Close Menu
    What's Hot

    Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

    August 6, 2026

    टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

    August 6, 2026

    अमृतसरी कुलचा के लिए GI टैग पाने के लिए प्रशासन ने…

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      डीपफेक से फेक न्यूज तक अब 3 घंटे में हटाना होगा आपत्तिजनक कंटेंट, नहीं तो होगा एक्शन

      August 6, 2026

      ट्रम्प बोले- अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, नए हथियार भी बन रहे

      August 6, 2026

      Jammu Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास बारूदी सुरंग में विस्फोट, सेना के 2 जवान घायल | National

      August 6, 2026

      मणिमहेश यात्रा शुरू होने से पहले बदले नियम, प्लास्टिक और तंबाकू पर लगी रोक, जानें यहां सब कुछ

      August 6, 2026

      रेड लाइट एरिया में फंदे से लटकी मिली डांसर, लखनऊ की रहने वाली थी मृतका

      August 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, August 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां
    दुनिया

    Visa ने 2,600 लोगों को नौकरी से निकाला, जानें किस वजह से गई नौकरियां

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानAugust 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Visa layoff 2026: भारत में Visa के कुछ कर्मचारियों के लिए 29 जुलाई की शुरुआत एक ऐसे ईमेल से हुई, जिसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। खबरों के मुताबिक, ये मैसेज सुबह 4 से 5 बजे के बीच आए। जब ​​तक कई कर्मचारियों ने अपना दिन शुरू किया, तब तक उनकी नौकरी जा चुकी थी। यह छंटनी Visa के उस ग्लोबल फैसले का हिस्सा है जिसके तहत कंपनी लगभग 2,600 पद खत्म करने जा रही है, जो उसके कुल वर्कफोर्स का करीब 7 प्रतिशत है।

    AI की वजह से जा रहे जॉब

    बात सिर्फ नौकरियों में कटौती की नहीं है। असल बात यह है कि Visa आगे किस दिशा में बढ़ना चाहती है। इस योजना में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अहम भूमिका निभा रहा है और भारत का बड़ा टेक्नोलॉजी वर्कफोर्स अब सीधे तौर पर इसका असर महसूस कर रहा है।

    भारत में 3,500 से ज्यादा कर्मचारी

    भारत में Visa के 3,500 से ज्यादा कर्मचारी थे और बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में इसके टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट हब थे। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि भारत में काम करने वाले कितने कर्मचारी इस ताजा छंटनी का हिस्सा हैं।

    भारत में क्या हुआ?

    इस रीस्ट्रक्चरिंग का भारत पर असर सबसे अहम बातों में से एक रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 जुलाई को तड़के कई कर्मचारियों को छंटनी के ईमेल मिले। खबर है कि भारत में मौजूद 28 लोगों की एक टीम में से 10 सदस्यों की नौकरी चली गई।

    सीनियर अधिकारियों भी नौकरियां गईं

    सिर्फ जूनियर लोगों की ही नौकरियां नहीं गई हैं। सीनियर डायरेक्टर, इंजीनियरिंग मैनेजर और Visa के साथ सालों से काम कर रहे कर्मचारी भी इससे प्रभावित हुए।

    15-30 दिन का नोटिस दिया

    कर्मचारियों को सेवरेंस पैकेज और लगभग 15 से 30 दिन का नोटिस पीरियड दिया गया। हालांकि, कुछ लोगों के मामले में कुछ ही दिनों में कंपनी के सिस्टम का एक्सेस हटा लिया गया और उनसे लैपटॉप व ID कार्ड भी वापस ले लिए गए।

    नौकरियां क्यों कम कर रही Visa?

    Visa का कहना है कि वह ज्यादा कुशल बनना चाहती है और अपने रिसोर्स उन क्षेत्रों में लगाना चाहता है जहां उसे मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। AI इस रणनीति का एक अहम हिस्सा है। CEO रयान मैकइनर्नी ने कहा कि Visa अब ऐसे AI टूल्स से आगे बढ़ना चाहता है जो सिर्फ कर्मचारियों की मदद करते हैं। कंपनी अब ‘एजेंटिक AI’ पर ज्यादा ध्यान दे रही है, मतलब ऐसे सिस्टम जो इंसानी देखरेख में काम कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVIDEO: 6,6,6,6,6,6,6,6 पप्पू यादव के बेटे सार्थक ने खेली वैभव सूर्यवंशी जैसी पारी, 190 के स्ट्राइक रेट से मचाया तहलका | Sports
    Next Article हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम जारी, bseh.org.in पर तुरंत चेक करें अपना नाम
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

      August 6, 2026

      Stock market closing: बैंकों में तेजी से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट, तेजी के साथ बंद हुआ मार्केट, महंगा हुआ कच्चा तेल | Economy

      August 6, 2026

      X के प्रॉडक्ट हेड निकिता बियर ने छोड़ी कंपनी, कहा- अब मेरे लिए यह काम करने का समय आया

      August 6, 2026

      Tata Nexon Camo Edition लॉन्च, जानें जबरदस्त फीचर्स वाले इस कार की कितनी है कीमत

      August 6, 2026

      Indigo का एनिवर्सरी ऑफर, मुफ्त में दे रही 20 हजार टिकटें, जानें पाने का तरीका

      August 6, 2026

      E-PRAAPTI पोर्टल, अब पुराने और बंद पड़े EPF खातों से मिनटों में निकलेंगे पैसे, जानें कैसे करेगा काम

      August 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Ather ला रही अपना सबसे सस्ता स्कूटर, जानें कीमत और कब होगा लॉन्च

      By परवेश चौहानAugust 6, 2026

      New Ather Konarc: भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बनाने वाली दिग्गज कंपनी एथर एनर्जी अपना…

      टीम इंडिया के नाम दर्ज होगा श्रीलंका में महारिकॉर्ड, सिर्फ दो टीम कर पाई ऐसा कारनामा, खास क्लब में एंट्री पक्की | Sports

      August 6, 2026

      अमृतसरी कुलचा के लिए GI टैग पाने के लिए प्रशासन ने…

      August 6, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.