Close Menu
    What's Hot

    दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

    August 6, 2026

    X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

    August 6, 2026

    स्टार्क के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज | Sports

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026

      नोएडा में भारी बारिश से बेपटरी हुआ जीवन, सड़कों पर भरा पानी, भीगते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

      August 5, 2026

      Sheikh Hasina News: शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में हर हाल में बांग्लादेश लौटूंगी, चाहे जेल भेज दें या मार दें | World

      August 5, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»HTET 2025 को लेकर शिक्षा बोर्ड का बड़ा अपडेट, आवेदन शुरू, 4 जनवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म
    हरियाणा

    HTET 2025 को लेकर शिक्षा बोर्ड का बड़ा अपडेट, आवेदन शुरू, 4 जनवरी तक भरे जाएंगे फॉर्म

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाDecember 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    HTET 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 (HTET-2025) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बोर्ड की ओर से HTET 2025 की अधिसूचना जारी कर दी गई है और इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 24 दिसंबर से 4 जनवरी 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।

    HTET 2025 को लेकर बोर्ड मुख्यालय पर वीरवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बोर्ड चेयरमैन डॉ. प्रो. पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर और सचिव मुनीश शर्मा मीडिया को परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी देंगे। शिक्षा बोर्ड की ओर से 17 और 18 जनवरी को HTET परीक्षा आयोजित कराने के लिए प्रस्ताव पहले ही भेजा जा चुका है।

    बोर्ड के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि 4 जनवरी तय की गई है, जबकि फॉर्म में किसी भी प्रकार की गलती सुधारने के लिए 5 जनवरी तक करेक्शन का अवसर दिया जाएगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।


    खाटूश्याम

    HTET 2025 के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित कर दिया गया है। अनुसूचित जाति और दिव्यांग वर्ग के जेबीटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये, टीजीटी के लिए 900 रुपये और पीजीटी के लिए 1200 रुपये शुल्क रखा गया है। वहीं सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को जेबीटी के लिए 1000 रुपये, टीजीटी के लिए 1800 रुपये और पीजीटी के लिए 2400 रुपये फीस जमा करनी होगी। हरियाणा डोमिसाइल के बिना आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी यही शुल्क लागू रहेगा।

    परीक्षा व्यवस्था को लेकर बोर्ड इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरतने के मूड में है। बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि पिछली बार HTET परीक्षा के दौरान सीसीटीवी, फ्रिस्किंग और वीडियोग्राफी को लेकर कई खामियां सामने आई थीं। इन्हीं कमियों को ध्यान में रखते हुए इस बार परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी किसी पब्लिक सेक्टर यूनिट या सरकारी एजेंसी को सौंपने की तैयारी है। बोर्ड का मानना है कि लोकल वेंडरों के मुकाबले पब्लिक सेक्टर एजेंसियों का कामकाज अधिक प्रोफेशनल और पारदर्शी होता है। हरियाणा में पहले से ही एचपीएससी और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन जैसी परीक्षाएं इन्हीं एजेंसियों के माध्यम से करवाई जाती रही हैं।


    हरियाणा

    गौरतलब है कि HTET 2024 की परीक्षा 30 और 31 जुलाई को आयोजित हुई थी, जिसमें कुल 3 लाख 31 हजार 41 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया था। पीजीटी लेवल-3 के लिए 1 लाख 20 हजार 943 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जबकि टीजीटी लेवल-2 में 2 लाख 1 हजार 517 और पीआरटी लेवल-1 में 82 हजार 917 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। नियमों के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 150 में से 90 अंक और एससी वर्ग के लिए 82 अंक हासिल करना अनिवार्य है। HTET 2024 का परिणाम करीब साढ़े तीन महीने बाद 10 नवंबर को जारी किया गया था, जिसमें लगभग 47 हजार अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे।

    HTET 2025 को लेकर शिक्षा बोर्ड की तैयारियों से यह साफ है कि इस बार परीक्षा को ज्यादा पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से कराने पर पूरा फोकस किया जा रहा है।



    गेम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउच्च प्रत्यक्ष कर दरों को स्थिर रख सकती है केंद्र सरकार
    Next Article PM Modi ने दीं क्रिसमस की शुभकामनाएं, दिल्ली कैथेड्रल में सुबह की प्रार्थना में हुए शामिल
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    करनाल में बीच बाजार में युवक का मर्डर, प्वाइंट ब्लैंक रेंज से बदमाशों ने बीरू के सिर में मारी गोली

    August 6, 2026

    बिग बॉस के सेट पर पर किया वादा नहीं किया पूरा, चंडीगढ़ कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को भेजा नोटिस

    August 6, 2026

    हिसार में कावंड़ियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी समेत 12 साल की बच्ची घायल, 5-6 बदमाश बाइक पर थे सवार

    August 6, 2026

    Aaj Ka Mausam Live | Today Weather Live: 60KM हवाएं, दिल्ली-उत्तराखंड से लेकर बिहार तक 12 राज्यों में आफत! IMD ने जारी किया मौसम अलर्ट

    August 6, 2026

    हरियाणा के पलवल में CM सैनी ने गिनाई हरियाणा के खिलाड़ियों की उपलब्धियां, बोले- प्रदेश का नाम रोशन कर रहे खिलाड़ी

    August 5, 2026

    आपने भी सीढ़ियों के नीचे लगा रखा है इन्वर्टर? तुरंत नहीं हटाया तो ये आफत आनी तय – News18 हिंदी

    August 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    दिल्ली के कारोबारी को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ नहीं दिए तो परिवार को मार देंगे, गोल्डी बराड़ से कनेक्शन

    By परवेश चौहानAugust 6, 2026

    Delhi News: रकम नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य की हत्या करने की धमकी…

    X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

    August 6, 2026

    स्टार्क के निशाने पर कपिल देव का रिकॉर्ड, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज | Sports

    August 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.