Close Menu
    What's Hot

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    September 16, 2026

    WPL 2027 Auction: कोच्चि में 28 अक्टूबर को हो सकती है नीलामी, वाराणसी में पहली बार मैच की तैयारी | Sports

    September 16, 2026

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ
    हरियाणा

    पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा योजना का लाभ

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सिरसा, 02 जून।
    हरियाणा सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत प्रदेश के पात्र वरिष्ठ नागरिकों को सोमनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे। आगामी 8 जून को कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी, जिसे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाएंगे। इच्छुक पात्र वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पात्र परिवारों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ मिलेगा।

    योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का हरियाणा का स्थायी निवासी होना आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए तथा परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम हो। इच्छुक लाभार्थियों को सरल पोर्टल saralharyana.gov.in पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। योजना के नियमों अनुसार तीन साल में एक बार ही लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा सकता है और आवेदक अपने साथ जीवनसाथी को निशुल्क ले जा सकते हैं, वहीं पूर्ण भुगतान के साथ अटेंडेंट को भी साथ ले जा सकते हैं।  

    योजना के तहत श्रद्धालुओं के ट्रैन में प्रवेश के उपरांत से लेकर ट्रैन के वापस पहुँचने तक पेयजल, जलपान, भोजन, ठहरने और वहां के लिए स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। स्पेशल ट्रेन व धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का धूम्रपान या अन्य नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध रहेगा।

    स्पेशल ट्रेन में केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही मिलेगा प्रवेश
    इस स्पेशल ट्रेन में उन्हीं श्रद्धालुओं को प्रवेश की अनुमति होगी, जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद यात्रा पर जाने के लिए सहमति प्रदान की हो और इसके बाद विभाग द्वारा उन्हें पहचान पत्र जारी किया गया हो। यदि कोई श्रद्धालु बिना सहमति और रजिस्ट्रेशन के ट्रैन में प्रवेश करता है तो उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। यही नहीं, यदि कोई श्रद्धालु पंजीकरण करने और सहमति देने के उपरांत यात्रा पर नहीं जाता है तो अगले तीन साल तक उन्हें इस प्रकार की यात्रा पर जाने का अवसर नहीं दिया जाएगा, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।


    DC Photo 1 1

    यह दस्तावेज जरूरी
    श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत श्री सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले श्रद्धालुओं को अपनी मेडिकल हिस्ट्री साझा करते हुए अधिकृत चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा संबंधी प्रमाण की प्रति भी उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद विभाग द्वारा उन्हें पहचान पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके आधार पर ही यात्रा पर जाने की अनुमति होगी। श्रद्धालु पंजीकरण कराने के उपरांत इसकी सूचना, बरनाला रोड पर पंचायत भवन के नजदीक वाणिज्य भवन में स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय सिरसा अथवा कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01666-247201 पर अवश्य प्रदान करें।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाबी कॉमेडियन बीएन शर्मा वाल्मीकि तीर्थ पहुंचे, विवादित…
    Next Article कौन हैं डीके शिवकुमार के आध्यात्मिक गुरु गंगाधर अजजय्या, जिनके नाम पर ली सीएम पद की शपथ?
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026

    ‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

    September 16, 2026

    हरियाणा में 1 अक्टूबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, Petrol Pump पर लगेंगे कैमरे

    September 16, 2026

    जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

    September 16, 2026

    गुरुग्राम हिट एंड रन केसः आरोपी कल्याण बैंसला का दोस्त भी गिरफ्तार, सिया के गुनाहगार के हाथ में कैसे लगी चोट, भागने में किस किस ने की थी मदद?

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    By श्वेता चौहानSeptember 16, 2026

     पंजाब में बीजेपी शासित गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, यूपी व दिल्ली से आ रहा 80 फीसद…

    WPL 2027 Auction: कोच्चि में 28 अक्टूबर को हो सकती है नीलामी, वाराणसी में पहली बार मैच की तैयारी | Sports

    September 16, 2026

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.