नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम ने पहला मैच जीतकर 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. अब दूसरे मैच से पहले प्लेइंग इलेवन कैसी होगी ये सवाल हर एक फैन के मन में है. इसके पीछे की वजह से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज. पहले मुकाबले में फिट ना होने की वजह से वो बाहर बैठे थे. उनकी वापसी तय मानी जा रही है, ऐसे में अकिब नबी को बेंच पर बिठाया जा सकता है.
सिराज के आने से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिलेगी. भारत के पहले वनडे में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार और अंशुल कंबोज ने मिलकर 10 विकेट निकाले थे. अकीब नबी एक बार फिर विकेट लेने में नाकाम रहे थे. अर्शदीप ने चार विकेट झटके, जबकि अंशुल कंबोज ने अपने 10 ओवर में 46 डॉट गेंदें फेंकी और दो विकेट हासिल किए. गुरनूर बरार ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. अब अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी टीम के साथ जुड़ गए हैं.
Auckland ✅
Hello from Wellington as the focus shifts to the 2️⃣nd ODI 👋
#TeamIndia | #NZvIND https://t.co/3VkE8rikR8
— BCCI (@BCCI) November 5, 2026
ऐसे में सवाल है कि क्या नबी को प्लेइंग इलेवन में एक और मौका मिलेगा? इस बारे में पूछे जाने पर भारत के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने कहा, “मुझे नहीं पता, टीम मैनेजमेंट इस पर फैसला करेगा.”
ऑकलैंड में पहले वनडे में जीत के साथ शुरुआत करने वाली भारतीय टीम में किसी अन्य बदलाव की संभावना कम नजर आ रही है. विराट कोहली ने मुश्किल परिस्थितियों में शानदार अर्धशतक लगाया था.छोटी गेंदों के सामने उनके आसपास के दूसरे बल्लेबाजों को संघर्ष करना पड़ा था. सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच पर अच्छा उछाल और गेंद को एक्स्ट्रा पेस मिलने की उम्मीद है. ऐसे में तेज गेंदबाज एक बार फिर अहम भूमिका निभा सकते हैं.
दूसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।

