Close Menu
    What's Hot

    CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

    October 14, 2026

    घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

    October 14, 2026

    Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      October 14, 2026

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026

      Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट मामले में सौरव दास और आशुतोष रांका पर FIR, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई | National

      October 13, 2026

      Bihar Boat Accident: बिहार के वैशाली में गंगा में पलटी नाव, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे सभी | National

      October 13, 2026

      India-China News: लद्दाख में भारत ने तय किए 28 रणनीतिक स्थानों के नाम, चीन ने जताई आपत्ति | National

      October 13, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, October 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर
    खेल

    बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJanuary 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    T20 World Cup: बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर
    T20 World Cup: बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप से बाहर

    स्कॉटलैंड को मिला टी20 विश्व कप खेलने का मौका
    T20 World Cup, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी में शामिल कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को इसका एलान किया। शनिवार को आईसीसी ने आधिकारिक पत्र जारी कर बांग्लादेश को बाहर करने का फैसला सुनाया। चार जनवरी से चले आ रहे हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को बड़ा झटका लगा है।

    इससे बोर्ड के साथ-साथ वहां के खिलाड़ियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आईसीसी ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी है। बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में भारत का दौरा करने से मना किया था और सुरक्षा कारणों का हवाला दिया था। यह पूरा मामला मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने के बाद उठा था।

    बांग्लादेश ने आईसीसी को नहीं भेजा जवाब

    न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वरिष्ठ आईसीसी अधिकारियों में अध्यक्ष जय शाह सहित कई अधिकारी शुक्रवार को दुबई में थे और देर शाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें वैश्विक संस्था का निर्णय बताया गया। दरअसल, आईसीसी ने 24 घंटे की जो डेडलाइन उन्हें भारत आने पर फैसला करने के लिए दी गई थी, उस पर बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को जवाब नहीं दिया।

    बांग्लादेश ने किया प्रोटोकॉल का उल्लंघन

    सूत्र ने आगे कहा, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वैश्विक संस्था को आधिकारिक रूप से सूचित करने से पहले ढाका में प्रेस कांफ्रेंस कर दी, जो प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। उन्हें साफ तौर पर बताया गया कि उन्हें रिप्लेस किया जा रहा है।

    बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों का दिया था हवाला

    बांग्लादेश के खेल मंत्रालय के सलाहकार आसिफ नजरुल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत की यात्रा नहीं करने की बात कही थी, जबकि आईसीसी की ओर से बार-बार सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया गया था। उधर क्रिकेट स्कॉटलैंड ने कहा है कि उन्हें अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है, लेकिन माना जा रहा है कि यह सिर्फ समय की बात है और उन्हें जल्द सूचना दे दी जाएगी।

    2009 में जिम्बाब्वे के हटने पर भी स्कॉटलैंड को मिला था मौका

    यह पहला मौका नहीं है जब किसी अन्य टीम को मौका मिला है। साल 2009 में जब जिम्बाब्वे ने इंग्लैंड में हुए टी20 विश्व कप से हटने का निर्णय लिया था, तब स्कॉटलैंड को शामिल किया गया था। अब बांग्लादेश ने अपनी जिद पर कायम रहते हुए टी20 विश्व कप के मुकाबले भारत में खेलने से इनकार किया है, तो उसकी जगह रैंकिंग के आधार पर स्कॉटलैंड को शामिल कर दिया गया है।

    ये मैच खेल सकता है स्कॉटलैंड

    • 7 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ
    • 9 फरवरी को इटली के खिलाफ
    • 14 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ (ये सभी मैच कोलकाता में)
    • इसके बाद 17 फरवरी को मुंबई में नेपाल के खिलाफ मैच खेला जाएगा।

    ये भी पढ़ें: हटाए जा सकते हैं भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का निवेश होगा
    Next Article 700 बिलियन डॉलर के पार हुआ देश का विदेशी मुद्रा भंडार
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      36 दिन तक जेल में बंद रहा, लौटते ही भारतीय खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी, फिर मैदान पर फूट फूट कर रोया… | Sports

      October 13, 2026

      शुभमन गिल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने, आईसीसी अवार्ड में जलवा | Sports

      October 13, 2026

      Yuvraj Singh in IPL 2027: युवराज सिंह की आईपीएल में हुई वापसी, किस टीम की जर्सी में उतरेंगे मैदान पर | Sports

      October 13, 2026

      अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, टी20i में फिर मचाई सनसनी, सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा | Sports

      October 12, 2026

      Ind vs WI T20: अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, अर्शदीप सिंह की कहर बॉलिंग, टीम इंडिया को मिली वेस्टइंडीज पर बढ़त | Sports

      October 11, 2026

      Ind vs WI Live Streaming: भारत- वेस्टइंडीज टी20 मुकाबला फ्री में देखना है, करें बस एक काम, उठाएं लाइव मैच का मजा | Sports

      October 11, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रंका हिरासत में, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने होंगे पेश, जंतर-मंतर में किया था प्रदर्शन | National

      By अंकित कुमारOctober 14, 2026

      जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने पर CJP के तीन नेता गिरफ्तार, गुरुवार को मजिस्ट्रेट के सामने…

      घर की बुकिंग से पहले न करें ये गलती, पजेशन से लेकर रिफंड तक इन शर्तों को जरूर पढ़ें

      October 14, 2026

      Mamata Banerjee News: कालीघाट में ममता बनर्जी के साथ बदसलूकी ! TMC का दावा- महिला के पास था चाकू | National

      October 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.