नई दिल्ली. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत 1-0 से आगे है. मंगलवार को दूसरा मुकाबला खेला जाना है. इसे जीतकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल के दम पर अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था.
भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ एक दिन आराम करने के बाद फिर से खेलने उतरेगी. 13 सितंबर को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके जबकि अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 32 गेंद में 82 रन बना डाले. उनकी विस्फोटक पारी के दम पर टीम ने 14 ओवर से पहले ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया.
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले के बाद टीम इंडिया के बुरी खबर मिली. जानकारी के मुताबिक स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोटिल होकर सीरीज के बाकी बचे दोनों मुकाबले से बाहर हो गए हैं. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्ठी नहीं की गई है.
तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर, मंगलवार को खेला जाना है. 2026
देश की राजधानी नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी20 मुकाबला खेला जाएगा.
भारतीय समय के मुताबिक सीरीज का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा.
सीरीज के दूसरे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट Sony Sports Network पर देख सकते हैं.
तीन मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

