Close Menu
    What's Hot

    BWF World Championships: आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी यूकी को हराकर मचाया तहलका | Sports

    August 17, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है

    August 17, 2026

    दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की

    August 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की

      August 17, 2026

      Flipkart ने बनाया शोक संदेश वाला विज्ञापन, भड़के देश भर के लोग, कहा- शर्म आनी चाहिए

      August 17, 2026

      Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत ! आय से अधिक संपत्ति मामले में HC की कार्रवाई पर रोक | National

      August 17, 2026

      Bengal Hotel Fire: पश्चिम बंगाल में तारापीठ मंदिर के पास होटल में भीषण आग, 7 की मौत, कई बुरी तरह झुलसे | National

      August 17, 2026

      Bihar News: लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 7 लोगों की मौत, कई घायल, करंट की फैली थी अफवाह ! | National

      August 17, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, August 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है
    पंजाब

    अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानAugust 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • जो सवाल उठाए, सड़ी-गली व्यवस्था बदलना चाहे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखे, पीएम के हिसाब से वह दिमागी नक्सल : केजरीवाल
    • पीएम ने नौजवानों को दिमागी नक्सल कहा, क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले हमारे बच्चे दिमागी नक्सल हैं? : संजय सिंह

    नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से देश में सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल खुद सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि हां, मैं दिमागी नक्सल हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है। इस देश में जो सवाल उठाए, सड़ी-गली व्यवस्था बदला चाहे और भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखे, प्रधानमंत्री के हिसाब से वह दिमागी नक्सल है। आज अगर भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर जिंदा होते, तो प्रधानमंत्री उन्हें भी नहीं छोड़ते और उनको भी दिमागी नक्सल बोलते। उन्होंने कहा कि अगर देश के खिलाफ कोई कुछ करेगा या बोलेगा, तो मैं अपनी पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगा।

    सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सल वह है, जो इस देश में प्रश्न उठाने की हिम्मत करता है। जो सड़ी-गली व्यवस्था को बदलना चाहता है, जो अच्छे सरकारी स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी, सीवर, ड्रेनेज और अच्छी व्यवस्था चाहता है, जो भ्रष्टाचार मुक्त भारत का सपना देखता है, वह प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सल है। जो प्रधानमंत्री और भाजपा से डरता नहीं है और एक विकसित भारत का सपना देखता है, वह प्रधानमंत्री के हिसाब से दिमागी नक्सल है।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज अगर भगत सिंह जिंदा होते, तो प्रधानमंत्री उन्हें भी दिमागी नक्सल बोलते। आज अगर बाबा साहब अंबेडकर जिंदा होते, जिन्होंने सबकी बराबरी के लिए लड़ाई लड़ी थी, तो प्रधानमंत्री उन्हें भी नहीं छोड़ते और उन्हें भी दिमागी नक्सल बोलते। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहता हूं कि मैं अरविंद केजरीवाल उनके हिसाब से दिमागी नक्सल हूं क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस बात का गर्व है। अगर देश के खिलाफ कोई कुछ करेगा या बोलेगा, तो केजरीवाल अपनी पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला करेगा।

    उधर, “आप” के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी इस वक्त नौजवानों और जेन-जी के आंदोलन से बहुत परेशान हैं और अब जेन-अल्फा भी सड़कों पर आ गए हैं। वो कह रहे हैं कि पेपर लीक बंद करो, हमारे स्कूल ठीक करो और हमारी जिंदगी में सुधार लाओ। प्रधानमंत्री जी इतने परेशान हैं कि कभी रात में 12 बजे उठकर रील बनाने लगते हैं और कभी इन्हीं नौजवानों को दिमागी नक्सल कहते हैं।

