Close Menu
    What's Hot

    OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

    June 20, 2026

    CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

    June 20, 2026

    8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

    June 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, June 20
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»साल 2026 में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसेंगे डोनाल्ड ट्रंप
    Breaking News

    साल 2026 में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारDecember 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Donald Trump: साल 2026 में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसेंगे डोनाल्ड ट्रंप
    Donald Trump: साल 2026 में अवैध प्रवासियों पर शिकंजा कसेंगे डोनाल्ड ट्रंप

    आईसीई और बॉर्डर पेट्रोल को 170 अरब डॉलर की दी गई अतिरिक्त फंडिंग
    Donald Trump, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साल 2026 में इमिग्रेशन के खिलाफ और ज्यादा सख्त अभियान शुरू करने की तैयारी में हैं। इसके लिए सरकार अरबों डॉलर की नई फंडिंग देने जा रही है। यह कदम ऐसे समय उठाया जा रहा है, जब अगले साल होने वाले मिडटर्म चुनावों से पहले ट्रंप की नीतियों के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। ट्रंप प्रशासन पहले ही अमेरिका के कई बड़े शहरों में इमिग्रेशन एजेंट्स की संख्या बढ़ा चुका है।

    इन एजेंट्स ने रिहायशी इलाकों में छापेमारी की, जिससे लोगों और एजेंसियों के बीच टकराव भी हुआ। इस साल कुछ बड़े बिजनेस ठिकानों पर छापे पड़े। हालांकि अब तक खेतों, फैक्ट्रियों और बड़े उद्योगों को काफी हद तक छोड़ा गया था, क्योंकि ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए अहम माने जाते हैं।

    2029 तक मिलेगी फंडिंग

    जुलाई में रिपब्लिकन पार्टी के नियंत्रण वाली कांग्रेस ने एक बड़ा खर्च बिल पास किया। इसके तहत आईसीई और बॉर्डर पेट्रोल को सितंबर 2029 तक 170 अरब डॉलर की अतिरिक्त फंडिंग मिलेगी। यह रकम उनके मौजूदा सालाना बजट (करीब 19 अरब डॉलर) से कई गुना ज्यादा है।

    राजनीतिक नाराजगी बढ़ी

    अधिकारियों के मुताबिक, इस पैसे से हजारों नए एजेंट भर्ती किए जाएंगे, नए डिटेंशन सेंटर बनाए जाएंगे, स्थानीय जेलों से ज्यादा प्रवासियों को हिरासत में लिया जाएगा और निजी कंपनियों की मदद से अवैध प्रवासियों को ढूंढा जाएगा। हालांकि इस सख्ती के खिलाफ राजनीतिक नाराजगी भी बढ़ रही है। मियामी जैसे शहर में प्रवासियों की आबादी ज्यादा है, वहां हाल ही में करीब 30 साल बाद पहली बार एक डेमोक्रेट मेयर चुना गया।

    ट्रंप की पॉलिसी को समर्थन घटा

    मार्च में ट्रंप की इमिग्रेशन नीति को 50% लोगों का समर्थन मिल रहा था, लेकिन दिसंबर के मध्य तक यह घटकर 41% रह गया। खास तौर पर लोगों में नाराजगी मास्क पहने एजेंट्स, रिहायशी इलाकों में आंसू गैस के इस्तेमाल और यहां तक कि अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लेने जैसी घटनाओं को लेकर है।

    6.22 लाख प्रवासियों को किया जा चुका डिपोर्ट

    इसके अलावा ट्रंप ने हैती, वेनेजुएला और अफगानिस्तान के सैकड़ों हजार प्रवासियों से अस्थायी कानूनी दर्जा भी वापस ले लिया है। इससे डिपोर्ट किए जा सकने वाले लोगों की संख्या और बढ़ गई है। ट्रंप हर साल 10 लाख प्रवासियों को देश से बाहर करने का दावा करते हैं, लेकिन इस साल यह लक्ष्य पूरा होना मुश्किल दिख रहा है। जनवरी में सत्ता संभालने के बाद से अब तक करीब 6.22 लाख प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा चुका है।

    ये भी पढ़ें: भारतीय रेलवे ने किराए में बढ़ोतरी की

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य की 2.95 लाख ट्रामाडोल गोलियां बरामद, एक गिरफ्तार
    Next Article वॉन्टेड के लिए सलमान खान ने किया था कटरीना कैफ का नाम सजेस्ट
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      स्मार्टवॉच और मोबाइल बैन, पगड़ी-हिजाब पर नहीं रोक

      June 20, 2026

      एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच इंडिगो के विमान पर गिरी बिजली, बाल-बाल बचे 141 यात्री

      June 20, 2026

      अमेरिका-ईरान के बीच फिर जगी शांति समझौते पर वार्ता की उम्मीद, ट्रंप के दूत स्विट्जरलैंड रवाना

      June 20, 2026

      सीजेपी फाउंडर ने पीएम को लिखा लेटर, सुसाइड करने वाले नीट स्टूडेंट्स के परिवारों को एक-एक करोड़ मुआवजा देने की मांग

      June 20, 2026

      इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम पर बनी सहमति

      June 19, 2026

      Supreme Court: फुटपाथ पर चलना पैदल यात्रियों का ‌मौलिक अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      June 19, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और 13,380mAh बैटरी से मचाएगा धमाल

      By परवेश चौहानJune 20, 2026

      OnePlus Pad 3 Pro: OnePlus ने लॉन्च किया धाकड़ टैबलेट, Snapdragon 8 Elite चिप और…

      CM सैनी ने गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर के नामदेव समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात

      June 20, 2026

      8 पैग लगाने के बाद जावेद अख्तर ने लिखी थी ये मशहूर गजल

      June 20, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.