Close Menu
    What's Hot

    वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I के लिए संभावित प्लेइंग XI | Sports

    September 17, 2026

    Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

    September 17, 2026

    हरियाणाः सरकारी स्कूल में माली पढ़ा रहा कैमिस्ट्री, छात्राएं बोली- सर बहुत अच्छा पढ़ाते हैं, यूजीसी-नेट, B.ed, CTET और HTET क्वालीफाईड हैं तरुण

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      US Tariffs: रूस से तेल खरीदना भारत को पड़ेगा महंगा ! अमेरिकी सदन में विधेयक पास, 100% टैरिफ का बढ़ा खतरा | National

      September 17, 2026

      IMD Weather Update: दिल्ली से पंजाब-हरियाणा तक बारिश ! हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम? जानें देशभर का अपडेट | National

      September 17, 2026

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I के लिए संभावित प्लेइंग XI | Sports
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I के लिए संभावित प्लेइंग XI | Sports

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

    नई दिल्ली. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है. अब उम्मीद की जा रही है कि प्लेइंग इलेवन में बदलाव किया जाएगा. बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को आखिरी मुकाबला खेलने का मौका मिलेगा. तीन मैचों की T20I सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार, 17 सितंबर को खेला जाना है. मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 के लिए जापान रवाना होगी. अगले सप्ताह जापान के खिलाफ एकमात्र T20I भी खेलेगी.

    अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए शुरुआती दो मुकाबलों में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को मौका दिए जाने की मांग हो रही थी. उनको अब तीसरे मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना पक्का है. अभिषेक शर्मा के साथ पहले दो मैच में संजू सैमसन को पारी की शुरुआत करने भेजा गया था. पहले दो मुकाबलों में वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग XI में शामिल नहीं किया गया था. आज के मुकाबले में इन तीनों ही खेलने का मौका दिया जा सकता है. सवाल यह है कि किस खिलाड़ी की जगह बदलाव किया जाएगा.

    अगर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो किसी एक बल्लेबाज को बाहर बैठना होगा. अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में फिफ्टी ठोकी थी जबकि संजू सैमसन ने दूसरे मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली थी. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच गौतम गंभीर किसे बाहर बिठाएंगे देखना होगा. उम्मीद के मुताबिक अभिषेक पिछली काफी सीरीज से लगातार खेल रहे हैं जबकि संजू को आराम मिल चुका है. ऐसे में वैभव को उनके साथ पारी की शुरुआत करने भेजा जा सकता है.

    जसप्रीत बुमराह को तीसरे मुकाबले में आराम देकर यश ठाकुर को मौका दिया जा सकता है. उन्होंने जुलाई में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया था. वॉशिंगटन सुंदर को शिवम दुबे की जगह उतारा जा सकता है. सुंदर ऑफ-स्पिन के साथ बल्लेबाजी में भी उपयोगी विकल्प हैं .

    संजू सैमसन (WK), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleJammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      5 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट में लगाया रनों का अंबार, छक्का लगाने में दम फूला, 2 बैटर के नाम 0 सिक्सर | Sports

      September 17, 2026

      WPL 2027 Auction: कोच्चि में 28 अक्टूबर को हो सकती है नीलामी, वाराणसी में पहली बार मैच की तैयारी | Sports

      September 16, 2026

      IPL 2027 Auction: भारत में होगी आईपीएल ऑक्शन की वापसी, जगह और तारीख पर फैसला जल्दी | Sports

      September 16, 2026

      Asian Games 2026: वरुण चक्रवर्ती एशियन गेम्स से भी बाहर, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार को मिलेगी जगह! | Sports

      September 16, 2026

      वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित शर्मा पर चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, 2027 वर्ल्ड कप की तस्वीर साफ | Sports

      September 16, 2026

      ICC T20I Rankings: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बैटर से छीनी रैंकिंग, बुमराह ने लगाई 7 पायदान की छलांग, ईशान टॉप पर | Sports

      September 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      वैभव सूर्यवंशी की एंट्री, टीम इंडिया में होगा 3 बदलाव? अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे T20I के लिए संभावित प्लेइंग XI | Sports

      By परवेश चौहानSeptember 17, 2026

      भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन नई दिल्ली. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों…

      Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, उधमपुर में मार गिराए 2 आतंकी | National

      September 17, 2026

      हरियाणाः सरकारी स्कूल में माली पढ़ा रहा कैमिस्ट्री, छात्राएं बोली- सर बहुत अच्छा पढ़ाते हैं, यूजीसी-नेट, B.ed, CTET और HTET क्वालीफाईड हैं तरुण

      September 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.