Close Menu
    What's Hot

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    August 8, 2026

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

      August 8, 2026

      पंजाब में आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार नाबालिगों समेत 9 लोग गिरफ्तार

      August 7, 2026

      थाईलैंड में सनकी छात्र ने पहले दादा-दादी को मारा, फिर स्कूल में 6 लोगों की हत्या की

      August 7, 2026

      ट्रांसजेंडर वॉलंटियर माहिरा ने जुनैद के खिलाफ पुलिस को दी शिकायत

      August 7, 2026

      जंतर-मंतर से जुड़ी टिप्पणी के बाद पंजाब के सुपरकॉप भुल्लर का तबादला, BJP ने टाइमिंग पर उठाए सवाल

      August 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Saturday, August 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»सिरसा के SI समेत तीनों पुलिसकर्मी पर FIR के आदेश, गिरफ्तारी संभव, हाल ही में किए गए थे सस्पेंड
    हरियाणा

    सिरसा के SI समेत तीनों पुलिसकर्मी पर FIR के आदेश, गिरफ्तारी संभव, हाल ही में किए गए थे सस्पेंड

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    सिरसा: राजस्थान में साइबर ठगी के आरोपियों से अवैध वसूली और कैश के साथ पकड़े जाने के मामले में सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों पर अब कानूनी शिकंजा कस गया है। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) हेडक्वार्टर ने इस मामले में FIR दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। अब ACB की ओर से इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ औपचारिक रूप से केस दर्ज किया जाएगा।


    ACB हेडक्वार्टर से FIR के निर्देश, आज दर्ज होगा केस

    राजस्थान ACB नागौर की ओर से इस मामले में चार पुलिसकर्मियों के नाम हेडक्वार्टर भेजे गए थे, जिनमें PSI सुरेंद्र, हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र, कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह और अन्य शामिल हैं।

    नागौर ACB से DIG महावीर सिंह ने पुष्टि की है कि जयपुर हेडक्वार्टर से केस दर्ज करने के आदेश मिल चुके हैं। संभावना है कि वीरवार शाम तक FIR दर्ज कर ली जाएगी, जिसके बाद ACB इन पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी भी कर सकती है। साथ ही, जो भी अन्य संदिग्ध सामने आएंगे, उन्हें जांच में शामिल किया जाएगा।


    सिरसा पुलिस ने भी शुरू की विभागीय जांच

    इधर, सिरसा पुलिस ने भी तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किए जाने के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी है। इस आंतरिक जांच की जिम्मेदारी DSP आदर्श दीप सिंह को सौंपी गई है। विभागीय स्तर पर भी पूरे मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।


    जानिए कौन हैं सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मी

    SI सुरेंद्र: एक्स सर्विसमैन, करीब 7 महीने पहले साइबर थाना सिरसा में तैनाती। हिसार के धिकताना गांव के रहने वाले। हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र: हिसार निवासी, करीब एक साल पहले पोस्टिंग। कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह: फतेहाबाद निवासी, एक साल पहले तैनाती। सूत्रों के अनुसार, मुख्य भूमिका SI सुरेंद्र की बताई जा रही है, जिस पर सीधे तौर पर पैसे लेने का आरोप है।


    हरियाणा


    20 लाख की डिमांड, 6 लाख कैश लेकर छोड़ा युवक

    ACB के अनुसार, 9 दिन पहले शनिवार को तीनों पुलिसकर्मियों ने राजस्थान के राजसमंद जिले से तीन युवकों को हिरासत में लिया। उन्हें छोड़ने के बदले 20 लाख रुपए की मांग की गई।
    एक युवक ने राजसमंद के ATM से 6 लाख रुपए निकालकर पुलिसकर्मियों को सौंप दिए, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया। बाकी दो युवकों को सिरसा ले जाया जा रहा था।

    पीड़ित युवक ने मामले की सूचना राजस्थान ACB को दे दी।


    फोन बंद कर भागे, कुचामन के पास पकड़े गए

    सूचना मिलने के बाद ACB की टीम ने पीछा शुरू किया। पुलिसकर्मी कच्चे रास्तों से भीलवाड़ा होते हुए सीकर की ओर निकल गए और अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।
    ACB टीम ने कुचामन के पास गाड़ी रोककर तीनों को पकड़ लिया और वाहन से 6 लाख रुपए कैश बरामद कर लिए।

    पूछताछ में पुलिसकर्मियों ने दावा किया कि यह पैसा निजी खर्च के लिए था, जिस पर ACB ने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी रकम ऑनलाइन रिकवरी के बजाय कैश में क्यों रखी गई।


    Haryana NET Exam Center Issue

    टेलीग्राम टास्क के नाम पर महिला से 9.18 लाख की ठगी

    सिरसा की एक महिला से टेलीग्राम एप के जरिए टास्क पूरा कर मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर 9 लाख 18 हजार 100 रुपए की साइबर ठगी की गई थी।
    8 दिसंबर 2025 को महिला को अज्ञात नंबर से कॉल आई, टेलीग्राम लिंक भेजा गया और लालच में आकर उसने बड़ी रकम निवेश कर दी। कुछ समय बाद एप बंद हो गया।


    दो आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, भारी सामान बरामद

    इस साइबर ठगी मामले में सिरसा पुलिस ने सागर (उदयपुर जिले के मालवी तहसील, खैमपुर) विनोद (राजसमंद जिले के आमेट गांव) को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से: 5 हजार रुपए कैश, 16 मोबाइल फोन, 2 लैपटॉप, 16 डेबिट कार्ड बरामद किए हैं।


    गेम
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफैन की शादी में अचानक पहुंचे Suriya, दुल्हन का रिएक्शन वायरल
    Next Article जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक जश्न, नाचते गाते नए साल में प्रवेश करते नजर आए लोग
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    फरीदाबाद-पलवल के हजारों यात्रियों की बल्ले-बल्ले, अब सीधे पहुंचेंगे मथुरा और कोसीकलां..जानिए क्या हुआ है ऐसा

    August 7, 2026

    STF ने मुठभेड़ में रोहित उर्फ कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य गिरफ्तार

    August 7, 2026

    Schools Closed Tomorrow | Delhi NCR Rainfall Alert: कल स्कूल खुलेंगे या छुट्टी रहेगी? दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बीच जानें अपडेट

    August 7, 2026

    हरियाणा में अचानक क्यों बदल दिए गए 17 IAS- 7 PCS अफसर, किसको क्या मिला प्रभार? देखें पूरी लिस्ट

    August 7, 2026

    करनाल में बीरू हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर

    August 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए राजदूत बने

    By अंकित कुमारAugust 8, 2026

    Vishvesh Negi: नेगी किन्नौर की पूह तहसील के कानम गांव के मूल निवासी हैं। नेगी…

    25 फीट गहरे पानी में फंसी फॉर्च्यूनर, अंदर बंद थे 60 साल के बुजुर्ग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

    August 8, 2026

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, IT उछले तो बैंकिंग के शेयर फिसले, कच्चा तेल हुआ महंगा

    August 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.