Close Menu
    What's Hot

    क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड ने खोल दी पूरी पोल

    April 16, 2026

    मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक

    April 16, 2026

    बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी
    दिल्ली

    दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi News : दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी
    Delhi News : दिल्ली सरकार डीटीसी के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करेगी

    • दिल्ली-रोहतक इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरूआत के साथ ही परिवहन के कई प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की शुरूआत
    • 200 इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से डीटीसी का बेड़ा बढ़कर 6300 हो जाएगा
    • हम राजधानी दिल्ली में एक स्वच्छ और यात्री केंद्रित परिवहन व्यवस्था का निर्माण कर रहे हैं- परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह

    Delhi News | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । दिल्ली सरकार शुक्रवार को राजधानी दिल्ली के नागरिकों के लिए सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पहलों को समर्पित करेगी, जो सतत गतिशीलता को और अधिक मजबूत बनाने और दिल्ली परिवहन निगम के बुनियादी ढांचे को आधुनिकीकरण करने की दिशा में एक बेहद महत्वपूर्ण कदम है। स्वच्छ परिवहन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में 200 नई जीरो-एमिशन वाली इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा।

    दिल्ली में नई सरकार बनने के बाद से लेकर अब तक करीब 2184 इलेक्ट्रिक बसों को डीटीसी के बेड़े में शामिल किया जा चुका है। इस नई बढ़ोतरी के साथ डीटीसी प्लीट की कुल संख्या बढ़कर लगभग 6300 बसों तक पहुंच जाएगी, जिसमें 4538 इलेक्ट्रिक बसें और 1759 सीएनजी की बसें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली पहले ही देश में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस बेड़ा बनने का गौरव हासिल कर चुकी है।

    2028-29 तक राजधानी दिल्ली में कुल बसों का बेड़ा बढ़ाकर लगभग 14000 तक करने का लक्ष्य : परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह

    दिल्ली में अभी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर आधारित एक व्यवस्थित और समयबद्ध प्लीट विस्तार योजना प्रगति पर है। इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2028-29 तक राजधानी दिल्ली में कुल बसों का बेड़ा बढ़ाकर लगभग 14000 तक करने का लक्ष्य है, जिससे सस्टेनेबल शहरी परिवहन के क्षेत्र में दिल्ली की अग्रणी भूमिका और ज्यादा मजबूत होगी।

    नई शामिल की जाने वाली बसें लो-फ्लोर और एयर-कंडीशन्ड हैं, जिनमें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम के साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करती हैं। ग्रीन रीजनल कनेक्टिविटी को और ज्यादा मजबूत करते हुए दिल्ली और रोहतक के बीच एक नई अंतरराज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी।

    यह डीटीसी की पहले से संचालित उन अंतर-राज्यीय इलेक्ट्रिक बस सेवाओं को आगे बढ़ाती है, जो राजधानी दिल्ली को बड़ौत (उत्तर प्रदेश), दिल्ली-सोनीपत, दिल्ली-धारूहेड़ा और दिल्ली-पानीपत (हरियाणा) से जोड़ती हैं। साथ ही यह नानकसर (दिल्ली) को यूपी के गाजियाबाद के पुराने बस स्टैंड से भी जोड़ती है, जिससे सतत क्षेत्रीय गतिशीलता को बेहद मजबूती मिलती है। दिल्ली से रोहतक रूट आईएसबीटी कश्मीरी गेट और पीरागढ़ी चौक से होकर गुजरेगा, जिसमें टिकरी बॉर्डर, बहादुरगढ़, रोहद, सांपला और रोहतक बस स्टैंड जैसे प्रमुख पड़ाव शामिल होंगे।

    यह सेवा दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के बीच ‘संयुक्त पारस्परिक सामान्य परिवहन’ समझौते के तहत संचालित की जाएगी और प्रारंभिक चरण में प्रायोगिक आधार पर संचालित होगी।

    इस सेवा विस्तार के साथ-साथ कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास मदनपुर खादर में एक नया बस टर्मिनल बनाया गया है, जिसमें यात्रियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं, दिव्यांगजनों के लिए सुलभ रैंप और पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन के साथ कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, ईस्ट विनोद नगर डिपो में एक आधुनिक प्रशासनिक भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा, जो परिचालन क्षमता और कर्मचारियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाएगा।

    दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि राजधानी दिल्ली तेजी से एक ग्रीन और भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार सार्वजनिक परिवहन प्रणाली की ओर आगे बढ़ रही है। दिल्ली परिवहन निगम के बेड़े में 200 नई इलेक्ट्रिक बसों का शामिल होना, दिल्ली-रोहतक अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरूआत और मदनपुर खादर बस टर्मिनल के साथ ईस्ट विनोद नगर डिपो का प्रशासनिक भवन जैसी इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी विकास परियोजनाएं हमारी सतत गतिशीलता और यात्रियों के बेहतर अनुभव के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दशार्ती हैं।

    दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में हम राजधानी दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के लिए एक आधुनिक, सुलभ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए निरंतर काम करने में जुटे हैं।

    Haryana News : क्रॉस वोटिंग करने वाले हरियाणा कांग्रेस के 5 विधायक सस्पेंड

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकम्युनिटी हेल्थ सेंटर, लहरागागा में ओपीडी और आईपीडी सेवाएं शुरू
    Next Article डीसी के निर्देश पर बाढडा एसडीएम ने किया अनाज मंडी बाढडा का निरीक्षण
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Delhi News : दिल्ली सरकार के चार आईटीआई में हाई-टेक लैब्स की शुरूआत जल्द : सीएम रेखा गुप्ता

      April 16, 2026

      गृह मंत्रालय ने ‘आप’ सांसद को दी जेड श्रेणी की सुरक्षा

      April 15, 2026

      दिल्ली में गर्मी के तेवर, बेहाल दिखे लोग

      April 15, 2026

      Noida Protest Updates: मैं प्रदर्शनकारी मजदूरों के साथ खड़ा हूं : राहुल गांधी

      April 14, 2026

      यूपी के नोएडा फेज़-2 में मज़दूरों का विरोध प्रदर्शन जारी, पुलिस तैनात

      April 14, 2026

      दिल्ली और महाराष्ट्र में बम धमाकों की योजना बनाते दो काबू

      April 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड ने खोल दी पूरी पोल

      By श्वेता चौहानApril 16, 2026

      SRK-Salman Khan Bodyguard Salary: क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड…

      मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक

      April 16, 2026

      बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर

      April 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.