Close Menu
    What's Hot

    ईरान ने अमेरिका पर बातचीत के बजाय शर्तें थोपने का आरोप लगाया

    April 14, 2026

    HSSC कॉन्स्टेबल भर्ती PMT 20 अप्रैल से शुरू, जर्मन मशीनों से होगी सटीक माप

    April 14, 2026

    रश्मिका मंदाना-साई पल्लवी नहीं, ये है साउथ की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस

    April 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान ने अमेरिका पर बातचीत के बजाय शर्तें थोपने का आरोप लगाया

      April 14, 2026

      सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए सीएम, कल 11 बजे लेंगे शपथ

      April 14, 2026

      भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, हर परिवार को 10,000 रुपए देने का वादा

      April 14, 2026

      बाबा साहेब को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई दिग्गजों ने किया नमन

      April 14, 2026

      इस साल सामान्य से कम होगी मानसून बारिश : आईएमडी

      April 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, April 14
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी
    दुनिया

    विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानFebruary 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    India GDP : विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी
    India GDP : विकसित भारत के लिए टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि जरूरी

    अगले वित्त वर्ष के दौरान भारतीय जीडीपी वृद्धि दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

    India GDP (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : वर्ष 2025 में भारत ने अपनी वित्तीय नीतियों के चलते विश्व के बहुत सारे देशों को आईना दिखाया। एक तरफ जहां विश्व के सभी प्रमुख देश वैश्विक व्यापार समस्या और अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव से जूझ रहे थे वहीं भारत की अर्थव्यवस्था ने शानदार गति के साथ विकास किया।

    लेकिन अब यह गुजरे समय की बात हो चुकी है। वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान भारत के सामने नई चुनौतियां हैं। जिनसे भारत पार पाना चाहेगा। भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए मध्यम अवधि के अनुमान सकारात्मक दिखाई दे रहे हैं। हालिया ईवाई इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट के अनुसार, अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत से 7.2 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है।

    इसलिए जरूरी हैं आर्थिक सुधार

    इसके साथ ही, रिपोर्ट में साफ किया गया है कि विकसित भारत 2047 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश को अपने टैक्स-जीडीपी अनुपात में वृद्धि करनी होगी, जो मुख्य रूप से कर अनुपालन में सुधार के जरिए ही संभव है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं और बड़े आर्थिक समूहों के साथ भारत के व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौतों के कारण मध्यम अवधि में देश की आर्थिक संभावनाएं काफी उज्ज्वल हुई हैं।

    टैक्स सुधार और निजी उपभोग मांग पर असर

    चालू वित्त वर्ष में सरकार द्वारा किए गए प्रमुख टैक्स सुधारों का सीधा असर आम आदमी की जेब और देश की खपत पर पड़ा है। वर्तमान वित्त वर्ष में प्रमुख कर सुधार लागू किए गए हैं, जो विशेष रूप से व्यक्तिगत आयकर और वस्तु व सेवा कर से संबंधित हैं। इन सुधारों का मुख्य लक्ष्य परिवारों की डिस्पोजेबल इनकम (खर्च योग्य आय) में वृद्धि करना था। आय बढ़ने से बाजार में निजी उपभोग की मांग को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

    टैक्स दरों में किए गए इन सुधारों के कारण सरकार को अपने राजस्व में एक बड़े हिस्से का त्याग करना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, इन कर सुधारों में भारत सरकार के सकल कर राजस्व का काफी बलिदान शामिल था। इन छूटों के चलते यह आशंका भी जताई गई है कि सकल कर राजस्व वित्त वर्ष 2026 के बजट अनुमानों से कम रह सकता है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोने और चांदी में मामूली गिरावट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंग्लैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका भी सेमीफाइनल में पहुंचा
    Next Article दिल्ली के पूर्व सीएम अरविन्द केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बरी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      सोना 300 रुपए सस्ता, चांदी भी 1800 रुपए गिरी

      April 14, 2026

      शेयर बाजार पर दिखा अमेरिका-ईरान तनाव का असर

      April 14, 2026

      पाकिस्तान शेयर बाजार एक ही दिन में 6 हजार अंक गिरा

      April 14, 2026

      देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : केंद्र

      April 14, 2026

      ईरान से 40 लाख बैरल कच्चा तेल पहुंचा भारत

      April 14, 2026

      पश्चिम एशिया तनाव से बढ़ेगा भारत का व्यापार घाटा : क्रिसिल

      April 14, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ईरान ने अमेरिका पर बातचीत के बजाय शर्तें थोपने का आरोप लगाया

      By अंकित कुमारApril 14, 2026

      US Israel Iran War: ईरान ने अमेरिका पर बातचीत के बजाय शर्तें थोपने का आरोप…

      HSSC कॉन्स्टेबल भर्ती PMT 20 अप्रैल से शुरू, जर्मन मशीनों से होगी सटीक माप

      April 14, 2026

      रश्मिका मंदाना-साई पल्लवी नहीं, ये है साउथ की सबसे डिमांडिंग एक्ट्रेस

      April 14, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.