Close Menu
    What's Hot

    गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट, मिलेगा सुकून और शानदार नज़ारे

    May 9, 2026

    25 साल बाद साथ आई लगान की जोड़ी, क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी

    May 9, 2026

    शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

    May 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026

      अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल

      May 9, 2026

      ईरान के साथ वार्ता सही दिशा में बढ़ रही : ट्रंप

      May 9, 2026

      पटना में टीआरई-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज

      May 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, May 9
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव
    दुनिया

    शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Share Market Update : शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव
    Share Market Update : शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

    एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों के साथ भारतीय शेयर बाजार भी गिरावट के साथ बंद

    Share Market Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से बढ़ रहे तनाव का असर न केवल भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा बल्कि एशिया के प्रमुख शेयर बाजारों में भी गिरावट का दौर देखा गया। शुक्रवार को एशियाई बाजार भी बड़े पैमाने पर गिरावट के साथ बंद हुए।

    जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.35 प्रतिशत गिरकर 62,613 पर, सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स 0.41 प्रतिशत फिसलकर 4,921 पर, हांगकांग का हैंग सेंग 0.92 प्रतिशत टूटकर 26,383 पर और ताइवान का इंडेक्स 0.79 प्रतिशत के नुकसान के साथ 41,603 पर बंद हुआ। इसी के चलते घरेलू बाजार दबाव में रहे और दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।

    सेंसेक्स और निफ्टी में इतनी गिरावट

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में लगातार बिकवाली का दबाव बना रहा। प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई (बीएसई) सेंसेक्स 516.33 अंकों (0.66 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 77,328.19 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150.50 अंक (0.62 प्रतिशत) फिसलकर 24,176.15 के स्तर पर आ गया।

    सोने और चांदी में हल्की गिरावट

    शुक्रवार को स्थानीय सरार्फा बाजार में एक अलग ही रुख देखने को मिला। निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तरों पर की गई भारी मुनाफावसूली के कारण सोने और चांदी की कीमतों में नरमी दर्ज की गई है। यह स्थिति तब पैदा हुई है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं और कूटनीतिक शांति की उम्मीदें लगातार कमजोर पड़ रही हैं। अखिल भारतीय सरार्फा संघ की ओर से जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली के स्थानीय बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 100 रुपये गिरकर 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

    इसके पिछले कारोबारी सत्र में यह कीमत 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) थी। इसी तरह, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी गुरुवार के 1,55,200 रुपये से फिसलकर 1,55,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। चांदी की कीमत 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से गिरकर 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्रिकेट के मैदान के बाद अब स्क्रीन पर छाने को तैयार हिटमैन
    Next Article 25 साल बाद साथ आई लगान की जोड़ी, क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      चार दिन की तेजी के बाद गिरे सोने-चांदी के दाम

      May 9, 2026

      क्रूड ऑयल दोबारा 100 डॉलर के पार पहुंचा

      May 9, 2026

      अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद बदलेगी टैरिफ नीति

      May 9, 2026

      खस्ताहाल पाकिस्तान को फिर मिला आईएमएफ का साथ

      May 9, 2026

      India GDP Growth Rate : भारत की 6.6% जीडीपी ग्रोथ सराहनीय : अमिताभ कांत

      May 8, 2026

      शेयर बाजार में कभी तेजी कभी गिरावट

      May 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए ये जगहें हैं सबसे बेस्ट, मिलेगा सुकून और शानदार नज़ारे

      By प्रमोद रिसालियाMay 9, 2026

      Summer Vacation 2026: मई का महीना शुरू होते ही देशभर के स्कूलों में गर्मियों की…

      25 साल बाद साथ आई लगान की जोड़ी, क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी

      May 9, 2026

      शेयर बाजार की धारणा पर भारी पड़ा अमेरिका-ईरान तनाव

      May 9, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.