Close Menu
    What's Hot

    कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

    March 17, 2026

    चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

    March 17, 2026

    ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      March 17, 2026

      मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के बाद राजस्थान में बढ़ी हलचल

      March 17, 2026

      कल से उत्तर भारत में तीन दिन बारिश के आसार

      March 17, 2026

      पूर्व पीएम देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना

      March 16, 2026

      एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट

      March 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, March 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»आर्थिक सुधारों का मूल्यांकन उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर हो : पीएम
    दुनिया

    आर्थिक सुधारों का मूल्यांकन उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर हो : पीएम

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi Breaking News : आर्थिक सुधारों का मूल्यांकन उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर हो : पीएम
    PM Modi Breaking News : आर्थिक सुधारों का मूल्यांकन उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर हो : पीएम

    कहा, हर बजटीय आवंटन विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    PM Modi Breaking News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया है। पीएम मोदी ने कहा है कि इसके लिए जरूरी है कि हम आर्थिक सुधारों का मूल्यांकन केवल उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर ही करें। जिससे हमें देश की आर्थिक सुधार गति के जमीनी स्तर की जानकारी सही तरीके से मिलती रहे और हम विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ अपना हर कदम मजबूती से आगे बढ़ाते रहें।

    नीतिगत फैसलों का मकसद दीर्घकालिक विकास को गति देना

    पीएम ने कहा कि सरकार का हर सुधार और हर बजटीय आवंटन विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नीतिगत फैसलों का मकसद दीर्घकालिक विकास को गति देना और देश को विकसित अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है। इसलिए, बजट के बाद हर साल होने वाले ये वेबिनार बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था ने अभूतपूर्व मजबूती और लचीला रुख दिखाया है। उनके अनुसार, इस अवधि में सरकार ने दृढ़ संकल्प के साथ कई संरचनात्मक और नीतिगत सुधार लागू किए, जिससे आर्थिक ढांचे को मजबूती मिली। टेक्नोलॉजी, रिफॉर्म्स एंड फाइनेंस फॉर विकसित भारत को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुधारों की रफ्तार बनाए रखने के लिए सिर्फ नीति-निर्माण नहीं, बल्कि बेहतर क्रियान्वयन पर भी उतना ही ध्यान देना होगा।

    पारदर्शिता, गति और जवाबदेही जरूरी

    पीएम मोदी ने कहा कि रिफॉर्म एक्सप्रेस को बनाए रखने के लिए केवल नीतियों के इरादे पर नहीं, बल्कि बेहतर क्रियान्वयन पर भी उतना ही ध्यान देना होगा। सुधारों का आकलन उनके जमीनी प्रभाव के आधार पर होना चाहिए और पारदर्शिता, गति व जवाबदेही बढ़ाने के लिए एआई, ब्लॉकचेन और डेटा एनालिटिक्स के साथ शिकायत निवारण प्रणाली का उपयोग जरूरी है।

    देश में अधिक से अधिक निवेश लाने की जरूरत

    मोदी ने कहा कि सरकार की कोशिश व्यवस्था को अधिक पूवार्नुमानित और निवेशकों के अनुकूल बनाने की है। उन्होंने कहा कि बॉन्ड मार्केट सुधारों को दीर्घकालिक आर्थिक सुधारों के सक्षम साधन के रूप में देखा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक पूंजीगत व्यय में बड़े बदलाव की ओर इशारा करते हुए कहा कि 11 वर्ष पहले जहां यह करीब 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं मौजूदा बजट में यह बढ़कर लगभग 12 लाख करोड़ रुपये हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार का इतना बड़ा निवेश निजी क्षेत्र के लिए स्पष्ट संदेश है कि अब उद्योग और वित्तीय संस्थान नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।

    ये भी पढ़ें : PM Modi News : पीएम मोदी आज राजस्थान और गुजरात दौरे पर रहेंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराधे भैया बनकर थिएटर में वापस लौटे सलमान खान, री-रिलीज हुई तेरे नाम
    Next Article हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, सक्रिय होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ, बारिश के आसार!
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      पश्चिम एशिया तनाव, सोना-चांदी के दाम धड़ाम

      March 17, 2026

      सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद

      March 17, 2026

      डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक नए निचले स्तर पर पहुंचा

      March 17, 2026

      मुश्किल में फंसा पाकिस्तान, खटाई में पड़े आईएमएफ से मिलने वाले एक अरब डॉलर

      March 16, 2026

      कल से भारत पहुंचना शुरू होगा एलपीजी का स्टॉक

      March 15, 2026

      अकासा एयर ने आज से बढ़ाया किराया

      March 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज

      By अंकित कुमारMarch 17, 2026

      Nanda Devi Ship: कच्चा तेल और एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पहुंचा नंदा देवी जहाज…

      चंडीगढ़ विधानसभा सत्र में उठा रेवाडी के इन गांवों के गंदे पानी का मुद्दा

      March 17, 2026

      ‘आप’ सरकार ने सिर्फ चार सालों में सभी गारंटियां पूरी की : मुख्यमंत्री मान

      March 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.