Close Menu
    What's Hot

    CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

    June 19, 2026

    45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

      June 19, 2026

      56 साल के हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

      June 19, 2026

      इजरायल के लेबनान पर हमलों और बातचीत के टलने से अधर में लटका यूएस-ईरान समझौता

      June 19, 2026

      इजराइल के लेबनान में हिज्बुल्लाह पर हमलों में 16 लोगों की मौत

      June 19, 2026

      पेरिस पहुंचे प्रधानमंत्री, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

      June 19, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 19
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल
    हरियाणा

    हरियाणा के लोगों के लिए खुशखबरी, पहले चरण में यहां से यहां तक चलेगी नमो भारत ट्रेन, जानें पूरी डिटेल

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    दिल्ली के सराय कालेखां से राजस्थान के अलवर तक रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के तहत नमो भारत ट्रेन चलाने को लेकर केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल ने बताया है कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जाएगा और पूरा कॉरिडोर वर्ष 2032 तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।

    केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने यह जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह के पत्र के जवाब में दी है। राव इंद्रजीत सिंह ने अपने पत्र में दिल्ली से राजस्थान को जोड़ने वाले आरआरटीएस प्रोजेक्ट की स्थिति को लेकर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि दिल्ली से मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का ट्रैक तैयार हो चुका है, लेकिन दिल्ली से राजस्थान की ओर जाने वाले इस अहम रूट पर अभी तक परियोजना शुरू नहीं हो पाई है, जबकि इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

    केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्री ने अपने जवाब में स्पष्ट किया कि दिल्ली–अलवर आरआरटीएस कॉरिडोर को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली से गुरुग्राम होते हुए हरियाणा के रेवाड़ी जिले के बावल तक आरआरटीएस ट्रैक बिछाया जाएगा। इस चरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में बावल से शाहजहांपुर होते हुए अलवर तक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा।

    मंत्री मनोहर लाल ने यह भी बताया कि यह पूरा कॉरिडोर क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करने, यात्रा समय को कम करने और दिल्ली-एनसीआर व राजस्थान के बीच आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-बावल और अलवर का यह इलाका औद्योगिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग कामकाज और व्यवसाय के लिए आवाजाही करते हैं।


    Photo 1769134586362

    सरकार का मानना है कि नमो भारत ट्रेन के संचालन से न सिर्फ यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा। दिल्ली से अलवर तक आरआरटीएस कॉरिडोर के पूरा होने के बाद हरियाणा और राजस्थान के लाखों लोगों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबजट से भारत के उद्योग जगत को विशेष उम्मीद
    Next Article जाकि रहि भावना जैसी, प्रभु मूरत देखहिं तिन तैसी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा के इस जगह धारा 163 लागू, जाने बड़ी वजह ?

    June 19, 2026

    बैंकिंग सेक्टर में युवाओं के लिए शानदार मौका, SBI ने निकाली 1500 पदें पर भर्ती; अभी करें आवेदन

    June 19, 2026

    हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी, CET ग्रुप डी नोटिफिकेशन भर्ती जारी, देखें हिंदी में पूरी पॉइंट टू पॉइंट जानकारी

    June 19, 2026

    देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने IMD का ताजा अपडेट

    June 19, 2026

    हरियाणा में नीट परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज फ्री, बसों में नहीं लगेगा किराया

    June 18, 2026

    पेरिस में पीएम मोदी का संबोधन, भारत-EU साझेदारी और स्टार्टअप्स पर दिया बड़ा बयान

    June 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    CM मान ने लिंक रोड शाहकोट-लोहियां इलाके प्रोजेक्ट की…

    By श्वेता चौहानJune 19, 2026

    Punjab News: सतलुज नदी के आस-पास के इलाकों को बाढ़ से बचाने और बाढ़ प्रभावित…

    45 की उम्र में सुपर हॉट हैं करीना कपूर

    June 19, 2026

    पीएम ने 15 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को 2400 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि दी

    June 19, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.