नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की बल्ला हल्ला बोला. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पावरप्ले में सबसे बड़े स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला. भारत की शानदार जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली एक महिला फैन उनको ठंडा पानी न पीने की सलाह देती नजर आ रही हैं. महिला और वैभव के बीच की इस बातचीत का वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है.
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 198 रन का स्कोर खड़ा किया था. अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे वैभव ने पहली बॉल पर चौका लगाकर पारी की शुरुआत की. पहले ओवर में 26 रन कूटकर दोनों ने नया कीर्तिमान बना डाला. अभिषेक ने 113 रन की पारी खेली जबकि वैभव 45 रन बनाकर आउट हुए. इन दोनों की तूफानी शुरुआत की वजह से भारत ने 13.2 ओवर में ही मुकाबला खत्म कर दिया. लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की.
Girl to Vaibhav Suryavanshi :- “Don’t drink cold water. Try to avoid it, otherwise, it might affect your health. 🥹
Then, at the 19-second mark, she gently places her hand on Vaibhav’s head, blessing him like a big sister.
That’s the kind of love and respect Vaibhav has earned at such a young age. 🥹🧡
— Cricketplusmeme 🧡 (@cricketplusmeme) October 27, 2026
भारत की जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी फैंस से मिल रहे थे. इसी दौरान बलिया की रहने वाली एक महिला उनसे मिलीं और उन्हें ठंडे मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी. वायरल वीडियो में महिला कहती सुनाई देती हैं, ‘वैभव, ठंडा पानी मत पीना. गरम करके ही पीना.’ महिला की यह बात लोगों को खूब पसंद आ रही है. विदेश में खेल रहे 15 साल के खिलाड़ी के लिए उनकी चिंता ने इस मुलाकात को खास बना दिया. वैभव ने भी उनकी बात मुस्कुराते हुए सुनी. इस छोटे से पल ने क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान खींच लिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की, दोनों ने मिलकर 5 ओवर में ही 100 बना डाले. पावरप्ले के 6 ओवर में स्कोर 118 रन था. यह अब तक किसी भी टीम का बनाया सबसे बड़ा स्कोर है. वैभव ने महज 19 गेंद में 45 रन बनाए. उनकी पारी में चार चौके और चार छक्के शामिल रहे. अभिषेक शर्मा ने 38 गेंद में 113 रन ठोक दिए.

