Close Menu
    What's Hot

    राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

    April 28, 2026

    हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

    April 28, 2026

    जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      April 28, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव में हिंसा की आशंका

      April 28, 2026

      होर्मुज जलडमरूमध्य जल्द खोला जाए : गुटेरेस

      April 28, 2026

      पुणे में गैस रिसाव से यूपी के तीन लोगों की मौत

      April 27, 2026

      ईरान ने पाकिस्तान की भूमिका पर उठाए सवाल, कहा पाक मध्यस्थ बनने के लायक नहीं

      April 27, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 28
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»खेल»चोट से उभरे हार्दिक पांड्या की जबरदस्त वापसी
    खेल

    चोट से उभरे हार्दिक पांड्या की जबरदस्त वापसी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Hardik Pandya : चोट से उभरे हार्दिक पांड्या की जबरदस्त वापसी
    Hardik Pandya : चोट से उभरे हार्दिक पांड्या की जबरदस्त वापसी

    पहले टी-20 मैच में किया आलराउंड प्रदर्शन, बने प्लेयर आॅफ द मौच

    Hardik Pandya (द भारत ख़बर), खेल डेस्क : चोट लगने के बाद लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे भारतीय टीम के अनुभवी आलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहले टी-20 मैच में न केवल शानदार बल्लेबाजी की बल्कि अपने आॅलराउड प्रदर्शन के चलते प्लेयर आॅफ द मैच का अवॉर्ड भी हासिल किया। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। हार्दिक एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहे और उन्होंने इस मैच से वापसी की। हार्दिक ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे कर लिए और वह रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए।

    टीम की जीत के बाद ये बोले पांड्या

    आलराउंडर ने इस पारी को सहज ज्ञान और धैर्य का मिला-जुला रूप बताया। पांड्या ने जिस तरह से पारी को आगे बढ़ाया, उससे खुश होकर कहा कि मुझे अपने शॉट्स पर कंट्रोल रखना था… विकेट में थोड़ा मसाला था। आपको थोड़ा हिम्मत दिखानी थी। यह बॉल को टाइम करने के बारे में ज्यादा था, बॉल को तोड़ने की कोशिश करने के बारे में नहीं। उनका यह धमाकेदार प्रदर्शन उनकी कंडीशनिंग पर लगातार काम करने का इनाम भी था। घर से दूर, ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर, 32 साल के इस खिलाड़ी ने अपनी टॉप फिटनेस वापस पाने के लिए नेशनल क्रिकेट एकेडमी में लगभग दो महीने मेहनत की।

    12.3 ओवर में मात्र 74 रन पर सिमटी अफ्रीका

    जीत के लिए मिले 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर अर्शदीप ने मेहमान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका दबाव से उभर नहीं पाई और लगातार विकेट खाती चली गई। जिसके चलते दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

    दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

    दक्षिण अफ्रीका टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम का यह सबसे छोटे प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो 2022 में उसने भारत के खिलाफ ही बनाया था। दक्षिण अफ्रीका को छठी बार टी20 में 100+ रनों से हार का सामना करना पड़ा है जिसमें से तीन बार उसे भारत के खिलाफ 100+ रनों से हार मिली है। भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 2024 में 135 रनों से और 2023 में 106 रनों से हराया है।

    ये भी पढ़ें : 1st T-20 Ind vs SA : पहले टी-20 में टीम इंडिया का आलराउंड प्रदर्शन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकोट में सात साल की मासूम के साथ हैवानियत
    Next Article अहम दौर में पहुंची भारत-ईयू एफटीए वार्ता : गोयल
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      IPL में कोहली की 66वीं फिफ्टी

      April 27, 2026

      गुजरात ने चेन्नई कों 8 विकेट से हराया

      April 27, 2026

      राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 160 रन का टारगेट दिया

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा के शानदार शतक से हैदराबाद की आसान जीत

      April 22, 2026

      अभिषेक शर्मा का शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 243 का टारगेट दिया

      April 21, 2026

      चार हार के बाद मुंबई को मिली जीत

      April 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट

      By अंकित कुमारApril 28, 2026

      Punjab News: राजपुरा-शंभू के बीच डीएफसीसीआईएल कॉरिडोर पर धमाका, एजेंसियां अलर्ट विस्फोट में एक व्यक्ति…

      हरियाणा शिक्षा विभाग का 400 करोड़ रुपये का बजट लैप्स, 15 अहम प्रोजेक्ट अटके

      April 28, 2026

      जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, AAP नेताओं ने फैसले का पुरजोर समर्थन किया

      April 28, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.