Close Menu
    What's Hot

    नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

    September 26, 2026

    फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

    September 26, 2026

    Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

      September 26, 2026

      रांची में शराब दुकान में घुसी बंदरिया, फिर जो हुआ देखकर हो जाएंगे हैरान

      September 26, 2026

      देश के 23 राज्यों में आज भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बारिश का अनुमान

      September 26, 2026

      Bhajan Clubbing: पीएम मोदी ने दिल्ली के दीनदयाल पार्क में भजन क्लबिंग में लिया हिस्सा, क्या है यह नया ट्रेंड? | National

      September 25, 2026

      IAS मंदीप भंडारी बने CBSE के नए चेयरपर्सन, केंद्र सरकार ने कई सीनियर अफसरों के विभाग बदले | National

      September 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, September 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»Ind vs SL Test: पिछली बार गॉल टेस्ट में क्या हुआ था? भारत या श्रीलंका किसे मिली थी जीत, 2 भारतीयों का शतक और पहाड़ जैसा स्कोर | Sports
    खेल

    Ind vs SL Test: पिछली बार गॉल टेस्ट में क्या हुआ था? भारत या श्रीलंका किसे मिली थी जीत, 2 भारतीयों का शतक और पहाड़ जैसा स्कोर | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 12, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    ind vs sl test match
    भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में होना है पहला टेस्ट

    नई दिल्ली. भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे की शुरुआत प्रैक्टिस मैच में रोमांचक जीत के साथ की. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अब श्रीलंका के खिलाफ WTC 2025-27 अभियान को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है. दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से शुरू हो रही है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में काफी कुछ दांव पर होगा. यह टीम इंडिया का 600वां टेस्ट मैच होने वाला है. इस मैदान पर मेजबान टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा है. भारत के लिए ऐसे में जीत हासिल करना मुश्किल माना जा रहा है.

    2017 में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका का दौरा किया था. पहला मुकाबला गॉल में ही खेला गया था. कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था. अभिनव मुकुंद के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका जल्दी लग गया था. यहां से शिखर धवन के साथ मिलकर चेतेश्वर पुजारा ने पारी को आगे बढ़ाया. इस मैच में धवन ने 168 गेंद पर 190 रन की तेज पारी खेली थी. 31 चौके जमाते हुए मेजबान टीम के गेंदबाजों के हौसले पस्त कर दिया. पुजारा ने 153 रन की पारी खेली थी. कप्तान कोहली बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे लेकिन अजिंक्य रहाणे ने टीम को मुश्किल से निकाला. हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी ठोकी और रविचंद्रन अश्विन के बल्ले से 47 रन आए. पहली पारी में भारतीय टीम ने 600 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में कामयाब हुई.

    भारत के पहली पारी में बनाए पहाड़ जैसे स्कोर के आगे मेजबान श्रीलंका 300 रन भी नहीं बना पाई उपुल थरंगा 64 रन बनाकर रन आउट हुए. एंजेलो मैथ्यूज ने 83 और दिलरुवान परेरा ने नाबाद 90 रन ने टीम की लाज बचाई. रवींद्र जेडजा ने 3 जबकि मोहम्मद शमी ने 2 विकेट झटके थे. श्रीलंका की पूरी टीम 291 रन पर ऑलआउट हो गई लेकिन कप्तान विराट कोहली ने दोबारा बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए फॉलोऑन नहीं दिया.

    पहली पारी में महज 3 रन बनाकर आउट हुए कप्तान विराट कोहली ने दूसरी पारी में शानदार शतक जमाया. ओपनर अभिनव मुकुंद ने 81 रन की पारी खेल बढ़त को बड़ा किया. कोहली के साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी की.भारत ने 3 विकेट पर 240 रन बनाकर पारी घोषित की और श्रीलंका के सामने 550 रन का लक्ष्य रखा.

    550 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम पर रवींद्र जडेजा और आर अश्विन की स्पिन जोड़ी कहर बनकर टूटी. दोनों ने मिलकर 6 विकेट झटक लिए. उमेश यादव और शमी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. एक छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे जबकि दिमुथ करुणारत्ने डटकर खेलते रहे. निरोशन डिकवेला के साथ पांचवें विकेट के लिए उन्होंने 101 रन की साझेदारी की.डिकवेला 67 रन बनाकर आउट हुए जबकि करुणारत्ने भी 97 रन पर रविचंद्रन अश्विन के शिकार हुए. 245 रन पर पूरी टीम निपट गई और भारत ने 304 रन के बड़े अंतर से मुकाबला जीता

    Previous articlePunjab News : पंजाब में किसानों की दशकों पुरानी मांग पूरी, टेलों, टिब्बों एवं पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचाया नहरी पानी : गोयल
    Next articleसलमान के साथ मंच पर दिखा तो… कौन है सैंटी शर्मी? बिग बॉस में जाने से पहले मिल रही जान से मारने की धमकी

    Viplove Kumar

    खेल पत्रकारिता में लगभग दो दशक का समृद्ध अनुभव। ज़ी न्यूज़, दैनिक जागरण और ईटीवी भारत में खेल संपादक के रूप में काम किया. न्यूज़18 की डिजिटल स्पोर्ट्स टीम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. एक दर्जन से ज्यादा आईसीसी इवेंट कवर कर चुके हैं. ओलंपिक और कॉमनवेल्थ की रिपोर्टिंग का अनुभव. 5 फुटबॉल वर्ल्ड कप इवेंट कवर करने का भी अनुभव, वर्तमान में आईटीवी (India News) की प्रतिष्ठित वेबसाइट की कमान संभाल रहे हैं. खेल, राष्ट्रीय और डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ के साथ सटीक, विश्वसनीय और प्रभावी कंटेंट निर्माण में विशेषज्ञता।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article विधान सभा ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल
    Next Article Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, अगले 48 घंटे 19 राज्यों में आफत बनेगी बारिश, IMD ने किया अलर्ट
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

      September 26, 2026

      Haryana News: झज्जर की बेटी ने बढ़ाया हरियाणा का मान, गोल्ड मेडल जीत सुरुचि ने लहराया तिरंगा, कमलजीत संग रचा इतिहास | Sports

      September 25, 2026

      भारत को बड़ा झटका! प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए कप्तान शुभमन गिल, वेस्टइंडीज सीरीज से पहले बढ़ी चिंता | Sports

      September 25, 2026

      22 साल के शहज़ाद का कहर, तूफानी शतक जड़ तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, पाकिस्तान के सबसे तेज सेंचुरी | Sports

      September 25, 2026

      Asian Games 2026: भारत को मिला दूसरा गोल्ड, सुरुचि सिंह और कमलजीत ने 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता स्वर्ण | Sports

      September 25, 2026

      Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स मुकाबला कब? क्या फाइनल में होगी टक्कर, समझिए पूरा समीकरण | Sports

      September 24, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      नागालैंड में जहरीली शराब का कहर, 19 लोगों ने गंवाई जान, राज्य में 36 साल से है शराबबंदी

      By अंकित कुमारSeptember 26, 2026

      Nagaland News: नागालैंड में जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत…

      फरीदाबाद की आगरा नहर में बढ़े आत्महत्या के मामले, स्थानीय लोगों ने की फेंसिंग की मांग

      September 26, 2026

      Ind vs WI Live Streaming : सोनी या फैन कोड पर नहीं दिखा भारत-वेस्टइंडीज का मुकाबला, जानें कहां देखें लाइव मैच | Sports

      September 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.