
नई दिल्ली. घरेलू क्रिकेट में लगातार धमाकेदार खेल दिखा रहे जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज अकिब नबी को आखिरकार पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है. श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए उनको चयनकर्ताओं ने टीम में चुना है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद अकिब को यह मौका मिला है. अकिब ने इस सीजन में बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर की टीम को पहली बार रणजी चैंपियन बनाया.
श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले जोरदार झटका लगा है. टीम के स्टार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो गए. बुमराह के चोटिल होने के बाद चयनकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहली बार टीम इंडिया की टेस्ट टीम में शामिल करने का फैसला लिया. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे. सीरीज से पहले फिट होकर मैदान पर लोटने की उम्मीद चयनकर्ताओं ने की थी. इसी वजह से दौरे के लिए चुनी गई टीम में भी उनका नाम शामिल किया गया था. बाएं घुटने की चोट से बुमराह पूरी तरह नहीं उबर पाए और उन्हें 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर होना पड़ा.
𝗡𝗘𝗪𝗦:
Auqib Nabi replaces Jasprit Bumrah in India’s Test squad.
Details 🔽 #TeamIndia | #SLvIND https://t.co/lAf25FbpDN
— BCCI (@BCCI) August 3, 2026
जम्मू कश्मीर की तरफ से खेलने वाले घरेलू क्रिकेट में 29 साल आकिब नबी लगातार रणजी में शानदार खेल दिखाते रहे हैं. उन्होंने दो रणजी सीजन में विकटों की झड़ी लगाते हुए बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर किया. उनके नाम पिछले दो सीजन में 104 विकेट विकेट दर्ज हैं. 2025-26 के रणजी ट्रॉफी सीजन में तो अकिब ने तबाही मचा दी और 60 विकेट झटके. इस प्रदर्शन के दम पर ही जम्मू-कश्मीर की टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनीं. रणजी में किए गए प्रदर्शन के दम पर उनको इंडिया ए की तरफ से श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका मिला. श्रीलंका ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मुकाबलों में अकिब ने 6 विकेट झटके थे.
