Close Menu
    What's Hot

    OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

    June 20, 2026

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»एक्यूआई फिर से 400 पार, प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल
    दिल्ली

    एक्यूआई फिर से 400 पार, प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Pollution : एक्यूआई फिर से 400 पार, प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल
    Delhi Pollution : एक्यूआई फिर से 400 पार, प्रदूषण से दिल्ली हाल-बेहाल

    नए साल पर हल्की बारिश की उम्मीद, कम हो सकता है प्रदूषण का स्तर

    Delhi Pollution (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : देश की राजधानी की फिजाएं एक गैस चैंबर की तरह प्रदूषण से भरी हुई है। यह स्थिति पिछले दो माह से ज्यादा समय से बनी हुई है। ग्रेप चार की पाबंधियां लागू करने और सरकार द्वारा प्रयास करने के बावजूद भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा। इससे बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिन से कोहरा छाने से प्रदूषण का स्तर पहले से ज्यादा बढ़ गया है। इसी के चलते राजधानी के कई एरिया में एक्यूआई 400 से ज्यादा पहुंच चुका है जोकि बेहद खतरनाक है।

    सोमवार को पूरे दिन आसमान में स्मॉग की मोटी चादर भी दिखाई दी। इसके चलते कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम रही। सोमवार को 401 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ राजधानी वायु प्रदूषण में दूसरे नंबर पर रही। नोएडा में एक्यूआई 410 दर्ज किया गया जो हवा की गंभीर श्रेणी है। वहीं राजधानी दिल्ली में जहांगीरपुरी-459, नेहरू नगर-439, आनंद विहार-455, मुंडका-422, ओखला फेज 2-408, चांदनी चौक 432, अशोक विहार 437, वजीरपुर 454 सबसे ज्यादा प्रदूषित एरिया रहे।

    वाहन फैला रहे सबसे ज्यादा प्रदूषण

    विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में राजधानी दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण का सबसे बड़ा कारण यहां की सड़कों पर दौड़ रहे वाहन हैं। दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए निर्णय सहायता प्रणाली के अनुसार, वाहन से होने वाला प्रदूषण 15.12 फीसदी रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योग से 7.03, आवासीय इलाकों से 3.68, निर्माण गतिविधियों से 2.07 और सड़क से उड़ने वाली धूल की 1.08 फीसदी की भागीदारी रही।

    कोहरे के कारण बढ़ गया प्रदूषण का स्तर

    विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बनी हुई गंभीर वायु गुणवत्ता का मुख्य कारण मौसम का मिजाज है। तापमान में कमी और लगातार कोहरा छाने के कारण अतिरिक्त दबाव के चलते प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। इन कारणों से चलते विभिन्न कारकों से पैदा हो रही खतरनाक गैस वायुमंडल में जाने की जगह नीचे ही फैल रहीं हैं। जिससे लोगों का बुरा हाल है।

    कल से बदलेगा मौसम, एक जनवरी को बारिश की उम्मीद

    भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राजधानी दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। यदि राजधानी में हल्की से मध्यम बारिश होती है तो उम्मीद जताई जा सकती है कि आने वाले दिनों में इस जहरीले प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिलेगी। यदि बारिश नहीं होती तो नए साल का स्वागत भी राजधानी दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा के बीच करना होगा।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : उत्तर भारत में कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रम कानूनों में सुधार से लाखों परिवारों का जीवन स्तर सुधरेगा
    Next Article डबवाली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, वायरल वीडियो से सनसनी, 6 नामजद पर केस दर्ज
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीएम रेखा गुप्ता ने बहादुरी दिखाने वाले रोहित मुखिया को किया 5 लाख की मदद देने का ऐलान

      June 19, 2026

      दिल्ली हाई कोर्ट ने टेलीग्राम पर अस्थायी रोक को सही ठहराया

      June 19, 2026

      दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश, लू जैसी स्थिति से मिली राहत

      June 16, 2026

      दिल्ली-एनसीआर में बारिश से बदला मौसम

      June 15, 2026

      कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर शुरू किया धरना प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

      June 6, 2026

      मालवीय नगर में लगी आग के मामले में होटल का कुक गिरफ़्तार

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      OnePlus Pad 3 Pro: OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और…

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.