शो का टीजर जारी
Rohit Sharma New Show, (द भारत ख़बर), मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन और करोड़ों फैंस के दिलों पर राज करने वाले रोहित शर्मा अब सिर्फ मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर नहीं आएंगे, बल्कि जल्द ही एंटरटेनमेंट की दुनिया में भी अपना नया अवतार दिखाने वाले हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी कप्तानी और शानदार बल्लेबाजी से लोगों का दिल जीत चुके रोहित शर्मा अब एक नए सफर की शुरूआत करने जा रहे हैं।
हाल ही में सामने आई एक वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद रोहित शर्मा ने अपने शो के बारे में खुलासा किया है। रोहित शर्मा सोनी पिक्चर्स के साथ एक खास प्रोजेक्ट के जरिए मनोरंजन की दुनिया में डेब्यू करने वाले हैं। इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
सोशल मीडिया पर सोनी ने अपने आॅफिशियल अकाउंट पर हाल ही में एक टीजर कैंपेन लांच किया, जिसमें रोहित शर्मा की झलक दिखाई गई। टीजर देखने में ही काफी कमाल का लग रहा है, फैंस ने इस शो के लिए काफी एक्साइटमेंट दिखाई है।
शो आएगा तब क्या होगा
शो के टीजर की बात करें, तो उसमें रोहित शर्मा अपने फैंस से मुलाकात करते दिख रहे हैं, लेकिन इस दौरान सभी उनसे उनका वायरल हुआ डायलॉग बोलने को कहते हैं। टीजर के आखिर में रोहित शर्मा कहते हैं, दो लाइन क्या बोल दी इतना वायरल हो गया, जब मेरा पूरा शो आएगा तब क्या होगा। टीजर के कमेंट सेक्शन में लोग शो के लिए अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वो हिटमैन को इस अवतार में देखने के लिए काफी बेताब हैं।
कैसा होने वाला है शो?
हालांकि, अभी तक इस प्रोजेक्ट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कोई बड़ा एंटरटेनमेंट शो या स्पेशल प्रोग्राम हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में है और रोहित शर्मा इसमें एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ सकते हैं।
रोहित शर्मा पहले भी कई विज्ञापनों और ब्रांड कैंपेन का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन किसी बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म पर ये उनका पहला बड़ा कदम माना जा रहा है। यही वजह है कि फैंस इस खबर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