    संजय सिंह ने पूछा कि प्रधानमंत्री जी आप दिमागी नक्सल किसको कहते हैं? वो नौजवान जो कह रहे हैं कि देश में पेपर लीक बंद करो और हमें रोजगार दो? वो छोटे-छोटे बच्चे जो सड़कों पर उतर कर कह रहे हैं कि हमारे स्कूल की छत टूट जा रही है, बच्चों के लिए बैठने का कमरा नहीं है, मिड-डे मील में नमक-रोटी खाने को मिलती है और हमारे खाने में कीड़े मिलते हैं, इसे ठीक कर दिया जाए। क्या प्रधानमंत्री जी उनको दिमागी नक्सल कहकर संबोधित कर रहे हैं? प्रधानमंत्री जी से यह बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि जनता, नौजवान, छोटे-छोटे बच्चे, किसान और इस देश की माताएं-बहनें अपने लिए आवाज उठाना कैसे शुरू कर दिए।

    संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नफरतों से भरे हुए व्यक्ति हैं। वह इन चीजों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं कि उनके खिलाफ कैसे छोटे-छोटे बच्चे और नौजवान सड़कों पर निकल रहे हैं, इसलिए उनको उन्होंने दिमागी नक्सल कहकर संबोधित किया। मैं नौजवानों से और खासतौर से उन नौजवानों से कहना चाहता हूं जो आज स्कूल ठीक करो अभियान चला रहे हैं कि सीजेपी के लोग डरना नहीं, झुकना नहीं, लड़ते रहना है और आगे बढ़ते रहना है।

    संजय सिंह ने कहा कि असली दिमागी नक्सल भाजपा के वो लोग हैं जिन्होंने अब्दुल के पिता की हत्या की। दिमागी नक्सल वो लोग हैं जिन्होंने राजस्थान जाकर छोटे-छोटे बच्चों व सीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। दिमागी नक्सल वो लोग हैं जो स्कूल की बात कहने पर मुकदमा लिखवाते हैं। इसलिए असल में दिमागी नक्सल झगड़ा कराने वाली भारतीय झगड़ा पार्टी है। दिमागी नक्सल इस देश का नौजवान नहीं है, वह तो अपने हक की आवाज उठा रहा है और हमेशा उठाता रहेगा।

    संजय सिंह ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के नौजवानों को ‘दिमागी नक्सल’ कहा। क्या पेपर लीक के खिलाफ आवाज़ उठाने वाली जेन-जी ‘दिमागी नक्सल’ है? क्या अपने स्कूलों को ठीक करने की मांग करने वाले छोटे-छोटे बच्चे ‘दिमागी नक्सल’ हैं? या फिर लड़ाई कराने वाली ‘भारतीय झगड़ा पार्टी’ दिमागी नक्सल है?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की
    Next Article BWF World Championships: आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी यूकी को हराकर मचाया तहलका | Sports
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      सीनियर नेता और प्रमुख कार्यकर्ता

      August 17, 2026

      CM नायब सैनी बोले- पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे

      August 17, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ : मानसिक स्वास्थ्य का उपचार करवाने वाले 75% लाभार्थी 18–45 आयु वर्ग के

      August 17, 2026

      ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान में योगदान देने वाले जमीनी स्तर के स्वयंसेवकों को सम्मानित किया

      August 17, 2026

      तीज के रंग में गूंजी अमरगढ़ की महिलाओं की आवाज

      August 17, 2026

      वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा बोले- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आरडीएफ पर बयान किसानों और पंजाब के साथ ‘धक्का’ है

      August 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      BWF World Championships: आयुष शेट्टी का बड़ा उलटफेर, वर्ल्ड नंबर-1 शी यूकी को हराकर मचाया तहलका | Sports

      By परवेश चौहानAugust 17, 2026

      आयुष ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी शी यूकी को हरा सन्न…

      अरविंद केजरीवाल बोले- मैं ‘दिमागी नक्सल’ हूं, क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है

      August 17, 2026

      दिल्ली एम्स की रिपोर्ट, एक्टर ट्विशा ने आत्महत्या की

      August 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.