Close Menu
    What's Hot

    हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

    September 22, 2026

    Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

    September 22, 2026

    ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, September 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»यात्रियों से ज्यादा किराया वसूला तो सभी एयरलाइंस पर होगी कार्रवाई
    Breaking News

    यात्रियों से ज्यादा किराया वसूला तो सभी एयरलाइंस पर होगी कार्रवाई

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Civil Aviation Ministry
    नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु।

    Civil Aviation Ministry On IndiGo Crisis, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: इंडिगो एयरलाइन के परिचालन संकट के बीच कुछ एयरलाइंस द्वारा यात्रियों से अधिक हवाई किराया वसूले जाने को लेकर केंद्र सरकार ने उन्हें कड़ी चेतावनी दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साथ ही इंडिगो की उड़ानें रद होने से यात्रियों को हो रही परेशानी का रविवार तक पूरी तरह हल होने का आश्वासन दिया है। बता दें कि इंडिगो का परिचालन संकट शनिवार को भी जारी रहा है। आज

    किराए की अधिकतम सीमा का सख्ती से पालन किया जाए

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि कुछ एयरलाइंस द्वारा यात्रियों से ज्यादा किराए वसूले जाने के मामले को गंभीरता से लिया गया है। मंत्रालय की ओर से आज एयरलाइंस को निर्देश दिए गए कि यात्रियों से तय सीमा से अधिक किराया न वसूला जाए। ऐसा करने पर एयरलाइंस के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक निर्देश में कहा गया है कि अब तय की गई किराए की अधिकतम सीमा का सख्ती से पालन किया जाए। ये सीमाएं तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती।

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश का मकसद

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश का मकसद बाजार में प्राइसिंग अनुशासन बनाए रखना, मुश्किल में फंसे यात्रियों का किसी भी तरह से शोषण होने से रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जिन नागरिकों को तुरंत यात्रा करने की जरूरत है, जिनमें सीनियर सिटीजन, छात्र और मरीज शामिल हैं, उन्हें इस दौरान वित्तीय कठिनाई का सामना न करना पड़े।

    अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया

    यात्रियों को बेहताशा किराए से बचाने के मकसद से मंत्रालय ने सभी प्रभावित मार्गों पर उचित और वाजिब किराया सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय ने अपनी नियामक शक्तियों का प्रयोग किया है। उसके निर्देश में यह भी कहा गया है कि मंत्रालय रियल-टाइम डेटा और एयरलाइंस व आनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म के साथ एक्टिव कोआर्डिनेशन के जरिए किराए के लेवल पर कड़ी नजर रखेगा। तय नियमों से किसी भी तरह का डेविएशन होने पर बड़े जनहित में तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    खासकर इंडिगो को निर्देश 

    नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इस बीच, एयरलाइंस, खासकर इंडिगो को, फ्लाइट शेड्यूल में गंभीर रुकावट को तुरंत ठीक करने और बिना किसी देरी के सेवाओं को स्थिर करने के लिए उपाय लागू करने का भी निर्देश दिया हैै। उसके आदेश में कहा गया है, उम्मीद है, इंडिगो के सभी फ्लाइट शेड्यूल शनिवार आधी रात तक स्थिर हो जाएंगे और सामान्य होने लगेंगे और अगले कुछ दिन में पूरी सेवाएं तथा स्थिरता वापस आ जाएगी।

    रद होने की स्थिति में रिफंड सुनिश्चित करेगा इंडिगो 

    मंत्रालय की रिलीज में कहा गया है कि यात्री इंडिगो और अन्य द्वारा लगाए गए सूचना प्रणाली के माध्यम से घर बैठे ही यदि कोई देरी, हो तो ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा उड़ान रद होने की स्थिति में इंडिगो टिकटों का आटोमैटिक पूरा रिफंड सुनिश्चित करेगा। अगर यात्री फंसे हुए हैं, तो उन्हें उन होटलों में ठहराया जाएगा जहां एयरलाइंस ने रहने की व्यवस्था की है। यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं कि वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी तरह से असुविधा न हो। उन्हें लाउंज एक्सेस दिया जाएगा।

    रिफ्रेशमेंट और अन्य जरूरी चीजें दी जाएंगी

    देरी से चलने वाली फ्लाइट के यात्रियों को रिफ्रेशमेंट और अन्य जरूरी चीजें दी जाएंगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक 24७7 कंट्रोल रूम लगातार समय-समय पर स्थिति की निगरानी कर रहा है। उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार हवाई यात्रियों की परेशानियों के प्रति पूरी तरह से अलर्ट है और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार बातचीत कर रही है। शेड्यूल को बहाल करने, जनता की परेशानियों को कम कर स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय द्वारा घोषित नियमों में छूट सहित हर संभव उपाय किए जाएंगे।

    ये भी पढ़ें: IndiGo Crew Shortage Crisis Update: वीकली रेस्ट नियम वापस, 1200+ कैंसिल उड़ानों से इंडिगो यात्री 4 दिन से त्रस्त

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनारनौल में पारा 3.5°C पर; 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट
    Next Article हरियाणा सरकार की सख्त कार्रवाई, 38 मंडी सचिवों को किया चार्जशीट, जानें क्या है वजह?
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      सिम कार्ड का दुरुपयोग पडे़गा महंगा, ₹50 लाख का जुर्माना, जानें कैसे करें फर्जीवाड़े से बचाव

      September 21, 2026

      New Delhi : 6 साल की मासूम से दरिंदगी करने वाला पकड़ गया, लोगों ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंपा | National

      September 21, 2026

      बिहार में नाबालिग छात्रा से हैवानियत, SIT का गठन, 3 आरोपी गिरफ्तार

      September 21, 2026

      Crime Against Women: महिलाओं के खिलाफ अपराध में बिहार सबसे ऊपर, छत्तीसगढ़ में भी बढ़े मामले; आंध्र में आंकड़ा घटा | National

      September 21, 2026

      बढ़ सकती हैं सोनिया गांधी की मुश्किलें, वोटर लिस्ट मामले में मजिस्ट्रेट का आदेश रद्द, फिर से होगी जांच!

      September 21, 2026

      देशभर में बंद रहेंगे बैंक, SBI ने जारी की एडवाइजरी, जल्द निपटा लें ये काम

      September 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      हरियाणा के नूंह में 4.30 करोड़ रुपये के चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, क्रेटा में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे

      By प्रमोद रिसालियाSeptember 22, 2026

      नूंह. हरियाणा के नूंह जिले में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू…

      Typhoon Dujuan: जापान में टाइफून डुजुआन का कहर, भारत-जापान T20 पर संकट, एशियन गेम्स के इवेंट्स स्थगित | Sports

      September 22, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत बने 1.26 करोड़ कार्डों के वितरण की शुरुआत, 54 लाख परिवारों को मिली स्वास्थ्य सुरक्षा

      September 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.