Family photos vastu direction : हर कोई चाहता है कि उसके घर में सुख-शांति और परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम बना रहे. घर को सुंदर और यादों से भरने के लिए अक्सर लोग फैमिली फोटो लगाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में इन तस्वीरों को लगाने की दिशा और जगह को लेकर भी कई मान्यताएं हैं. वास्तु शास्त्र में फैमिली फोटो लगाने के लिए दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य) दिशा को सबसे उपयुक्त माना गया है. इस दिशा को स्थिरता, मजबूती और पृथ्वी तत्व से जोड़कर देखा जाता है. लोकल 18 से अंबाला के ज्योतिषाचार्य पंडित दीपलाल जयपुरी बताते हैं कि घर में तस्वीर लगाते समय उसके भाव और स्थान दोनों पर ध्यान देना चाहिए. परिवार की ऐसी तस्वीर लगानी चाहिए जिसमें सभी सदस्य खुश दिखाई दें. अगर बच्चों की कोई तस्वीर मेडल, ट्रॉफी या किसी उपलब्धि के साथ है, तो उसे पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना शुभ रहेगा.
प्रमोद रिसालिया
प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।
मिलती जुलती ख़बरें
Add A Comment
