Stock market opening 25 August 2026: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और IT, बैंकिंग शेयरों में गिरावट का असर बाजार में देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 73.62 अंक फिसलकर 77,295.49 पर खुला, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 43.3 अंकों की गिरावट के साथ 24,175.75 पर खुला।
सुबह 10.15 बजे सेंसेक्स 171.90 अंक फिसलकर 77,195.04 पर कारोबार कर रहा था, वहीं निफ्टी 80.80 अंकों की गिरावट के साथ 24,138.10 पर कारोबार कर रहा था। BSE पर महज 4 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर तो 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे।
इन शेयरों में तेजी
ट्रेंट, टाइटन, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है। ट्रेंट के शेयर में सर्वाधिक 0.57% की तेजी देखी जा रही है।
इन शेयरों में गिरावट
बीएसई पर बजाज फिन्सर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, रिलायंस, मारुति, इटरनल, इंडिगो, इन्फोसिस, अडाणी पोर्ट्स, HCLTECH, TCS, एशियन पेंट, LT, अल्ट्रासेमको, NTPC, कोटक बैंक, BEL, टाटा स्टील, SBIN, HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर और ITC के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। HCLTECH के शेयर में सबसे ज्यादा 1.31% की गिरावट देखी जा रही है।
ब्रॉडर मार्केट का रुख
निफ्टी 100 में 0.36%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.20% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.29% की गिरावट देखी जा रही है।
कच्चे तेल की कीमत गिरी
मंगलवार को सुबह 10.22 बजे ब्रेंट क्रूड 0.05% उछलकर 92.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

