसको लेकर काफी बातें की गई पाकिस्तान की टीम को मनाने की कोशिश की गई और बात में आईसीसी के नियम के मुताबिक तय समय तक इंतजार के बाद इंग्लैंड को मैच का विजेता घोषित कर दिया गया. इंग्लैंड के पक्ष में फॉरफिट घोषित कर दिया. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार था जब किसी टीम ने फॉरफिट के जरिए टेस्ट मैच गंवाया.

    आईसीसी की कमेटी ने इस मैच में दिए गए डैरेल हेयर के बॉल टैंपरिंग पेनाल्टी का रिव्यू क्या. इसमें पाया गया कि बॉल के पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने किसी तरह की कोई टैंपरिंग नहीं की थी. आईसीसी के पैनल ने अंपायर हेयर पर कड़ा एक्शन लेते हुए उनके इंटरनेशनल मैच की अंपायरिंग पर प्रतिबंध लगा दिया. इसी वजह से उनका करियर धीरे धीरे खत्म हो गयात. वहीं मैच खेलने से मना करने और अंपायर के फैसले का विरोध करने की वजह से ICC ने पाकिस्तान के कप्तान इंजमाम-उल-हक पर चार वनडे मैचों का बैन लगाया. उनको खेल की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का दोषी माना.

    Previous articleHimachal Monsoon Update : हिमाचल में मानसून का कहर जारी, भूस्खलन का शिकार हो रही सड़कें और लोगों के घर
    Next articleOld Monk से Royal Challenge तक, कई बड़े ब्रांड्स पर FSSAI की कार्रवाई लगी रोक, जानें पूरा मामला

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव …
    Next Article LIC के शेयर खरीदने का सुनहरा मौका, बस दो दिन बिकेंगे शेयर, जानें कब मिलेंगे
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्रिकेट की दुनिया में मचाई तबाही, बने वर्ल्ड चैंपियन, 3 स्टार क्रिकेटर जो राजनीति में उतरे और बने सांसद | Sports

      August 4, 2026

      91 गेंद 233 रन, 25 छक्कों… अभिषेक शर्मा ने कातिलाना बल्लेबाजी से मचाया धमाल! | Sports

      August 4, 2026

      श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा झटका! 4 दिन का प्रैक्टिस मैच अब होगा सिर्फ 3 दिन का | Sports

      August 4, 2026

      खिलाड़ी क्यों बार-बार हो रहे चोटिल…BCCI मेडिकल टीम पर लेगा एक्शन! फिजियो कमलेश जैन का क्या होगा? | Others

      August 3, 2026

      मुझे बोला जाओ IPL में खेलो…शशांक सिंह का छलका दर्द, दुखी होकर छोड़ा छत्तीसगढ़ क्रिकेट का साथ | Sports

      August 3, 2026

      करियर शुरु होने से पहले ही खत्म! आईसीसी ने 8 साल का लगाया बैन, कौन हैं स्पिनर अखिलेश रेड्डी | Sports

      August 3, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CM सैनी ने पंजाब की भर्ती परीक्षाओं पर कांग्रेस और आप से मांगा जवाब

      By श्वेता चौहानAugust 4, 2026

      चन्नी प्रकरण को बताया दलित समाज का अपमान, पंजाब विधानसभा के निंदा प्रस्ताव पर भी…

      मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी ! पिछले 7 साल में 274 भगोड़े अपराधी भारत लाए गए, 17 हजार करोड़ की संपत्तियां जब्त | National

      August 4, 2026

      हरियाणाः ‘बच्चे पर ‘बुरी आत्मा’ का साय’, नूंह में मौलवी के पास बेटे का इलाज करवाने गई महिला से गैंगरेप, 5 आरोपी गिरफ्तार

      August 4, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.