Close Menu
    What's Hot

    जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

    June 6, 2026

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

      June 6, 2026

      वैष्णो देवी जा रही ट्रेन लुधियाना में 2 हिस्सों में बंटी, हादसा टला

      June 6, 2026

      अमेरिकी संसद में एच-1बी से ग्रीन कार्ड का रास्ता बंद करने वाला बिल पेश

      June 6, 2026

      राहुल ने भाजपा सरकार पर बोला हमला, कहा ग्रेट निकोबार परियोजना का मकसद एक कारोबारी का होटल और कैसीनो खुलवाना

      June 6, 2026

      फिरोजपुर में पिकअप और ट्राले के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के सभी जिलों में बनेगा कंट्रोल रुम, सीएम ने ली आपात बैठक, लोगों से की ये अपील
    हरियाणा

    हरियाणा के सभी जिलों में बनेगा कंट्रोल रुम, सीएम ने ली आपात बैठक, लोगों से की ये अपील

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMarch 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पश्चिम एशिया की स्थिति को लेकर जिला उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि प्रदेश में डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस को लेकर उत्पन्न हो रही आशंकाओं और घबराहट की स्थिति या अफवाहों को रोका जाए।

    डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखें। प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं, जहां से आमजन को सही और प्रमाणिक जानकारी समय-समय पर उपलब्ध करवाई जाए।

    मुख्यमंत्री शुक्रवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों के साथ अहम बैठक कर रहे थे।

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि तेल व गैस कंपनियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए हुए हैं और हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। राज्य सरकार प्रदेश में निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवों की ड्यूटी लगा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी निरंतर प्रशासनिक सचिवों के संपर्क में रहें और उन्हें हर स्थिति की जानकारी देते रहें।

    जिला प्रशासन रहे अलर्ट, लोगों को जागरूक करें कि अनावश्यक रूप से अधिक खरीदारी करके इनका भंडारण न करें

    मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल तथा रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से बनी रहे और प्रत्येक नागरिक को यह भरोसा दिलाएं कि इनकी पर्याप्त उपलब्धता है। प्रदेश में इनकी आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है। किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। अधिकारी लोगों को जागरूक करें कि अनावश्यक रूप से अधिक खरीदारी करके इनका भंडारण न करें।

    उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी संचालक गैस, डीजल व पेट्रोल की सामान्य रूप से बिक्री जारी रखी जाए, किसी भी प्रकार की कालाबाजारी, जमाखोरी या कृत्रिम कमी उत्पन्न करने की कोशिश न करें। ट्रक यूनियनों, ड्राइवर संगठनों और डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों से भी संपर्क बनाकर रखें। उन्हें विश्वास दिलाएं कि उनको किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सभी पंपों और एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए और यदि किसी स्थान पर असामान्य मांग बढ़ती है तो तुरंत समय रहते अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करें।


    haryana news 2026 03 27T201512.450

    आमजन को मिले सही जानकारी

    मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या अन्य माध्यमों से फैल रही अफवाहों पर तुरंत संज्ञान लेने के निर्देश दिए और कहा कि जनता को सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही, अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज में अनुशासन और विश्वास बना रहे।

    उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारी मीडिया से संपर्क बनाकर रखें। वर्तमान स्थिति में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए मीडिया के माध्यम से सही और वास्तविक जानकारी जनता तक पहुंचाएं।

    खेती के काम के लिए नहीं आने दी जाएगी डीजल की कोई कमी

    नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान में, फसलों की कटाई का काम शुरू हो चुका है। इस समय कृषि क्षेत्र में भी डीजल की खपत बढ़ती है। इसलिए किसान संगठनों, ग्राम पंचायतों व अन्य सामाजिक संगठनों से विशेष तौर पर बातचीत करें। उन्हें विश्वास दिलाएं कि उनको खेती के काम के लिए डीजल की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके अलावा, इन दिनों बिजली की मांग भी बढ़ती है। बिजली आपूर्ति पर भी नजर बनाए रखें। बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्बाध आपूर्ति के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी करें।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में किसी प्रकार की असुविधा सामने आती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के लिए सरकार ने जनहित में एक हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। नागरिक शिकायत या सुझाव इन पर दर्ज करा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्वेता तिवारी, या मोनालिसा, इस मामले में दोनों के बीच है कांटे की टक्कर
    Next Article सरकार ने 2.38 लाख करोड़ रुपए के रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    मुख्यमंत्री ने 9 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र कम मल्टीपर्पज हॉल का उद्घाटन और करीब 8 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुमंजिला महिला छात्रावास का किया शिलान्यास

    June 6, 2026

    उपायुक्त महेंद्र पाल ने अधिकारियों-कर्मचारियों से योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम में भाग लेने का किया आह्वान

    June 6, 2026

    Chief Secretary Directs Departments to Speed Up Right-to-Business, Land Use and Industrial Reforms

    June 6, 2026

    बायोरिमेडिएशन पायलट परियोजना के उद्घाटन के साथ मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) परियोजना का करेंगे शिलान्यास*

    June 6, 2026

    1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा बन सकेंगे मतदाता

    June 6, 2026

    आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

    June 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई फटकार; पोस्ट हुआ वायरल

    By श्वेता चौहानJune 6, 2026

    Peddi Movie Controversy: जाह्नवी कपूर के सीन पर मचा बवाल, सिंगर ने मेकर्स को लगाई…

    शादी के बाद तलाक, फिर दोस्ती, इन फिल्मी सितारों का ये रिश्ता क्या कहलाता है?

    June 6, 2026

    नेपाल ने भारतीय सीमा पर हाई-टेक चाइनीज थर्मल कैमरे लगाए

    June 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.