Close Menu
    What's Hot

    Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

    August 6, 2026

    मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

    August 6, 2026

    बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026

      PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta ने मांगी माफी, सरकार ने जताई नाराजगी, डीपफेक कंटेंट पर होगी सख्ती ! | National

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»दुनिया के 5 कप्तान जिनके नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी दर्ज, ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ना नामुकिन जैसा | Sports
    खेल

    दुनिया के 5 कप्तान जिनके नाम टेस्ट में सबसे बड़ी पारी दर्ज, ब्रायन लारा का रिकॉर्ड तोड़ना नामुकिन जैसा | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    brain lara
    टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 कप्तान

    नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट को बड़ी और लंबी पारियों के लिए जाना जाता है. वैसे तो कई ऐसे कप्तान हुए हैं जिन्होंने इस फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है लेकिन रिकॉर्ड बुक में कम नाम दर्ज है. टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 कप्तानों की बात करें तो इसमें वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका का नाम आता है. लिस्ट में सबसे ऊपर वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा हैं.

    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में बड़ी कप्तानी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा के नाम पर दर्ज है. साल 2004 में 10 अप्रैल को इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगुआ उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो आज तक नहीं टूटा. लारा ने 778 मिनट यानी लगभग 13 घंटे तक मैदान पर वक्त बिताया था. 582 गेंद खेल कर अकेले ही 400 रन बना डाला. इस पारी में उन्होंने 43 चौके और 4 शानदार छक्के जमाए थे. लारा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 400 रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज और कप्तान बने.

    श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का नाम लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है. 27 जुलाई 2006 को कोलंबो के एसएससी मैदान पर उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 752 मिनट बल्लेबाजी करते हुए 572 गेंद का सामना कर 374 रनों बनाया था. इस मैराथन पारी में उनके बल्ले से 43 चौके और 1 छक्का देखने को मिला था.

    पिछले साल साउथ अफ्रीका के स्टैंड इन कैप्टन बनाए गए वियान मुल्डर ने ऐसी खेली जिसका हर कोई मुरीद हो गया. 6 जुलाई 2025 को जिम्बाब्वे के बुलावायो में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 410 मिनट में 334 गेंद 367 रन की पारी खेल डाली. उनकी इस विस्फोटक पारी में 49 चौके और 4 छक्के शामिल थे. सबसे कमाल की बात उनके सामने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ने क मौका था लेकिन पारी घोषित करते हुए बल्लेबाजी रोक दी. इसे बाद बयान में कहा था कि वो लारा जैसे महान बल्लेबाज का रिकॉर्ड नहीं तोड़ना चाहते इसे बने रहने देना चाहते हैं.

    15 अक्टूबर 1998 को पेशावर में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मार्क टेलर 334 रन की बेमिसाल पारी खेली थी. टेलर ने मैदान पर 720 मिनट यानी पूरे 12 घंटे तक बल्लेबाजी की और 564 गेंद का सामना कर 334 रन की नॉट आउट पारी खेली. उन्होंने 32 चौके और 1 छक्का लगाया था. टेलर के सामने सर डॉन ब्रैडमैन के 334 के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था लेकिन पारी घोषित कर उनको सम्मान दिया.

    क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड के कप्तान ग्राहम गूच ने 26 जुलाई 1990 को भारत के खिलाफ 333 रन की यादगार पारी खेली थी. उन्होंने इस पारी के दौरान कुल 628 मिनट क्रीज पर समय बिताया और 485 गेंद का सामना किया. 43 चौके और 3 छक्के की मदद से भारत के खिलाफ बेहतरीन रिकॉर्ड पारी खेली थी.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleE-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम
    Next Article बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      4 Rain affected Match: क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा रेन ड्रामा, बदले 4 मैचों के नतीजे…बारिश ने छीनी ट्रॉफी | Sports

      August 5, 2026

      जहीर खान बने टी20 टीम के मालिक, सबसे पॉपुलर फ्रेंचाइजी में लगाया पैसा, फिक्सिंग से जुड़ा जाफना किंग्स का नाम | Sports

      August 5, 2026

      Ind vs SL Test: श्रीलंका पहुंचते ही ट्रेनिंग में जुटी टीम इंडिया, 4 घंटे चला प्रैक्टिस सेशन, किस-किस ने बहाया पसीना | Sports

      August 5, 2026

      टी20 से सीधे टेस्ट में एंट्री, पाकिस्तानी बैटर ने तोड़ा 49 साल पुराना रिकॉर्ड, अब्दुल्ला शफीक ने रचा इतिहास | Sports

      August 5, 2026

      बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप की 17 साल बाद भारत में वापसी, इसी महीने शुरु होगा टूर्नामेंट, यहां मिलेगी पूरी जानकारी | Sports

      August 5, 2026

      Video: दिल्ली प्रीमियर लीग में बवाल! गुस्से में गेंद को मारी लात और सुपर ओवर में पहुंचा मैच, आखिरी बॉल पर हुआ ड्रामा | Sports

      August 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      Indigo Anniversary offer: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने भारत में कामकाज के…

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.