Close Menu
    What's Hot

    भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

    June 20, 2026

    होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

    June 20, 2026

    तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अनुप्रिया बोलीं- घुसपैठिये राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ‘गंभीर’ खतरा, डिंपल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप-Anupriya said that infiltrators pose a ‘serious’ threat to national security, while Dimple leveled serious allegations against the Election Commission.-Aaj Samaaj
    Breaking News

    अनुप्रिया बोलीं- घुसपैठिये राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ‘गंभीर’ खतरा, डिंपल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप-Anupriya said that infiltrators pose a ‘serious’ threat to national security, while Dimple leveled serious allegations against the Election Commission.-Aaj Samaaj

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Lok Sabha Session 8th Day: अनुप्रिया बोलीं- घुसपैठिये राष्ट्र की सुरक्षा के लिए 'गंभीर' खतरा, डिंपल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
    Lok Sabha Session 8th Day: अनुप्रिया बोलीं- घुसपैठिये राष्ट्र की सुरक्षा के लिए ‘गंभीर’ खतरा, डिंपल ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप

    Lok Sabha Session 8th Day, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र का आज का आठवां दिन था, वहीं चुनाव सुधार पर चर्चा का आज दूसरा दिन है। इस दौरान लोकसभा में चुनाव सुधारों और चुनाव आयोग द्वारा देश के कुछ राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चर्चा हुई। इसके साथ ही राज्यसभा में आज भी वंदे मातरम पर चर्चा हुई, जिसमें कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश ने वंदे मातरम पर सदन में चर्चा की शुरुआत की। लोकसभा में चुनाव सुधारों पर कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने हिस्सा लिया।

    इन्हें मतदाता सूची से बाहर करना जरूरी

    केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, देश में घुसपैठियों ने आधार कार्ड के साथ वोटर कार्ड भी बना लिए हैं और इन्हें मतदाता सूची से बाहर करना जरूरी है। उन्होंने कहा, इन्ही के लिए SIR किया जा रहा है, लेकिन हमारे विपक्षी भाइयों के मन में इनके लिए दया पैदा हो जाती है। अनुप्रिया ने कहा, सरकार की योजनाओं का लाभ इन घुसपैठियों को क्यों मिलना चाहिए। ये फर्जी वोटर आईडी कार्ड के जरिए किसी न किसी दल के वोटर बन बैठे हैं क्या इसलिए इन्हें बाहर नहीं करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घुसपैठिये राष्ट्र की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

    भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे

    राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी कर रहे हैं। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के 95 हारों के बाद जल्द ही 100 हारों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे। उन्होंने कहा कि हर चुनाव के बाद राहुल गांधी को 1-2 विदेशी यात्राओं की जरूरत होती है। शर्मा ने यह भी कहा कि चुनावी सुधारों से ज्यादा कांग्रेस को अपने आप में सुधार की जरूरत है, क्योंकि वह न तो प्रदर्शन कर पा रही है और न ही खुद को बदल पा रही है।

    सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी बूथ के अंदर वोट करते नजर आए

    वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान ईवीएम दिखाने की डिमांड की थी। ऐसे में समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने लोकसभा में बहस के दौरान चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव ने कहा, चुनाव आयोग को निष्पक्ष काम करना चाहिए लेकिन ये चुनाव आयोग पूरी तरह सरकार के लिए काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किस तरह सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी बूथ के अंदर वोट करते नजर आए, लेकिन चुनाव आयोग ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आयोग पक्षपात कर रहा है।

    बीएलओ को बिना ट्रेनिंग काम पर लगा दिया गया

    उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज भी चुनाव आयोग ने नहीं दिया और नियम बदल दिया गया कि अब 45 दिन में सीसीटीवी फुटेज हटा दिए जाएंगे। जबसे चुनाव आयुक्त चयन कमेटी में से CJI को हटाया गया है तबसे यह ज्यादा हो रहा है। SIR के नाम पर नागरिकता कानून (एनआरसी) लागू किया जा रहा है। ये लोकतंत्र पर सीधा निशाना है। उन्होंने कहा, बिहार में 85 लाख लोगों को हटाया गया। इनके बारे में कोई बात नहीं कर रहा है। यूपी बंगाल में बीएलओ को बिना ट्रेनिंग काम पर लगा दिया गया है। इस कारण वे प्रेशर में आत्महत्या कर रहे हैं।

    ये भी पढ़ें : Cyclone Ditwah श्रीलंका ने IMF से लगाई मदद की गुहार, 639 लोगों की मौत,203 लापता,18 लाख से अधिक लोग प्रभावित

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा का VIP नंबर HR88B8888 अब 26.71 लाख में बिका, बोलीदाता रकम नहीं भर पाया
    Next Article जापान और दक्षिण कोरिया का दौरा राज्य की औद्योगिक…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      महाराष्ट्र के परभणी में हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, 30 से 40 श्रद्धालुओं के दबे होने की आशंका

      June 20, 2026

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      भारत ने 3-0 से जीती सीरीज, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया…

      होशियारपुर, फिरोजपुर और फाजिल्का नगर निगम चुनावों…

      June 20, 2026

      तीसरी बार मां बनेंगी अभिनेत्री एनी हैथवे

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.