Close Menu
    What's Hot

    राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

    April 28, 2026

    फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम

    April 28, 2026

    Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 28, 2026

      Narendra Modi Visit Varanasi: सपा-कांग्रेस जैसी पार्टियों ने देश की महिलाओं को धोखा दिया: पीएम मोदी

      April 28, 2026

      आतंकवाद के केंद्र अब उचित सजा से बच नहीं सकते : राजनाथ

      April 28, 2026

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»शादी के खिलाफ थे, अरशद वारसी के सास-ससुर
    मनोरंजन

    शादी के खिलाफ थे, अरशद वारसी के सास-ससुर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Arshad Warsi Marriage: शादी के खिलाफ थे, अरशद वारसी के सास-ससुर
    Arshad Warsi Marriage: शादी के खिलाफ थे, अरशद वारसी के सास-ससुर

    कहा- मुस्लिम लड़का, वो भी बेरोजगार
    Arshad Warsi Marriage, (द भारत ख़बर), मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी जोड़ियां ऐसी हैं, जिनमें कपल का धर्म अलग-अलग है। इन्हीं कपल्स में से एक हैं अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया। बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने साल 1996 में मारिया गोरेटी से शादी रचाई। अरशद वारसी मुस्लिम हैं और उनकी पत्नी कैथोलिक हैं। दोनों का धर्म अलग होने को लेकर हाल ही में अरशद वारसी ने खुलासा किया कि शुरूआ में उनके इन लॉज इस शादी के खिलाफ थे।

    अरशद वारसी ने एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उनकी पत्नी मारिया गोरेटी के कैथोलिक माता-पिता को जब उनके रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्हें काफी घबराहट हुई थी। लेकिन वक्त और समझ के साथ धीरे-धीरे सब कुछ बदल गया। साथ ही, एक्टर ने ये भी बताया कि उनकी लव स्टोरी कब और कैसे शुरू हुई।

    कुछ ऐसा था मारिया के परिवार का रिएक्शन

    हाल ही में मीडिया से बात करते हुए अरशद ने कहा कि मारिया के माता-पिता हमारी शादी से इसलिए परेशान थे, क्योंकि ये एक इंटरफेथ शादी थी और वैसी नहीं थी जैसा उन्होंने अपनी बेटी के लिए सोचा था। उनके रिएक्शन को याद करते हुए अरशद ने कहा, वो थोड़े घबराए हुए थे। कैथोलिक लड़की और मुस्लिम लड़का। वो दोनों बहुत शरीफ हैं। उनकी जिंदगी में जीसस क्राइस्ट के अलावा और कुछ नहीं है। वो थोड़े से घबराए हुए थे क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि मारिया किसी दूसरे कैथोलिक लड़के से शादी करेगी जो 9-5 की नौकरी करेगा और इसने मुस्लिम लड़का पकड़ लिया और वो भी बेरोजगार।

    वो अब बहुत खुश हैं

    अरशद ने आगे बताया, उनके दिल में ये बात थी कि मैं एक अच्छा इंसान हूं। उन्हें ये भरोसा था कि वो हमारी बेटी का ख्याल रखेगा। लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि मुझसे बेहतर कोई है ही नहीं। वो अब बहुत खुश हैं और मेरे साथ ही रहते हैं। उनकी सेल्फ रिस्पेक्ट उन्हें अपने घर में रहने पर मजबूर करती है, लेकिन हम किसी भी तरह जुगाड़ करके उन्हें यहां ले आए।

    ऐसे शुरू हुई अरशद वारसी की लव स्टोरी

    अरशद वारसी ये भी बताया कि मारिया के साथ उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। अरशद पहली बार मारिया से जेवियर कॉलेज में मिले थे, जहां वो एक कॉम्पिटिशन को जज करने गए थे। उनकी दोस्ती तब और गहरी हुई जब मारिया उनके साथ थिएटर प्ले करने लगीं। वो दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि, मारिया ने उन्हें हां कहने से पहले कई बार मना किया था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMamata Banerjee: मैं सेक्युलर हूं और सभी धर्मों में विश्वास करती हूं : ममता बनर्जी
    Next Article Punjab date sheet: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डेट शीट जारी की
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम

      April 28, 2026

      102 साल तक जीने वाली बॉलीवुड की क्यूट दादी, 72 साल लंबा करियर, कान्स में मिला था सम्मान

      April 28, 2026

      समांथा ने पॉकेट मनी के लिए शुरू की मॉडलिंग, फिर फिल्मों में आई, 2 हीरो से टूटा रिश्ता तो डायरेक्टर से कर ली शादी

      April 28, 2026

      प्रियंका चोपड़ा की लगी जैकपॉट! ‘वाराणसी’ के बाद अब इस बड़ी बायोपिक में एंट्री

      April 28, 2026

      जंगल में रोमांस, चेहरे से उठा पर्दा! रणवीर इलाहाबादिया ने दिखाई गर्लफ्रेंड की झलक

      April 28, 2026

      Priyanka Chopra Raghav Chadha News: BJP में राघव की एंट्री के पीछे प्रियंका चोपड़ा? सिद्धू परिवार का बड़ा दावा

      April 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया

      By परवेश चौहानApril 28, 2026

      PBKS Vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया पंजाब किंग्स…

      फिर दिमाग घुमा देगा मोहनलाल का गेम

      April 28, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धार्मिक कामों के नाम पर सड़कें ब्लॉक नहीं की जा सकतीं: सुप्रीम कोर्ट

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.