Close Menu
    What's Hot

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    September 6, 2026

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

    September 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      IMD Weather Update: आज जमकर होगी बारिश ! दिल्ली-हरियाणा से हिमाचल-पंजाब तक IMD का अलर्ट, देशभर का मौसम अपडेट | National

      September 5, 2026

      कांग्रेस ने संगठन में बड़ा फेरबदल किया, 6 राज्यों के प्रभारी बदले, सचिन पायलट को पंजाब का प्रभार

      September 5, 2026

      Delhi Flight Delay: बारिश के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, जानिए क्या कहा | National

      September 5, 2026

      पीएम ने शिक्षकों से कहा- स्क्रीन टाइम बनी लत, बच्चों को मैदान में खेलने के लिए उत्साहित करें

      September 5, 2026

      UGC NET June 2026 Re-Exam: यूजीसी नेट री-एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड | Education

      September 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, September 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग
    हरियाणा

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    dtp
    सांकेतिक तस्वीर

    Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-76 पी ब्लॉक के रिहायशी इलाके में बिना अनुमति कमर्शियल गतिविधियां चलाने वालों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की। टीम ने करीब 9 यूनिट को सील कर दिया। वहीं, कुछ यूनिट संचालकों को सोमवार तक जगह खाली करने का समय दिया गया है।

    शिकायत पर विभाग ने की कार्रवाई

    डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि सेक्टर-76 पी ब्लॉक में कुछ लोग रिहायशी मकानों के ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें खोलकर कमर्शियल गतिविधियां चला रहे थे। विभाग को इसकी शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर संबंधित लोगों को पहले नोटिस देकर गतिविधियां बंद करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद कई लोगों ने काम बंद नहीं किया। इसके बाद, गुरुवार को डीटीपी की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

    कार्रवाई के बीच में आया रिटायर SI

    कार्रवाई के दौरान हरियाणा पुलिस से रिटायर सब इंस्पेक्टर कार्रवाई के बीच में अड़ गया और डीटीपी अधिकारी और पुलिस की कार्रवाई में बाधा डालने लगा। रिटायर सब इंस्पेक्टर ने खुद प्रॉपर्टी कार्यालय खोल रखा है। इस पर डीटीपी ने पुलिस को कई बार रिटायर अधिकारी को हटाने के लिए कहा, लेकिन मामला ढुलमुल रहा। रिटायर अधिकारी बार-बार धमकी देते रहे, लेकिन पुलिस ने डीटीपी विभाग के अधिकारी का सहयोग नहीं किया। जब डीटीपी ने कमिश्नर पुलिस तक फोन करने की बात कही लेकिन उसके बाद भी पुलिस का रवैया अपने रिटायर कर्मचारी के लिए नहीं बदला।


    WhatsApp Image 2026 09 05 at 6 38 40 PM 88574

    15 यूनिट में कमर्शियल गतिविधियां

    डीटीपी अधिकारी यजन चौधरी के अनुसार, करीब 15 यूनिट में कमर्शियल गतिविधियां चल रही थीं। इनमें से 9 यूनिट को सील किया गया। वहीं, 4 से 5 यूनिट संचालकों ने टीम के पहुंचने से पहले या कार्रवाई के दौरान खुद ही जगह खाली कर दी थी। इन स्थानों पर ब्यूटी पार्लर, क्लिनिक और बिना अनुमति नर्सिंग होम जैसी गतिविधियां चल रही थीं।

    अधिकारी ने की लोगों से अपील

    अधिकारी ने बताया कि एक नर्सिंग होम में कुछ मरीज भर्ती थे। मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए संचालक को सोमवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यजन चौधरी ने लोगों से अपील की कि रिहायशी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई कमर्शियल या अनधिकृत गतिविधि न चलाएं। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई से लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है, इसलिए लोग स्वयं ऐसी गतिविधियां बंद कर दें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    कौन हैं फरीदाबाद की सुचिता साहू, कचरे से बना रहीं 13 तरह के क्लीनर, ये रहा तरीका

    September 5, 2026

    हरियाणा में सफाई कर्मियों के लिए नायब सरकार का बड़ा फैसला, जॉब सिक्योरिटी और वेतन को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

    September 5, 2026

    हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला…पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

    September 5, 2026

    2-2 करोड़ के फ्लैट, फरीदाबाद के इस सेक्टर में खरीदारों की ऐसी होड़, जानिए क्यों इतना महंगा?

    September 5, 2026

    सीएम सैनी ने का युवाओं को दिया संदेश, कहा- नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में लगाएं ऊर्जा

    September 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    डीटीपी से भिड़े पूर्व SI, अवैध कार्यालय बंद नहीं करने दिया, पुलिस ने भी नहीं किया सहयोग

    By प्रमोद रिसालियाSeptember 6, 2026

    सांकेतिक तस्वीरHaryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में सेक्टर-76 पी ब्लॉक के रिहायशी इलाके में बिना…

    हरियाणा के तोशाम हल्के को कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दी 4440 लाख की सौगात, देखें क्या-क्या होंगे काम?

    September 5, 2026

    Ind vs Pak, Asia Cup: 12 रन और 6 विकेट…पाकिस्तान टी20 में सबसे छोटे स्कोर पर सिमटा, भारतीय गेंदबाजों ने दिखाई औकात | Sports

    September 5, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.