नई दिल्ली. भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह को लगातार बनाए रखना किसी भी खिलाड़ी के लिए मुश्किल होता है. घरेलू क्रिकेट में जाकर की अनुभवी खिलाड़ियों को पसीना बहाना पड़ रहा है. टेस्ट टीम में धमाकेदार डेब्यू करने वाले सरफराज खान को भी चयनकर्ताओं ने काफी दिन बाद मौका दिया है. उनके आने की वजह से प्लेइंग इलेवन में लगातार अपनी जगह बनाए रखने के लिए जूझ रहे धुव जुरेल पर दबाव बढ़ा है. सरफराज को साई सुदर्शन के श्रीलंका के खिलाफ बाहर होने की वजह से मौका मिला है.
टीम इंडिया में प्रमुख विकेटकीपर के तौर पर ऋषभ पंत पहली पसंद हैं. ध्रुव जुरेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं लेकिन उन्होंने पिछले कुछ मुकाबलों में प्रमुख बैटर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाई है. उनका प्रदर्शन एक बल्लेबाज के तौर पर औसत रहा है. ध्रुव जुरेल की जगह उनके खेल में निरंतरता ना होने की वजह से खतरे में पड़ गई है. चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के लगातार समर्थन के बावजूद उनकी बल्लेबाजी में लंबे समय से चल रही खराब फॉर्म ने चिंता बढ़ा दी है. बतौर बल्लेबाज सरफराज खान का रिकॉर्ड और फॉर्म दोनों ही बेहतर नजर आता है. ऐसे में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल नीचले क्रम में दोनों में से किसी एक को चुनना पड़ा तो सरफराज बेहतर विकल्प होंगे.

ध्रुव जुरेल ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ 125 रन की शानदार पारी खेली थी. इसके बाद से उनके बल्ले से ऐसी पारी देखने को नहीं मिली. नीचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 44, 6, 14, 13, 0, 2 और नाबाद 19 रन की पारी खेली है. इसमें सिर्फ एक बड़ी पारी नजर आती है. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में जुरेल सिर्फ 19 रन बना पाए. श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच के दौरान भी उनका बल्ला खामोश रहा. पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 1 रन बनाया था. जब दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे तो 17 रन ही बना पाए. ऐसी बल्लेबाजी के बाद सरफराज को पहले टेस्ट में मौका दिया जा सकता है.
‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के मुताबिक टीम मैनेजमेंट ने ध्रुव जुरेल को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने को बोल दिया है. उनके यह बता दिया गया है कि वो विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं बल्कि स्पेशलिस्ट बल्लेबाज के तौर पर प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं. उनको बड़ी पारी खेलनी होगी छोटी पारियां या कुछ रन बनाना टीम में बने रहने के लिए काफी नहीं होगा.

