Stock Market Opening 6 August 2026: कारोबारी सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 438 अंक फिसलकर 78,516.08 पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 98 अंक गिरकर 24,538.90 पर खुला।
बीएसई का सेंसेक्स सुबह 9.35 बजे 369 अंक फिसलकर 78,588.74 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एनएसई का निफ्टी 42 अंक फिसलकर 24,593.85 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर, जबकि बाकी 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
TCS, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, SBIN, NTPC, BEL, टाइटन, इंडिगो, पावरग्रिड के शेयर में तेजी देखी जा रही है। TCS के शेयर मं सबसे ज्यादा 2.41% का उछाल देखा गया।
इन शेयरों में गिरावट
सन फार्मा, ITC, LT, मारुति, एशियन पेंट, HDFC बैंक, एक्सिस बैंक, रिलायंस कोटक बैंक, टाटा स्टील, अल्ट्रासेमको, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, इटरनल, ICICI बैंक, ट्रेंट, बजाज फिन्सर्व और बजाज फाइनेंस के शेयर में गिरावट देखी गई। बजाज फाइनेंस के शेयर में सबसे ज्यादा 4.69% की गिरावट देखी गई।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
Nifty 100 में 0.18% की गिरावट, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.25% की तेजी, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.23% की गिरावट देखी गई।
कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं
शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 0.71% उछलकर 83.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
तेजी पर बंद हुआ था बाजार
कारोबारी सत्र के चौथे दिन गुरुवार को बैंकिंग कंपनियों के स्टॉक में तेजी का असर दिखा, जिससे शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 373 अंकों की तेजी के साथ 78,954.76 पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 11 अंकों की मामूली तेजी के साथ 24,636.00 पर बंद हुआ।

